By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: एलटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर 18 सितम्बर व वरिष्ठता को लेकर 23 को सुनवाई
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > एलटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर 18 सितम्बर व वरिष्ठता को लेकर 23 को सुनवाई
नैनीताल

एलटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर 18 सितम्बर व वरिष्ठता को लेकर 23 को सुनवाई

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग से जुड़े प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई.

admin
Last updated: 2025/09/17 at 6:05 AM
admin
Share
4 Min Read
Hearing on recruitment of LT teachers on September 18 and seniority on September 23
एलटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर 18 सितम्बर व वरिष्ठता को लेकर 23 को सुनवाई
SHARE
Highlights
  • उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल एस.एन. बाबुलकर तथा मुख्य स्थाई अधिवक्ता सी.एस. रावत, शासन स्तर से प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप जोशी, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव कार्मिक एवं वित्त नवनीत पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.
  • बैठक में शिक्षा विभाग से जुडे शिक्षकों के वरिष्ठता प्रकरण एवं स्थानांतरण के साथ ही सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.
  • इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक एलटी भर्ती प्रकरण का परिवाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व अभ्यर्थियों के मध्य चल रहा.

एलटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर 18 सितम्बर व वरिष्ठता को लेकर 23 को सुनवाई :- नैनीताल उच्च न्यायालय में विचाराधीन शिक्षकों के स्थानांतरण व वरिष्ठता को लेकर चल रहे परिवादों के शीघ्र निस्तारण के दृष्टिगत शिक्षा विभाग स्पेशल अपील दायर करेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को पत्रावली तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल व मुख्य स्थाई अधिवक्ता को शिक्षा विभाग से जुड़े सभी प्रकरणों की पुरजोर पैरवी करने के लिये कहा गया है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिक्षा विभाग से जुड़े प्रकरणों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई। जिसमें उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल एस.एन. बाबुलकर तथा मुख्य स्थाई अधिवक्ता सी.एस. रावत, शासन स्तर से प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप जोशी, सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन, अपर सचिव कार्मिक एवं वित्त नवनीत पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने बताया कि शिक्षकों की वरिष्ठता विवाद का निस्तारण न होने से हेडमास्टर व प्रधानाचार्यो के सैकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं। जिसका प्रतिकूल प्रभाव छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन पर पड़ रहा है। साथ ही शिक्षक शैक्षणिक कार्यों का बहिष्कार भी कर रहे हैं। जबकि स्थानांतरण न हो पाने के कारण भी कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त पड़े हैं। उन्होंने दोनों प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण के लिये स्थाई अधिवक्ता सहित विभागीय अधिकारियों को मिलकर जोरदार पैरवी करने को कहा।

बैठक में शिक्षा विभाग से जुडे शिक्षकों के वरिष्ठता प्रकरण एवं स्थानांतरण के साथ ही सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। एडवोकेट जनरल श्री बाबुलकर ने बताया कि विभाग से जुड़ी सभी प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है जिनकी लगातार पैरवी की जा रही है। जिसमें वह स्वयं व सीएससी न्यायालय के समक्ष दलील पेश कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय में शिक्षकों की वरिष्ठता प्रकरण की सुनवाई की तिथि 23 सितम्बर व एलटी भर्ती प्रकरण की सुनवाई 18 सितम्बर को नियत है। जबकि शिक्षकों के स्थानांतरण प्रकरण भी न्यायालय में विचाराधीन है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सहायक अध्यापक एलटी भर्ती प्रकरण का परिवाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग व अभ्यर्थियों के मध्य चल रहा है, जिसका शिक्षा विभाग से सीधे तौर पर कोई सम्बंध नहीं है, जब तक कि आयोग अभ्यर्थियों की चयनित सूची विभाग को उपलब्ध नहीं करा देता है।

इसके बावजूद भी वह स्वयं इस प्रकरण की न्यायालय में पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में शीघ्र ही अंतिम निर्णय आने की पूरी उम्मीद है। बैठक में उपरोक्त सभी प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया है कि यदि आगामी तिथियों में कोई संतोषजनक निर्णय नहीं आता है तो विभाग डबल बेंच में स्पेशल अपील करेगा। जिसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीध्र पत्रावली तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं।

You Might Also Like

SavinaBansal : डीएम के सामने हाँथ जोड़ नतमस्तक हुई महिला

UttarakhandFarming : गुलाबी गोभी उगाकर मालामाल हो रहा उत्तराखंड

BJPMLAson : पापा विधायक हैं हमारे …. मित्र पुलिस ने उतारी धौंस

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

TAGGED: #CourtDecision, #CourtHearing, #EducationAct, #EducationAuthority, #EducationCourtCase, #EducationDebate, #EducationDevelopment, #EducationJustice, #EducationMatters, #EducationNews, #EducationNewsUpdate, #EducationPolicy, #EducationReform, #EducationSector, #EducationSystem, #EducationUpdate, #EducationUpdates, #GovtJobs, #GovtJobsAlert, #GovtRecruitment, #HiringAlert, #JobUpdate, #JudicialUpdate, #JudiciaryNews, #LegalHearing, #LTTeachers, #PolicyUpdate, #Recruitment2025, #RecruitmentHearing, #RecruitmentHearing2025, #RecruitmentNews, #RecruitmentProcess, #SchoolJobs, #SchoolTeachers, #SeniorityCase, #SeniorityDispute, #SeniorityIssue, #TeacherAppointments, #TeacherHiring, #TeacherJobs, #TeacherNews, #TeacherPolicy, #TeacherRecruitment, #TeacherSelection, #TeacherShortage, #TeachersUnion, #TeacherVacancy, #TeachingCareer, #TeachingJobsAlert, #UttarakhandEducation, dr dhan singh rawat, HIGH COURT OF UTTARAKHAND, khoji narad, khoji narad braeking news, Nainital High Court, pushkar singh dhami, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 17, 2025 September 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Government should give Rs 10 lakh to the families of those who died in the disaster: Congress आपदा में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख दे सरकार – कॉंग्रेस
Next Article Pre-approved design maps will now be available online in Uttarakhand. उत्तराखंड मेंअब ऑनलाइन मिलेंगे प्री-अप्रूव्ड डिजाइन मैप..

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

FreeEducation
FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!”
वीडियो April 11, 2026
500YearsLater
500YearsLater : 500 साल बाद क्या खाएंगे इंसान ?
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 11, 2026
UAEFreeEducation
UAEFreeEducation : स्कूल-कॉलेज मुफ्त, शादी के लिए लाखों रुपये
राष्ट्रीय April 11, 2026
BrahmaputraRedRiver
BrahmaputraRedRiver : नदी साल में 3 दिन हो जाती है लाल
इंटरव्यू April 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?