By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: सरकार ने यूसीसी की पूरी की तैयारी – पढ़िए सटीक जानकारी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > बकैती > सरकार ने यूसीसी की पूरी की तैयारी – पढ़िए सटीक जानकारी
उत्तराखण्ड

सरकार ने यूसीसी की पूरी की तैयारी – पढ़िए सटीक जानकारी

पुलिस मुख्यालय में जुटे एक्सपर्ट्स , हुआ मंथन.

admin
Last updated: 2025/01/23 at 6:25 AM
admin
Share
4 Min Read
सरकार ने यूसीसी की पूरी की तैयारी
सरकार ने यूसीसी की पूरी की तैयारी
SHARE

सरकार ने यूसीसी की पूरी की तैयारी :  अगर आप अभी तक यूसीसी को लेकर कन्फ्यूज़ हैं तो ये खबर पढ़िए क्योंकि सम्भव है कि अगले कुछ ही घंटे में प्रदेश सरकार यूसीसी लागु कर इतिहास बना दे जिसके लिए आपके निजी जीवन से जुडी कई अहम जानकारियां मालूम होना ज़रूरी है । उत्तराखंड सरकार सामाजिक समरसता और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए “यूनिफॉर्म सिविल कोड अधिनियम, 2024” को लागू करने जा रही है। यह अधिनियम राज्य के सभी निवासियों पर लागू होगा, चाहे वे राज्य के भीतर रह रहे हों या बाहर। हालांकि, संविधान के अनुच्छेद 342 और 366(25) के तहत अधिसूचित अनुसूचित जनजातियों तथा भाग XXI के अंतर्गत संरक्षित प्राधिकार/अधिकार-प्राप्त व्यक्तियों व समुदायों पर यह अधिनियम लागू नहीं होगा।

Contents
विवाह के लिए पात्रता:विवाह पंजीकरण की अनिवार्यता:पंजीकरण प्रक्रियापारदर्शी अपील प्रक्रियापंजीकरण न होने का प्रभावनिगरानी और क्रियान्वयन

इस अधिनियम का मुख्य उद्देश्य विवाह संबंधी कानूनी प्रक्रियाओं को सरल, सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है। यह कानून व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है।

विवाह के लिए पात्रता:

दोनों पक्षों में से किसी के पास जीवित जीवनसाथी नहीं होना चाहिए।
दोनों मानसिक रूप से स्वस्थ और विवाह की अनुमति देने में सक्षम हों।
पुरुष की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और महिला की 18 वर्ष होनी चाहिए।
दोनों पक्षकार निषिद्ध संबंधों की परिधि में न हों।

विवाह पंजीकरण की अनिवार्यता:

अधिनियम लागू होने के बाद, विवाह का पंजीकरण 60 दिनों के भीतर अनिवार्य होगा।
26 मार्च 2010 से अधिनियम लागू होने तक हुए विवाहों का पंजीकरण 6 महीने के भीतर करना होगा।
26 मार्च 2010 से पहले हुए विवाह, यदि सभी कानूनी योग्यताओं को पूरा करते हैं, तो वे भी (हालांकि अनिवार्य नहीं है) पंजीकरण कर सकते हैं।
पूर्व में नियमानुसार पंजीकरण करा चुके व्यक्तियों को दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन उन्हें अभिस्वीकृति (Acknowledgement) देनी होगी।

पंजीकरण प्रक्रिया

विवाह पंजीकरण ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा।
आवेदन प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर उप-निबंधक को निर्णय लेना अनिवार्य है।
15 दिनों के भीतर निर्णय न होने पर आवेदन स्वतः निबंधक को अग्रेषित होगा।
अभिस्वीकृति से संबंधित आवेदन 15 दिनों के पश्चात स्वतः स्वीकृत माना जाएगा।

पारदर्शी अपील प्रक्रिया

आवेदन अस्वीकृत होने पर पारदर्शी अपील प्रक्रिया उपलब्ध है।
मिथ्या विवरण देने पर दंड का प्रावधान है।

पंजीकरण न होने का प्रभाव

पंजीकरण न होने मात्र से विवाह अमान्य नहीं माना जाएगा।

निगरानी और क्रियान्वयन

राज्य सरकार विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए महानिबंधक, निबंधन और उप-निबंधकों की नियुक्ति करेगी। ये अधिकारी संबंधित अभिलेखों का संधारण और पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से सुनिश्चित करेंगे।उत्तराखंड का यह यूनिफॉर्म सिविल कोड, वैवाहिक शर्तों और व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के साथ-साथ समाज में एकरूपता और समरसता स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह कानून न केवल विवाह प्रक्रिया को सरल बनाएगा, बल्कि इसे अधिक पारदर्शी और जनहितैषी भी बनाएगा।

You Might Also Like

UttarakhandNews : मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान याद रहेगा : मुख्यमंत्री

AlmoraDM : अलर्ट मोड में रहे अधिकारी – अंशुल सिंह डीएम

KhatimaNews : खटीमा में दिखा मुख्यमंत्री का अलग अंदाज़

UttarakhandHealthDepartment : ड्यूटी से गायब डॉक्टर्स पर गिरेगी गाज !

OslaVillage : देवभूमि के ओसला गाँव में होती है दुर्योधन की पूजा !

TAGGED: #narendra modi, #UCC2025, #UniformCivilCode, #अधिकार, #कानूनीप्रक्रिया, #ताज़ाखबर, #नागरिकता, #न्याय, #न्यायव्यवस्था, #भारतीयकानून, #भारतीयसमाज, #भारतीयसंविधान, #विवाद, #समानता, #सरकारीनीति, #सुधार, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 23, 2025 January 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हों सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हों – आर. के. सुधांशु
Next Article रिश्तेदारों से क्यों दूरी है ज़रूरी इन 5 रिश्तेदारों से क्यों दूरी है ज़रूरी ? 

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

hindurakshadal : Lalit Sharma की गिरफ्तारी हो—महिलाओं ने जताया आक्रोश
देहरादून September 2, 2026
Muslimsevasangathan : Lalit Sharma की गिरफ्तारी की मांग, संगठन ने किया CM आवास कूच
देहरादून September 2, 2026
UttarakhandNews
UttarakhandNews : मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान याद रहेगा : मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड September 2, 2026
khelmahakumbh2026  : देहरादून में एक हफ्ते में दो मजारों में तोड़फोड़, नकाबपोशों की पहचान पर उठे सवाल
खटीमा September 2, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?