BeautifulCoins : क्या आपने देखा है मधुमक्खी वाला सिक्का? :- दुनिया में ऐसे कई सिक्के हैं, जो सिर्फ लेन-देन का जरिया नहीं, बल्कि कला का शानदार नमूना भी माने जाते हैं. कुछ सिक्कों पर बेहद बारीक नक्काशी होती है. इन सिक्कों का डिजाइन और अनोखी आकृतियां लोगों को हैरान कर देती हैं. कई देशों के सिक्के इतने खूबसूरत होते हैं कि लोग उन्हें खर्च करने के बजाय कलेक्शन में संभालकर रखते हैं. आइए दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत सिक्कों के बारे में जानते हैं।
कनाडा का यह सिक्का अपनी शानदार डिजाइन और गोल्ड फिनिश के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इस पर बना मेपल का पत्ता कनाडा की पहचान माना जाता है. कनाडा का मेपल लीफ सिक्का मुख्य रूप से सोना, चांदी, प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी कीमती धातुओं से बनाया जाता है. सोने का ‘गोल्ड मेपल लीफ’ सिक्का पहली बार 1979 में ढाला गया था, जबकि ‘सिल्वर मेपल लीफ’ सिक्का 1988 से जारी किया जा रहा है. खास बात यह है कि इस सिक्के की चमक और बारीक डिजाइन इसे बेहद प्रीमियम लुक देती है. कई कलेक्टर इसे दुनिया के सबसे आकर्षक सिक्कों में गिनते हैं।
ऑस्ट्रिया के इस सिक्के पर संगीत से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स की शानदार नक्काशी की गई है. यह सिक्का सिर्फ करेंसी नहीं, बल्कि कला और संस्कृति का प्रतीक माना जाता है. इसकी डिजाइन इतनी बारीक होती है कि लोग इसे देखकर हैरान रह जाते हैं. ये सिक्का मुख्य तौर पर 99.99% शुद्ध सोने (24 कैरेट गोल्ड) से बनाया जाता है. इसके अलावा इसका सिल्वर और प्लैटिनम वर्जन भी मौजूद है. इस सिक्के को पहली बार 10 अक्टूबर 1989 में ढाला गया था. शुरुआत में यह 1 औंस और 1/4 औंस साइज में आया था. बाद में इसके दूसरे साइज भी लॉन्च किए गए।
ऑस्ट्रेलिया के इस सिक्के पर हर साल अलग डिजाइन बनाई जाती है. खास तौर पर इसमें पक्षियों और वन्यजीवों की बेहद सुंदर आकृतियां उकेरी जाती हैं. कूकाबुरा (Australian Kookaburra) सिक्का 99.99% शुद्ध चांदी का बना होता है. इसे पहली बार साल 1990 में ढाला गया था. चांदी से बने कई संस्करणों की कीमत समय के साथ काफी बढ़ जाती है. यही वजह है कि यह सिक्का निवेशकों और कलेक्टरों दोनों के बीच लोकप्रिय है. आज इसकी कीमत लाखों में है।
10 सेंट का मशहूर मधुमक्खी वाला सिक्का क्रोएशिया से जुड़ा माना जाता है. क्रोएशिया ने यूरो अपनाने के बाद अपने कुछ सिक्कों पर जानवरों और प्राकृतिक प्रतीकों की डिजाइन बनाई थी. मधुमक्खी वाली डिजाइन खास तौर पर लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई, क्योंकि यह पर्यावरण और प्रकृति का प्रतीक मानी जाती है।
बाद में दुनिया के कई देशों ने बी (Bee) थीम वाले स्मारक सिक्के भी जारी किए हैं. इस सिक्के को सबसे पहले 1993-1994 के आसपास ढाला गया था. इसका मेटल मुख्य तौर पर ब्रास-प्लेटेड स्टील यानी पीतल की परत चढ़ा स्टील था. बाद में यूरो अपनाने के बाद 10 यूरो सेंट के सिक्के में नॉर्दिक गोल्ड नाम का खास मिक्स्ड मेटल भी इस्तेमाल हुआ।

