HaldwaniAlmoraHighway : हल्द्वानी-अल्मोड़ा ग्रीन फील्ड हाईवे मंजूर :- हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद पहाड़ों की कठिन और समय लेने वाली यात्रा काफी आसान हो जाएगी। प्रस्तावित हाईवे बनने के बाद हल्द्वानी से अल्मोड़ा की दूरी मात्र दो घंटे में तय की जा सकेगी। परियोजना के लिए जल्द ही डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
वर्तमान में कुमाऊं के प्रवेश द्वार से अल्मोड़ा तक यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। संकरे मार्ग, बढ़ती आबादी और भारी पर्यटक आवाजाही के कारण भीमताल और कैंची धाम क्षेत्र में आए दिन जाम लगना आम हो गया है। जाम की वजह से फिलहाल हल्द्वानी से अल्मोड़ा का सफर पांच घंटे तक का हो जाता है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ग्रीन फील्ड हाईवे की योजना को आगे बढ़ाया गया है।
ई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई राज्यवार समीक्षा बैठक में इस परियोजना को हरी झंडी दी गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं को लेकर चर्चा की। इसी दौरान सीमांत जिलों को जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे को मंजूरी दी गई।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
प्रस्ताव के अनुसार, हल्द्वानी से भवाली तक सड़क डबल लेन होगी। जाम से जूझ रहे गुलाब घाटी क्षेत्र में एलिवेटेड पुल का भी प्रस्ताव है। सड़क भीमताल के टॉप से होते हुए रामगढ़-मुक्तेश्वर, मौना-लाट-सरसों मार्ग से अल्मोड़ा तक पहुंचेगी। इसके साथ ही दूरी कम करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए कई स्थानों पर टनल निर्माण का भी प्रस्ताव शामिल है।केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब जल्द ही डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत ड्रोन सर्वे भी कराया जाएगा, ताकि तकनीकी और भौगोलिक चुनौतियों को पहले ही चिन्हित किया जा सके।

