मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए प्रशासन और आपदा तंत्र अलर्ट मोड पर है।
भारी बारिश की चेतावनी के दृष्टिगत आज शनिवार को डीएम ने उधम सिंह नगर जिले के कक्षा 1 से 12 तक समस्त सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज शनिवार को कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है जिसको लेकर एतिहाद बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 24 घंटे राज्य के सभी जनपदों में भारी बारिश की संभावना है ।
वहीं गरज चमक के साथ कुछ इलाकों में भारी से भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है।
राज्य में अगले चार-पांच दिन भारी बारिश की संभावना है जिसको लेकर 11 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इस दौरान निदेशक डॉ विक्रम सिंह ने वीडियो जारी कर विशेष एहतियात बरतने की अपील की है।

