By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: गढ़वाल आयुक्त ने ज़मीन पर बैठकर देखी सच्चाई !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > गढ़वाल आयुक्त ने ज़मीन पर बैठकर देखी सच्चाई !
Uncategorized

गढ़वाल आयुक्त ने ज़मीन पर बैठकर देखी सच्चाई !

"ज़मीन पर बैठकर गढ़वाल आयुक्त ने खुद देखी सच्चाई, सिस्टम की पोल खुली!"

admin
Last updated: 2025/04/23 at 6:06 AM
admin
Share
4 Min Read
गढ़वाल आयुक्त
गढ़वाल आयुक्त
SHARE
Highlights
  • गढ़वाल आयुक्त ने गांव की मिट्टी पर बैठकर देखी सच्चाई, अधिकारियों को लगाई फटकार!
  • ज़मीन पर बैठे आयुक्त, खुली सच्चाई!
  • ज़मीन पर बैठे आयुक्त!

गढ़वाल आयुक्त ने ज़मीन पर बैठकर देखी सच्चाई ! :  उत्तराखंड के सीनियर आईएएस और आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डे चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले फील्ड में हो रहे कामों का जायज़ा लेने निकले तो अधिकारियों का काफिला भी उनके साथ पसीना बहता नज़र आया। इस दौरान गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बड़ी बारीकी और एक एक पॉइंट्स पर विभागों की प्रोग्रेस रिपोर्ट पूछी और निर्देश भी दिए। इसी दौरान जांच पड़ताल के लिए जब कमिश्नर पांडे स्टेट हाइवे पर हो रहे सड़क डामरीकरण व पैच वर्क की गुणवत्ता देखने के लिए रुके तो एक अलग ही तस्वीर दिखाई दी , जहाँ कमिश्नर सड़क पर ही बैठ गए और क्वालिटी चेक करने के लिए सड़क के मैटेरियल को खुदवा कर देखा और लापरवाही और गुणवत्त्ता से समझौता न करने की सख्त हिदायत भी दी।

Contents
आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर डामरीकरण चेक कियाग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति की रिर्पाेट प्रस्तुत करें अधिकारी

आयुक्त ने स्टेट हाईवे-31 पर डामरीकरण चेक किया

इसके पहले कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने चारधाम यात्रा, वनाग्नि, पेयजल, सड़क सुधारीकरण, सीएम हेल्प लाइन सहित अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आयुक्त गढवाल ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए मण्डल स्तर पर सभी विभागों को 25 अप्रैल तक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्रीनगर एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जहां ट्रैफिक व्यवस्था के साथ-साथ पार्किंग की समुचित व्यवस्था चुनौतीपूर्ण है। उन्होने  निर्देश दिये कि श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत कुछ ऐसे धर्मशालाओं व रैन बसेरों को चिन्हित किया जाए, जहां बेसहारा यात्रियों को निशुल्क रुप में कुछ राहत मिल सके। उन्हांने यात्रा मार्ग के सभी वाटर प्वांइट को चालू रखने, सार्वजनिक शौचालयों को साथ-सुथरा रखने के निर्देश दिये हैं।

ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति की रिर्पाेट प्रस्तुत करें अधिकारी

आयुक्त गढ़वाल ने उन्होने जिलाधिकारी गढ़वाल को निर्देश दिये कि जनपद क्षेत्रांतर्गत ग्रामीण मोटर मार्गाे की स्थिति को लेकर एक सर्वे कराकर रिर्पाेट प्रस्तुत करें। मोटर मार्गाें पर चल रहे डामरीकरण व गढ्ढामुक्त कार्याे की गुणवत्ता को लेकर उन्होने स्टेट हाईवे-31 पर पौड़ी-देवप्रयाग के बीच डामरीकरण व द्वारीधार गौशाला के पास पैच वर्क की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये गतिमान डामरीकरण का अवशेष कार्य भी जल्द पूर्ण किया जाए। वनाग्नि रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वनाग्नि को रोकने के लिए विभागीय समन्वय व जन-सहभागिता आवश्यक है। उन्होेंने इसके लिए जिला स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को भी सराहा।

ग्रीष्मकाल में प्रत्येक ग्रामीण को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उन्होंने जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को पम्पिंग की समयावधि को बढाने के साथ-साथ आवश्यकता पड़ने पर टैंकर के माध्यम जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरुप ने यात्रा शुरु होने से पूर्व सभी लाईन डिपार्टमेंट के साथ श्रीनगर में पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक ड्राई रन करवाये जाने की बात कही। उन्होेंने कहा कि यात्रा सीजन में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए श्रीनगर जैसे स्थान पर ठहरने, ट्रैफिक व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष बल दिये जाने की आवश्यकता है।

You Might Also Like

PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज

AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarakhandCongress : उत्तराखंड कांग्रेस में हर सीट पर दावेदारों की फ़ौज

Hot Take Dating: क्या है हॉट टेक डेटिंग, नए रिलेशनशिप ट्रेंड में

TAGGED: #BureaucracyInAction, #CommissionerVisit, #DirectInteraction, #FieldReality, #FieldVisit, #GarhwalCommissioner, #GovtAction, #GovtInField, #GovtReforms, #GroundRealityCheck, #GroundReport, #IndiaGroundReality, #IndianAdministration, #IndianVillages, #narendra modi, #OnGroundInspection, #PeopleConnect, #PeopleFirst, #PolicyExecution, #PublicVoice, #RealIndia, #RealityCheck, #RuralIssues, #UttarakhandToday, #VillageInspection, #VillageLife, #VillageTruth, chardhamyatra 2025, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, RuralDevelopment, uattarakhand, uttarakhandnews, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 23, 2025 April 23, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जबरन नेतागिरी की तो होगा मुकदमा जबरन नेतागिरी की तो होगा मुकदमा – डीएम 
Next Article टॉयलेट रोका तो गंभीर होगा नतीजा टॉयलेट रोका तो गंभीर होगा नतीजा – महिलाये सावधान

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KanpurNews
KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी
वीडियो February 9, 2026
PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?