By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: सेब की बेहतर पैकिंग के लिये कार्टन बांटेगी सरकार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > सेब की बेहतर पैकिंग के लिये कार्टन बांटेगी सरकार
उत्तराखण्ड

सेब की बेहतर पैकिंग के लिये कार्टन बांटेगी सरकार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हिमाचल और कश्मीर की तर्ज पर सेब की खेती हो रही है. जिससे सेब की खेती कर रहे किसामों की आमदनी में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखी जा रही.

admin
Last updated: 2025/07/14 at 6:29 AM
admin
Share
4 Min Read
सेब की बेहतर पैकिंग के लिये कार्टन बांटेगी सरकार
सेब की बेहतर पैकिंग के लिये कार्टन बांटेगी सरकार
SHARE
Highlights
  • उत्तराखंडी सेबों की बेहतरीन पैकेजिंग के निर्देश.
  • सरकार बागवानी को निरंतर बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार द्वारा बागवानी के क्षेत्र में सेब की खेती को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा.
  • उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित राज्य सैक्टर की उत्तर फसल प्रबन्धन योजनान्तर्गत 50 प्रतिशत राजसहायता पर यूनिवर्सल कार्टन प्राप्त कर अपने उत्पाद का अधिक मूल्य प्राप्त करेेंगे.

सेब की बेहतर पैकिंग के लिये कार्टन बांटेगी सरकार : उत्तराखंड की जलवायु कीवी, अखरोट, नाशपाती,प्लम, खुमानी और पैशन फ्रूट की खेती के लिए अनुकूल है। इन फलों के उत्पादन के लिए चम्पावत क्षेत्र उपुयक्त माना जाता है। यहां के सेब अपनी गुणवत्ता, स्वाद व पोषण तत्वों के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में हिमाचल और कश्मीर की तर्ज पर सेब की खेती हो रही है. जिससे सेब की खेती कर रहे किसामों की आमदनी में अच्छी-खासी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनपद उत्तरकाशी एवं देहरादून के सेब उत्पादक किसानों को उत्तराखण्ड़ के सेब की विशिष्ट पहचान दिलाने तथा सेब की बेहतर पैकेजिंग के लिये कार्टन का वितरण शुरू कर दिया गया है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- भिंडी का पानी पीने के फायदे

कृषकों के सेब उत्पाद को उत्तराखण्ड ब्राण्ड के यूनिवर्सल कार्टन/कोरोगेटेड फाइबर बोर्ड बॉक्स (सी०एफ०बी०) मय एप्पल ट्रे में विक्रय करते हुए उत्तराखण्ड में उत्पादित सेब को विशिष्ट पहचान दिलाने तथा कृषकों को उनके उत्पाद का अधिक मूल्य प्रदान कराने के उद्देश्य से जनपद उत्तरकाशी के कृषकों की 3.85 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग तथा जनपद देहरादून के कृषकों की 0.75 लाख यूनिवर्सल कार्टन की मांग सूचीबद्ध फर्मों/कम्पनियों को उपलब्ध कराते हुए उद्यान सचल दल केन्द्रों के माध्यम से कृषकों में वितरण का कार्य प्रारम्भ किया गया है।

प्रदेश के कृषकों/सेब उत्पादक अब उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित राज्य सैक्टर की उत्तर फसल प्रबन्धन योजनान्तर्गत 50 प्रतिशत राजसहायता पर यूनिवर्सल कार्टन प्राप्त कर अपने उत्पाद का अधिक मूल्य प्राप्त करेेंगे तथा उत्तराखण्ड के सेब उत्पाद को विशिष्ट पहचान दिलाने में अपना अहम सहयोग प्रदान कर सकेंगे।

