केदारनाथ-बदरीनाथ में जोरदार बर्फबारी | तीर्थयात्रियों के लिए अलर्ट :- नमस्कार दोस्तों! उत्तराखंड से आ रही हैं एक बार फिर ठंडी हवाओं की खबरें। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन जबरदस्त बर्फबारी देखने को मिल रही है, धामों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है।
केदारनाथ में प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की है ताकि ठंड से राहत मिल सके।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट | मौसम विभाग का पूर्वानुमान
वहीं मंदिर परिसर में पहुंचे यात्री बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं और हर पल को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
इतनी ठंड है कि वहां का पानी जमकर बर्फ बनना शुरू हो गया है।
भैरव पहाड़ी, मेरु-सुमेरु पर्वत और मंदाकिनी नदी से सटी चोटियों पर अब तक चार इंच तक बर्फ जम चुकी है।
तृतीय केदार तुंगनाथ और मध्यमेश्वर की ऊंची चोटियों पर भी बर्फ गिर रही है।
बर्फबारी का असर पुनर्निर्माण कार्यों पर भी देखने को मिल रहा है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- उत्तराखंड में फिर बरसे बादल और गिरी बर्फ! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तीन दिन से लगातार बारिश होने के कारण निचले क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ गई है, स्थानीय लोगों ने गर्म कपड़े, स्वेटर और रजाइयां निकाल ली हैं, पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए यह मौसम बेहद रोमांचक, लेकिन सावधानी भरा बन गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन.एस. रजवार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां, छाता और अच्छे जूते जरूर साथ रखें. वहीं पुलिस की ओर से दर्शन को सुगम बनाने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
बदरीनाथ धाम की चोटियों पर भी जोरदार बर्फबारी हो रही है।
तीर्थयात्री और पर्यटक इन अद्भुत नजारों को सेल्फी और वीडियो के ज़रिए यादगार बना रहे हैं।
सफेद बर्फ से ढकी पहाड़ियों का नज़ारा किसी सपने जैसा है।
अगर आप भी इन पावन धामों की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की जानकारी लेकर और पूरी तैयारी के साथ आएं, बर्फबारी सुहानी जरूर होती है, लेकिन सुरक्षा सबसे ज़रूरी है।
विडियो पसंद आया हो तो लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।

