IND vs PAK पर भड़के Harbhajan Singh :- नमस्कार! आप देख रहे हैं खोजी नारद, आज की सबसे बडी खबर क्रिकेट और देशभक्ति के संगम से जुडी है। एशिया कप दो हज़ार पच्चीस में भारत पाकिस्तान मुकाबले पर दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने बडा बयान दिया है, जिससे क्रिकेट फैंस के बीच हलचल मच गई है। हरभजन सिंह ने साफ शब्दों में कहा, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। हम पाकिस्तान को इतनी अहमियत क्यों देते हैं?
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- OpenAI ने लॉन्च किया GPT-5
दरअसल, ये बयान तब आया जब उनसे भारत पाकिस्तान के संभावित मुकाबले को लेकर सवाल पूछा गया। बता दें कि एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर से होने जा रहा है, और भारत पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला चौदह सितंबर को तय है। लेकिन इस बीच दोनों देशों के बीच बढते तनाव और हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई पूर्व खिलाडी इस मैच के बहिष्कार की मांग कर रहे हैं।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स में भी भारतीय लेजेंड्स जैसे युवराज सिंह, शिखर धवन, सुरेश रैना और खुद हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। हरभजन सिंह ने अपने बयान में आगे कहा, उन्हें समझना होगा कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। ये सिंपल है। मेरे लिए हमारे देश का वो जवान जो सरहद पर खडा हुआ है, उनका परिवार जो कई बार उनको देख नहीं पाते, उनकी शाहदत हो जाती है और वो घर वापस नहीं लौट पाते हैं। उनका इतना बडा त्याग होता है हम सबके लिए। तो ये बहुत छोटी सी बात है कि हम एक क्रिकेट मैच नहीं छोड सकें।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
अब सवाल उठता है, क्या बीसीसीआई इस बयान पर कोई निर्णय लेगी? क्या भारत वाकई पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा? इस पर अभी आधिकारिक बयान आना बाकी है, लेकिन देशभक्ति और क्रिकेट के इस टकराव ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड दी है।
आपका इस पर क्या कहना है? क्या भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध खत्म कर देने चाहिए? अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं। देश विदेश की बडी खबरों के लिए जुडे रहिए हमारे साथ और हमारे चैनल को कीजिये लाइक शेयर और सब्सक्राइब, धन्यवाद।

