By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: “स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > “स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन
उत्तराखण्ड

“स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन

सीमा क्षेत्रों पर चौकसी बढ़ी, भारत-नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी अभियान.

admin
Last updated: 2025/07/19 at 5:44 AM
admin
Share
4 Min Read
“स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन
“स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन
SHARE
Highlights
  • स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर भी किया जारी.
  • राज्य के औषधि निरीक्षण ढाँचे को सशक्त किया गया.
  • नमूनों की वैज्ञानिक जाँच और सशक्त विश्लेषण प्रणाली.

“स्प्यूरियस ड्रग्स”के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन :- उत्तराखंड की देवभूमि अब नकली, अधोमानक एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के मोर्चे पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश पर प्रदेशभर में राज्यव्यापी महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को “नशा मुक्त उत्तराखंड” बनाना और जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक औषधियाँ उपलब्ध कराना है। राज्य के फार्मा सेक्टर में व्याप्त विसंगतियों को समाप्त करने तथा युवा पीढ़ी को मादक औषधियों के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह महाअभियान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियम 1945 के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा यह केवल औषधि नियंत्रण नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ठोस पहल है। इस अभियान में लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है।

Contents
स्प्यूरियस दवा माफिया पर सख्त नजरQRT टीम–अभियान की अग्रिम पंक्ति मेंराज्य के औषधि निरीक्षण ढाँचे को सशक्त किया गयानमूनों की वैज्ञानिक जाँच और सशक्त विश्लेषण प्रणाली

यह ख़बर भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

स्प्यूरियस दवा माफिया पर सख्त नजर

इस अभियान के तहत प्रदेशभर में स्प्यूरियस दवा माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। नकली (Spurious), अधोमानक (Substandard), मिसब्रांडेड (Misbranded) और मादक औषधियों का निर्माण, भंडारण और विक्रय करने वालों पर निगरानी, औषधि निर्माता फर्मों, थोक विक्रेताओं, फुटकर विक्रेताओं एवं कच्चा माल आपूर्तिकर्ता फर्मों की विस्तृत जाँच, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के सहयोग से संयुक्त छापेमारी की जायेगी। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा इस अभियान का स्पष्ट संदेश है कि जो भी व्यक्ति या संस्था नकली या नशीली औषधियों के व्यापार में लिप्त पाए जाएँगे, उनके विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

QRT टीम–अभियान की अग्रिम पंक्ति में

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने इस कार्यवाही हेतु विशेष क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गठित की है, जिसका नेतृत्व सहायक औषधि नियंत्रक, कुमांउ मंडल हेमंत सिंह कर रहे हैं। टीम में डॉ सुधीर कुमार सहायक औषधि नियंत्रक मुख्यालय, नीरज कुमार वरिष्ठ औषधि निरीक्षक मुख्यालय, मिनाक्षी बिष्ट वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नैनीताल, सीपी नेगी वरिष्ठ औषधि निरीक्षक टिहरी, अनिता भारती वरिष्ठ औषधि निरीक्षक हरिद्वार, मानवेन्द्र सिंह राणा औषधि निरीक्षक देहरादून, निशा रावत औषधि निरीक्षक मुख्यालय, गौरी कुकरेती औषधि निरीक्षक मुख्यालय शामिल हैं। यह टीम प्रदेश भर में छापेमारी व सघन निगरानी अभियान चलाएगी। डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया QRT को विश्लेषणशाला की रिपोर्ट, जिला प्रशासन से प्राप्त सूचना और टोल फ्री हेल्पलाइन से मिली जानकारियों पर तत्काल कार्रवाई का अधिकार प्राप्त है।

राज्य के औषधि निरीक्षण ढाँचे को सशक्त किया गया

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया प्रदेश के सभी जिलों को औषधि निरीक्षण कार्य हेतु दो श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है।

श्रेणी-1 जिले :- देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौड़ी.
श्रेणी-2 जिले :- अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चंपावत आदि.

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया प्रत्येक जिले में निरीक्षण और सैंपलिंग की प्रक्रिया साप्ताहिक रिपोर्टिंग के साथ चलाई जा रही है। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा, प्रवेश द्वारों धारचूला, झूलाघाट, टनकपुर, बनबसा, खटीमा के साथ ही राज्य की समीओं पर विशेष निगरानी लगाई गई है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

नमूनों की वैज्ञानिक जाँच और सशक्त विश्लेषण प्रणाली

डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया राज्य की औषधि विश्लेषणशालाओं को आधुनिक संसाधनों और प्रशिक्षित मानवबल से सुसज्जित किया गया है। प्रत्येक सप्ताह जिलों से प्राप्त संदिग्ध औषधियों के नमूनों की प्राथमिकता के आधार पर जाँच की जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि एक भी नकली दवा उपभोक्ता तक न पहुँचे। डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा हर रिपोर्ट पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

SavinBansal : ऑनलाइन गेमिंग का नशा खतरनाक – डीएम

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

MultiLevelParking : विकास की नई रफ्तार पर रुद्रप्रयाग – डॉ. आर. राजेश कुमार

VillageDevelopment : सेवा, सुशासन और विकास सरकार का संकल्प : धामी

TAGGED: #CleanPharma, #CounterfeitDrugs, #CrackdownOnDrugs, #DrugControlMission, #DrugInspection, #DrugLawEnforcement, #DrugRaid, #DrugRegulation, #DrugSafety, #DrugSafetyFirst, #DrugScandal, #DrugTesting, #FakeDrugsBusted, #FakeMedicine, #HealthcareAlert, #HealthCrisis, #HealthDepartment, #HealthFirst, #HealthHazard, #HealthSecurity, #HealthSurveillance, #IllegalPharma, #IndiaHealthAlert, #MedicalMafia, #MedicineAlert, #MedicineControl, #MedicineCrackdown, #MedicineScam, #narendra modi, #NoFakeDrugs, #OperationAgainstDrugs, #OperationClean, #PharmaAlert, #PharmaceuticalCrime, #PharmaCheck, #PharmaCorruption, #PharmaCrime, #PharmaFraud, #ProtectHealth, #PublicHealth, #SafeMedicines, #SaveLives, #SpuriousDrugs, #SpuriousMedicineAlert, #StopFakeDrugs, #StopPharmaFraud, #ToxicMedicines, dehradun, dr dhan singh rawat, Dr. R Rajesh Kumar, DrugAwareness, DrugMafiaExposed, DrugSeizure, khoji narad, khoji narad breaking news, PublicSafety, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 19, 2025 July 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article बिहार के मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील उत्तराखण्ड में बिहार के मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील
Next Article मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
SavinBansal
SavinBansal : ऑनलाइन गेमिंग का नशा खतरनाक – डीएम
उत्तराखण्ड February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?