By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Kumbh2027 : ग्रीन घाट’ दिव्य हरिद्वार कुंभ का बनेगा आकर्षण
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Kumbh2027 : ग्रीन घाट’ दिव्य हरिद्वार कुंभ का बनेगा आकर्षण
हरिद्वार

Kumbh2027 : ग्रीन घाट’ दिव्य हरिद्वार कुंभ का बनेगा आकर्षण

मुख्य सचिव ने हरिद्वार में कुम्भ तैयारियों की देखी रफ्तार.

admin
Last updated: 2026/04/03 at 10:59 AM
admin
Share
3 Min Read
Kumbh2027
Kumbh2027 : ग्रीन घाट’ दिव्य हरिद्वार कुंभ का बनेगा आकर्षण
SHARE
Highlights
  • आयुक्त गढ़वाल मंडल  विनय शंकर पांडे भी रहे मौजूद.
  • मुख्य सचिव ने बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए घाटों पर रैम्प एवं अन्य सुगम्यता संबंधी व्यवस्थाएं.
  • मुख्य सचिव ने मेला नियंत्रण भवन में संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी.

Kumbh2027 : ग्रीन घाट’ दिव्य हरिद्वार कुंभ का बनेगा आकर्षण :- कुंभ मेला–2027 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार में विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद  अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा विभागीय समन्वय को मजबूत बनाते हुए कार्यों में तेजी लाई जाए।

उन्होंने अपर गंगा नहर के बाएं तट पर स्थित शहीद भगत सिंह घाट (कामधेनु घाट) से सिंहद्वार तक निर्माणाधीन घाट एवं बैरागी कैम्प घाट का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि घाटों का निर्माण श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि कुंभ के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

मुख्य सचिव ने बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए घाटों पर रैम्प एवं अन्य सुगम्यता संबंधी व्यवस्थाएं, चेंजिंग रूम एवं प्रसाधन की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस बार कुंभ मेला–2027 के लिए ‘ग्रीन घाट’ विकसित किए जाएं, जिसके तहत घाटों पर ग्रीन बेल्ट विकसित कर उन्हें फूलों एवं पौधों से सजाया-संवारा जाए।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेला–2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। ऐसे में सभी विभागों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्माण कार्यों के साथ-साथ यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी समान प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने मेला नियंत्रण भवन में संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने इस व्यवस्था में नवीनतम आईटी अनुप्रयोगों एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव शहरी विकास  नितेश झा, आयुक्त गढ़वाल मंडल  विनय शंकर पांडे, आईजी गढ़वाल  राजीव स्वरूप, मेलाधिकारी सोनिका, जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, नगर आयुक्त नंदन कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी  ललित नारायण मिश्रा, अपर मेलाधिकारी  दयानंद सरस्वती, हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी एवं मनजीत सिंह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

BhagwatKathaa : बदरीनाथ में भागवत के लिए लेनी होगी अनुमति

AkshayaTritiya2026 : कब है अक्षय तृतीया ? जानें क्यों मनाते हैं ये त्योहार

DevprayagSangam : देवप्रयाग , रुद्रप्रयाग और कर्ण प्रयाग में संगम

TodayGoldPrice : सस्ती हुई चांदी, सोना भी 3500 रुपये गिरा

BSNL : Truecaller को पछाड़ेगी बीएसएनएल की CNAP

TAGGED: #AIUsage, #ChiefSecretary, #GarhwalCommissioner, #HaridwarKumbh, #khojinaradbreakingnews, #Kumbh2027, #SecurityArrangements, #TrafficManagement, #VinayShankarPandey, AnandBardhan, BairagiCampGhat, ChangingRooms, cleanliness, CommandControl, DisabilityAccess, DivyaHaridwar, FlowersPlants, GreenBelts, GreenGhats, KamdhenuGhat, khojinarad, LightingFacilities, MelaControlCenter, RampsForElderly, ShaheedBhagatSinghGhat, Singhdwar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 3, 2026 April 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article TodayGoldPrice TodayGoldPrice : सस्ती हुई चांदी, सोना भी 3500 रुपये गिरा
Next Article DevprayagSangam DevprayagSangam : देवप्रयाग , रुद्रप्रयाग और कर्ण प्रयाग में संगम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

BhagwatKathaa
BhagwatKathaa : बदरीनाथ में भागवत के लिए लेनी होगी अनुमति
उत्तराखण्ड April 3, 2026
AkshayaTritiya2026
AkshayaTritiya2026 : कब है अक्षय तृतीया ? जानें क्यों मनाते हैं ये त्योहार
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ April 3, 2026
DevprayagSangam
DevprayagSangam : देवप्रयाग , रुद्रप्रयाग और कर्ण प्रयाग में संगम
उत्तराखण्ड April 3, 2026
TodayGoldPrice
TodayGoldPrice : सस्ती हुई चांदी, सोना भी 3500 रुपये गिरा
राष्ट्रीय April 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?