By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: TourismInnovation : राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बना रही सरकार – मुख्य सचिव
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > TourismInnovation : राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बना रही सरकार – मुख्य सचिव
उत्तराखण्ड

TourismInnovation : राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बना रही सरकार – मुख्य सचिव

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन ने बताया की उत्तराखण्ड ने डी-रेगुलेशन 1.0 कम्प्लायंस रिडक्शन में देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया.

admin
Last updated: 2026/02/17 at 11:51 AM
admin
Share
4 Min Read
TourismInnovation
TourismInnovation : राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बना रही सरकार - मुख्य सचिव
SHARE
Highlights
  • उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड यूज, होम स्टे तथा उद्यमिता एवं श्रम सुधारों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयोगों की सराहना.
  • उत्तराखण्ड राज्य के लिए फेस-2 के तहत कुल 9 प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं.
  • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव ने सुझाव देते हुए कहा कि उद्योग से संबंधित प्रकरणों एवं प्रस्तावों को निर्धारित समय के अंदर मंजूरी मिले.

TourismInnovation :  राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण बना रही सरकार  :- केंद्र सरकार द्वारा कारोबार में सुगमता बढ़ाने के लिए गठित टास्क फोर्स की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन एवं मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य में ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस (फेज 2) के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव मीता राजीव लोचन ने बताया की उत्तराखण्ड ने डी-रेगुलेशन 1.0 कम्प्लायंस रिडक्शन में देश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम, लैंड यूज, होम स्टे तथा उद्यमिता एवं श्रम सुधारों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयोगों की सराहना की ।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए फेस-2 के तहत कुल 9 प्राथमिकताएं निर्धारित की गई हैं, जिसमें राज्य में भूमि उपयोग, भवन एवं निर्माण की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम, पर्यावरण, पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार जैसी प्राथमिकताएं शामिल की गई हैं। इन प्राथमिकताओं का उद्देश्य राज्य में विकास कार्यों को और गति देना, निवेश और आधारभूत ढांचे को और अधिक मजबूत करना तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सचिव ने सुझाव देते हुए कहा कि उद्योग से संबंधित प्रकरणों एवं प्रस्तावों को निर्धारित समय के अंदर मंजूरी मिले, इसके लिए भी कार्य किया जाए। साथ ही छोटे उद्योगों के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन की व्यवस्था लागू की जाए ताकि छोटे निवेशकों को भी बढ़ावा मिल सके। सचिव ने बताया कि उत्तराखंड का मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद (GSDP) का 26 प्रतिशत योगदान करता है, जो कि राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र का लगभग 65 प्रतिशत हिस्सा औपचारिक रूप से पंजीकृत औद्योगिक इकाइयों द्वारा संचालित किया जाता है। राज्य में विनिर्माण क्षेत्र के लिए सकारात्मक वातावरण है, जिसमें कुशल मानव संसाधन, उच्च साक्षरता दर, जीवन की अच्छी गुणवत्ता और सुंदर प्राकृतिक वातावरण शामिल हैं। इन विशेषताओं के चलते उत्तराखंड निवेश और उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

बैठक में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने बताया कि राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भवन एवं निर्माण, बिजली, श्रम सुधार, अग्निशमन, पर्यटन, स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं । साथ ही निवेश को बढ़ाने के लिए निवेशकों की सुविधा अनुसार नियमों में सुधार किया जा रहा है।

मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फेज 2 के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने तथा राज्य में निवेश अनुकूल वातावरण को और अधिक सरल बनाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय अपर सचिव राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, सचिव आर राजेश कुमार, . श्रीधर बाबू अद्दांकी, रंजीत सिन्हा, रविशंकर, विशेष सचिव मधुकर पराग धकाते, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, डॉ. सौरभ गहरवार, अभिषेक रोहेला एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

You Might Also Like

DehradunSmartCity : देहरादून को स्मार्ट बना रहे सिस्टम को प्रभावी बनाने पर जोर – डीएम

TehriLake : टिहरी लेक को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी

JanJanKiSarkar : सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी – धामी

AngelChakmaMurder : एंजल के गुनाहगारों पर जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस

CongressUnityRallySuccess : कॉंग्रेस की एकजुटता से रैली हुई कामयाब – गणेश गोदियाल

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 5th Rank, Anand Vardhan, Chief Secretary, De-regulation, Deregulation Compliance, ease of doing business, GSDP 26%, Home Stay, Industrial Units, Investment Friendly, khojinarad, Labor Reforms, Land Use, Manufacturing, Mita Rajiv Lochan, Natural Environment, Phase 2, Self Certification, Single Window System, Tourism Innovation, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 17, 2026 February 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article JanJanKiSarkar JanJanKiSarkar : सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी – धामी
Next Article TehriLake : TehriLake : टिहरी लेक को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DehradunSmartCity
DehradunSmartCity : देहरादून को स्मार्ट बना रहे सिस्टम को प्रभावी बनाने पर जोर – डीएम
उत्तराखण्ड February 17, 2026
TehriLake :
TehriLake : टिहरी लेक को ग्लोबल डेस्टिनेशन बनाने की तैयारी
उत्तराखण्ड February 17, 2026
JanJanKiSarkar
JanJanKiSarkar : सरकार अब फाइलों में नहीं, मैदान में काम करेगी – धामी
उत्तराखण्ड February 17, 2026
AngelChakmaMurder
AngelChakmaMurder : एंजल के गुनाहगारों पर जारी होगा रेड कॉर्नर नोटिस
उत्तराखण्ड February 17, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?