By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ‘फिल्म इंडस्ट्री जहरीली – अनुराग कश्यप ने त्याग दी मुंबई
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > राज्य > महाराष्ट्र > मुंबई > ‘फिल्म इंडस्ट्री जहरीली – अनुराग कश्यप ने त्याग दी मुंबई
Uncategorized

‘फिल्म इंडस्ट्री जहरीली – अनुराग कश्यप ने त्याग दी मुंबई

अनुराग कश्यप का बॉलीवुड पर बड़ा बयान.

admin
Last updated: 2025/03/06 at 6:28 AM
admin
Share
3 Min Read
'फिल्म इंडस्ट्री जहरीली
'फिल्म इंडस्ट्री जहरीली
SHARE
Highlights
  • फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे!
  • बॉलीवुड का काला सच, अनुराग कश्यप का बयान!
  • बॉलीवुड से अनुराग कश्यप का किनारा!

‘फिल्म इंडस्ट्री जहरीली – अनुराग कश्यप ने त्याग दी मुंबई : बॉलीवुड को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘देव डी’ और ‘ब्लैक फ्राइडे’ जैसी आइकॉनिक फिल्में देने वाले जाने-माने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने मुंबई छोड़ने का फैसला किया है. लंबे समय से इंडस्ट्री के बदलते माहौल को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके अनुराग अब फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं रहना चाहते. अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, “अब फिल्म इंडस्ट्री में कला से ज्यादा मुनाफे को महत्व दिया जा रहा है. हर कोई बस 500-800 करोड़ की ब्लॉकबस्टर बनाने के पीछे भाग रहा है. यहां क्रिएटिविटी खत्म हो गई है, यह जगह अब मेरे लिए नहीं है.” उन्होंने बताया कि वह अब फिल्मी दुनिया और इसके लोगों से दूरी बनाना चाहते हैं. यही वजह है कि वह मुंबई से शिफ्ट हो गए हैं।

Contents
कहां बस गए हैं अनुराग कश्यप ?क्या अब अनुराग कश्यप फिल्में नहीं बनाएंगे?

कहां बस गए हैं अनुराग कश्यप ?

हालांकि, अनुराग कश्यप ने अपने नए ठिकाने का खुलासा नहीं किया, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अब बेंगलुरु में रह रहे हैं. उन्होंने अपने नए घर का किराया पहले ही चुका दिया था और अब वहीं सुकून भरी जिंदगी बिता रहे हैं. अनुराग कश्यप का कहना है कि वह अकेले नहीं हैं, जो मायानगरी को अलविदा कह चुके हैं. उनके मुताबिक, कई अन्य फिल्ममेकर्स भी अब मुंबई छोड़कर विदेशों में बस रहे हैं. कुछ मिडल ईस्ट, लंदन, जर्मनी, अमेरिका और पुर्तगाल जैसे देशों में शिफ्ट हो चुके हैं.अनुराग ने कहा, “मुंबई सिर्फ एक शहर नहीं है, इसे लोग बनाते हैं. लेकिन अब यहां लोग एक-दूसरे को नीचे खींचने में लगे हैं. यह अब पहले जैसी जगह नहीं रही.”

क्या अब अनुराग कश्यप फिल्में नहीं बनाएंगे?

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बावजूद अनुराग कश्यप के निर्देशन से पूरी तरह दूर होने की संभावना कम है. वह पहले भी कहते आए हैं कि वह अपनी शर्तों पर फिल्में बनाते हैं. हो सकता है कि वह बेंगलुरु में रहकर स्वतंत्र सिनेमा पर ध्यान दें या किसी नए प्रयोग में जुट जाएं. फिलहाल, अनुराग कश्यप के इस फैसले ने बॉलीवुड में हलचल मचा दी है. देखना दिलचस्प होगा कि इंडस्ट्री पर इसका क्या असर पड़ता है और क्या वे फिर कभी वापसी करेंगे या नहीं !

You Might Also Like

WomenNeedMoreSleep : महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा नींद की क्यों जरूरत ?

GoldPriceSurge : युद्ध के चलते सोने की कीमतों में इजाफा

JanJanKiSarkar : ₹141 करोड़ 91 लाख 61 हजार की पेंशन वितरित

UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

TAGGED: #AnuragKashyap, #AnuragKashyapNews, #AnuragStatement, #BollywoodDrama, #BollywoodInsider, #BollywoodPolitics, #BollywoodTruth, #BollywoodUpdates, #CinemaWorld, #DirectorSpeaks, #FilmIndustry, #FilmIndustrySecrets, #MumbaiExit, #MumbaiLife, #NepotismInBollywood, #ToxicBollywood, bollywoodnews, breakingnews, FilmIndustryScandal, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 6, 2025 March 6, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article वंतारा में किन देशों से आए हैं जानवर वंतारा में किन देशों से आए हैं जानवर?
Next Article हर्षिल बनेगा देश का बड़ा मोटर बाईक डेस्टिनेशन हर्षिल बनेगा देश का बड़ा मोटर बाईक डेस्टिनेशन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RahmanDakait
RahmanDakait : Dhurandhar 2 में लौटेगा रहमान डकैत !
राष्ट्रीय March 7, 2026
PMViksitBharatRozgarYojana
PMViksitBharatRozgarYojana : केवाईसी न होने पर फंस सकती है प्रोत्साहन राशि
देहरादून March 7, 2026
UttarakhandSolarSubsidy
UttarakhandSolarSubsidy : सरप्लस बिजली का नया रेट 2 रुपये प्रति यूनिट
देहरादून March 7, 2026
PeacefulDeath
PeacefulDeath : कुछ लोगों की मौत शांति से कुछ की बहुत कष्टदायक क्यों होता है
अंतराष्ट्रीय March 7, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?