ट्रंप के ऐलान से टूटा सोना! :- नमस्कार, आप देख रहे हैं खोजी नारद, डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से टूटा सोने का भाव, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने Truth सोशल अकाउंट पर साफ कर दिया कि सोने पर कोई टैरिफ नहीं लगाया जाएगा। इस ऐलान के बाद, गोल्ड रेट्स में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्केट में बडी गिरावट देखी गई। आने वाले फेस्टिव सीजन से पहले यह भारतीय खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है।
बड़ी ख़बर एक अपडेट में :- महावतार नरसिम्हा का ऐतिहासिक कारनामा
MCX और इंटरनेशनल मार्केट का हाल, सोमवार को MCX पर सोने का वायदा भाव एक हज़ार चार सौ नौ रुपये टूटकर एक लाख तीन सौ नवासी रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। मंगलवार को भी गिरावट जारी रही और यह एक सौ दो रुपये फिसलकर एक लाख दो सौ बीस रुपये पर ट्रेड करने लगा।
इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमत दो दशमलव चार आठ प्रतिशत गिरकर तीन हज़ार चार सौ चार दशमलव सात शून्य डॉलर प्रति औंस हो गई। घरेलू मार्केट में भी गिरावट, इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार को चौबीस कैरेट सोना एक लाख दो सौ एक रुपये प्रति दस ग्राम था, जो दिन के अंत में टूटकर निन्यानबे हज़ार नौ सौ सत्तावन रुपये पर आ गया। मंगलवार को मार्केट खुलते ही कीमत और गिरी, और खबर लिखे जाने तक निन्यानबे हज़ार पाँच सौ उनचास रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई।
बड़ी ख़बर एक अपडेट में :- उत्तराखंड में रेड अलर्ट! भारी बारिश, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
बाईस कैरेट सोना निन्यानबे हज़ार एक सौ पचास रुपये, बीस कैरेट इक्यानबे हज़ार एक सौ सत्तासी रुपये और अठारह कैरेट सोना चौहत्तर हज़ार छह सौ बासठ रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एक्सपर्ट्स की राय, कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि ट्रंप का यह फैसला भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक है। सोने पर टैरिफ न लगने और अमेरिका रूस के बीच शांति वार्ता से सोने की कीमतों पर दबाव बनेगा और रिस्क प्रीमियम कम होगा। उनका मानना है कि फेस्टिव सीजन में खरीदारों को सस्ता सोना मिल सकता है और यह गोल्ड खरीदने का अच्छा मौका है।