उत्तराखंडी सेबों की बेहतरीन पैकेजिंग के निर्देश

उत्तराखण्ड में जैविक कृषि तथा बागवानी की अपार संभावनाएं हैं, राज्य में बागवानी के समुचित विकास के लिये नीति बनाई गई है, सरकार बागवानी को निरंतर बढ़ावा दे रही है। राज्य सरकार द्वारा बागवानी के क्षेत्र में सेब की खेती को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में सेब उत्पादन तथा सेब उत्पादक किसानों को सेब के उत्पादन तथा सेब के उचित मूल्य प्राप्त कराये जाने की दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- केला खाने के अचूक फायदे

उत्तराखंड में सेब उत्पादन एवं सेब उत्पादकों को बढ़ावा देने के लिए सरकार समय-समय पर हर तरह से प्रयासरत रहती है। ताकि सेब उत्पादन क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया जा सके और उद्यानपतियों की आर्थिकी मजबूत हो सके। उत्तराखंड में सेब का सबसे अधिक उत्पादन उत्तरकाशी जिले में होता है। उत्तरकाशी जिले के हर्षिल नामक जगह का सेब बहुत प्रसिद्ध है। इसके अलावा पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली व देहरादून के ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में भी सेब का उत्पादन होता है। उत्तराखंड का सेब उत्पादन में देश में तीसरा स्थान है।

मुक्तेश्वर, रामगढ़ के आसपास के गांवों में सेब की खेती को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है. नैनीताल जिले में करीब साढ़े पांच सौ हेक्टेयर इलाके में लगभग दो हजार मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता रहा है. यहां पहले भी रॉयल डिलेसियस, रायमर, फैनी और अन्य पारंपरिक किस्मों के सेबों की पैदावार हुआ करती थी. अब यहां किंग रॉट, गाला, स्कारलेट, ग्रीन स्मिथ आदि आधुनिक किस्में भी तैयार हो रही है।

You Might Also Like

DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

NainaDeviMandir : नैनीताल में है चमत्कारी नयना देवी मंदिर

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandDisasterAlert : अचानक मोबाइल पर बजा अलर्ट – जानिए वजह

DhamiCabinet : धामी मंत्रिमंडल विस्तार – 5 विधायकों ने ली शपथ

TAGGED: #AppleFarming, #FarmerSupport, #Horticulture, #narendra modi, agritech, agrosupport, applebox, applecrate, appleharvest, appleindustry, applelogistics, applemarket, applepackaging, applepackingunit, appleproduction, appletrade, appletransport, applevaluechain, cartonbenefits, cartonpackaging, coldstorage, cropmanagement, cropvalue, dehradun, ecofriendlypackaging, farmdevelopment, farmerbenefits, farmerwelfare, farmproduce, farmproducts, farmtoshelf, fruitdistribution, fruitexport, fruitindustry, fruitpackaging, fruitsupply, GovernmentInitiative, himachalapple, indiafarming, khoji narad, khoji narad breaking news, orchardmanagement, packagingdrive, packagingreform, packingefficiency, packinginnovation, pushkar singh dhami, qualityfruits, RuralDevelopment, stateinitiative, supplychain, sustainablepackaging, uttarakhand, uttarakhandhorticulture

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 14, 2025 July 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक और बैंक आया डीएम देहरादून के रडार पर एक और बैंक आया डीएम देहरादून के रडार पर
Next Article चुपके से आपकी जान ले सकती है पेनकिलर चुपके से आपकी जान ले सकती है पेनकिलर

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NainaDeviTemple
NainaDeviTemple : झीलों के शहर में जहां हर लहर में बसती है आस्था
नैनीताल March 25, 2026
DhamiCabinet
DhamiCabinet : धामी कैबिनेट बैठक खत्म, 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर
देहरादून March 25, 2026
WomenHeartAttack
WomenHeartAttack : महिलाओं को कम आते हैं हार्ट अटैक , जानिए कारण
लफ्फाज़ी March 25, 2026
FakeIASArrest
FakeIASArrest : 26 शादी करने वाला फर्जी IAS अरेस्ट
भांडा फोड़ March 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?