सरकार लॉन्च करेगी e-Aadhaar App :- आधार कार्ड आज के समय में लोगों की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है. चाहे कोई सरकारी काम हो या फिर बैंक से जुड़ा कोई भी काम हर जगह Aadhaar Card की ही जरूरत पड़ती है. कई बार आधार कार्ड में हुई किसी गलती जैसे जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर नाम को बदलने के लिए आधार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन अब लोगों को इन गलतियों को ठीक करवाने के लिए आधार केंद्र के चक्कर नहीं लगाने होंगे. अब UIDAI इस परेशानी को खत्म करने की तैयारी में है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान
मिली जानकारी के अनुसार जल्दी ही UIDAI e-Aadhaar लॉन्च करने वाला है, जो पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा. अब नागरिक अपने घरों में बैठ कर ही आधार की अहम जानकारियों को तुरंत अपडेट कर सकेंगे.एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, इस मोबाइल एप्लिकेशन के इस साल के अंत तक आने की संभावना है।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
e-Aadhaar App UIDAI का नया डिजिटल इनिशिएटिव होगा जिसे Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा. नया एप्लिकेशन उपयोगकर्ताओं को अपने स्मार्टफोन से ही अपना नाम, पता और जन्मतिथि जैसी महत्वपूर्ण व्यक्तिगत जानकारी अपडेट करने में सहायता प्रदान करेगा. इस डिजिटल ऐप का उद्देश्य लोगों के बार-बार आधार केंद्रों पर जाने की समस्या को कम करना है।
e-Aadhaar App के फायदे
e-Aadhaar App के आने के बाद समय की बचत होगी सेंटर पर जाने की जरूरत खत्म हो जाएगी. सबकुछ मोबाइल ऐप से किया जा सकेगा. अपडेट मिनटों में संभव होगा. UIDAI का ऑफिशियल प्लेटफॉर्म होने से डाटा सुरक्षित रहेगा.लॉन्च के समय इस ऐप से आधार कार्ड में तीन अहम जानकारियां अपडेट करने का आप्शन मिलेगा. जन्मतिथि, पता और फोन नंबर. आगे चलकर UIDAI इसमें ईमेल आईडी और फोटो को अपडेट करने का भी आप्शन देगा।

