FreeEducation : “मुफ्त पढ़ाई, शादी के लिए लाखों और घर के लिए जमीन—इस देश में सरकार उठाती है हर बड़ी जिम्मेदारी!” :- क्या हो अगर आपकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाए… शादी के लिए लाखों रुपये आपके खाते में आएं… और घर बनाने के लिए जमीन भी मुफ्त मिले? सुनने में ये किसी फिल्म की कहानी लग सकती है, लेकिन ये हकीकत है संयुक्त अरब अमीरात की—जहां अपने नागरिकों के लिए सरकार ऐसे इंतज़ाम करती है, जो दुनिया के कई देशों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं।
आज की इस खास रिपोर्ट में हम आपको दिखाएंगे एक ऐसा सिस्टम, जहां सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि नागरिकों के जीवन को आसान बनाने की पूरी जिम्मेदारी निभाती है…UAE में एमिराती नागरिकों के लिए स्कूल से लेकर यूनिवर्सिटी तक की पढ़ाई लगभग पूरी तरह मुफ्त होती है। इतना ही नहीं, अगर कोई छात्र पढ़ाई में अच्छा है और विदेश जाकर पढ़ना चाहता है, तो सरकार उसका ट्यूशन फीस, रहने और यात्रा तक का पूरा खर्च उठाती है।
शादी—जो आमतौर पर एक बड़ा आर्थिक बोझ मानी जाती है—उसे भी यहां आसान बना दिया गया है। पहली बार शादी करने वाले युवकों को सरकार की ओर से करीब 70,000 दिरहम यानी लगभग 17 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे अपनी नई जिंदगी बिना आर्थिक दबाव के शुरू कर सकें।घर की बात करें तो यहां नवविवाहित जोड़ों और कम आय वाले परिवारों को मुफ्त जमीन दी जाती है।
साथ ही घर बनाने के लिए बिना ब्याज के लोन या सीधी आर्थिक मदद भी मिलती है। कई मामलों में सरकार तैयार घर या किराए में भी सहयोग करती है।स्वास्थ्य सुविधाओं में भी UAE अपने नागरिकों को बड़ी राहत देता है—जहां इलाज मुफ्त या बेहद कम खर्च में उपलब्ध है। इसके अलावा फ्यूल सब्सिडी, खाने के लिए भत्ता और बिजली-पानी जैसी जरूरी सेवाओं में भी सरकार सहयोग करती है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- KalingaWar : कलिंग युद्ध के बाद अशोक के साथ क्या हुआ?”
लेकिन यहां एक अहम सच भी है—ये सभी सुविधाएं सिर्फ UAE के नागरिकों के लिए हैं। वहां रहने और काम करने वाले विदेशी लोगों को ये लाभ नहीं मिलते।कुल मिलाकर, UAE का यह मॉडल दिखाता है कि अगर सरकार चाहे तो अपने नागरिकों के लिए जीवन को कितना आसान और सुरक्षित बना सकती है।
यही वजह है कि इस देश की नीतियां अक्सर दुनिया भर में चर्चा का विषय बनती हैं। अब सवाल ये है—क्या दूसरे देश भी इस दिशा में कद बढ़ाएंगे? क्या कभी ऐसा सिस्टम और जगहों पर भी देखने को मिलेगा ?

