इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश के 13 जिलों में स्कूली छात्र- छात्राओं को कृमि नाशक दवा पिलाई गई।
वहीं बागेश्वर जनपद के जूनियर हाईस्कूल भतरीता को दवाई पिलाने के बाद अचानक कई बच्चों की तबियत खराब हो गई।
दवा खाने के बाद अचानक बिगड़ी बच्चों की तबियत:
बच्चों को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक बच्चों को एन्जीत की गोली खिलाई गई थी।
जिसके बाद उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई।
सभी 11 बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेंद्र सिंह बोरा ने बताया कि आज विद्यालय में खाना खाने के बाद 30 बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी।
दवा खिलाने के बाद 11 बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई।

