By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Shravani Mela 2022: श्रावणी मेला में अब कुछ ही दिन शेष, कांवरिया पथ पर अभी भी बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Shravani Mela 2022: श्रावणी मेला में अब कुछ ही दिन शेष, कांवरिया पथ पर अभी भी बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद
उत्तराखण्ड

Shravani Mela 2022: श्रावणी मेला में अब कुछ ही दिन शेष, कांवरिया पथ पर अभी भी बड़े-बड़े गड्ढे मौजूद

admin
Last updated: 2022/07/01 at 6:12 AM
admin
Share
3 Min Read
few days left in shravani mela, on kanwaria path
SHARE

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के लिए कार्य का डेडलाइन गुरूवार को समाप्त हो गया. बताते चले कि डीएम की बैठक मे कार्य पूरा करने के लिए 30 जून तक का समय सीमा तय किया गया था. गुरूवार तक कार्य सभी विभाग का जमीनी स्तर पर आधा अधूरा ही है. कोई विभाग का कार्य अब तक पूरा नही हो पाया है.

Contents
मुख्य कांवरिया पथ एनएच 80 पर बड़े- बड़े गड्ढेएनएच-80 पर पुलिया पर नही है रेलिंगपीएचईडी विभाग का काम भी है आधा अधूराकांवरियों का जत्था जाएगा बाबाधामइस बार कांवरिया अधिक संख्या में हाजिरी देंगे

मुख्य कांवरिया पथ एनएच 80 पर बड़े- बड़े गड्ढे

मेला शुरू होने मे 13 दिन शेष है. कांवरियो का चलना अभी से शुरू हो गया है. बावजूद शहर के मुख्य कांवरिया पथ एनएच 80 पर बड़े बड़े गड्ढे से कई वाहन गुरूवार को भी पलटते पलटते बच गये. पैदल चलने मे भी परेशानी हो रही है. बावजूद विभाग कार्य शुरू नही किया है. मेला को लेकर मुकम्मल तैयारी की जरूरत है.

एनएच-80 पर पुलिया पर नही है रेलिंग

मुंगेर-सुलतानगंज मुख्य मार्ग पर गनगनिया- फतेहपुर के समीप एक छोटी पुलिया भी काफी जर्जर हो चुकी है. गनगनिया समीप पुलिया का रेलिंग लंबे समय से जर्जर हालत में है. जिससे दुर्घटना की संभावना हर दिन बनती है. प्रखंड क्षेत्र के कई जगह सड़क मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे मे जलजमाव होने से परेशानी हो रही है. मरम्मत की जरूरत है. जो अब तक नही हो पाया है.

पीएचईडी विभाग का काम भी है आधा अधूरा

पीएचईडी विभाग का काम भी आधा अधूरा है. पीएचइडी विभाग के द्वारा शौचालय,पेयजल व झरना आदि का इंतजाम करना है. लेकिन पूरा कार्य अब तक नही हो पाया है. युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. बताया गया कि लगभग 90% काम हो चुका है. बाकी बचा कम जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. सूबे के पीएचईडी विभाग के मंत्री रामप्रीत पासवान ने बताया कि कार्य हर हाल मे समय से पूरा करने का निर्देश दिया गया है. कांवरियो को पूरी सुविधा देने के लिए विभाग तत्पर है. कांवरियो को बेहतर सुविधा मेला मे मिलेगा. जिसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है.

कांवरियों का जत्था जाएगा बाबाधाम

बता दें कि सावन 2022 का महीना सिर पर है. बिहार के भागलपुर जिला स्थित सुलतानगंज से गंगाजल लेकर कांवरियों का जत्था फिर एकबार झारखंड के देवघर स्थित बाबाधाम की ओर निकलेगा. कांवरिया पथ पर तमाम सुविधाओं पर सरकारी कार्य जारी है. वहीं सुलतानगंज में उत्तरवाहिनी गंगा के घाटों को दुरुस्त करने के लिए भी जरुरी तैयारियां की जा रही है.

इस बार कांवरिया अधिक संख्या में हाजिरी देंगे

बाबानगरी देवघर में ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने के लिए इस बार कांवरिया अधिक संख्या में हाजिरी दे सकते हैं. पिछले दो सालों से कोरोनाकाल में कांवर यात्रा पर रोक लगा था. इस बार जब अनुमति दी गयी है तो कई शिवभक्त सुल्तानगंज से जल भरकर कांवर यात्रा करेंगे, ऐसा अनुमान है.

You Might Also Like

BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित

SGRRUniversity : श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में टॉपर्स सम्मानित

WorldThyroidDay : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना निशान वाली थायरॉयड सर्जरी की सुविधा उपलब्ध

JimCorbettNationalPark : उत्तराखंड में शुरू हुआ हाथियों का रोमांटिक सीजन

UttarakhandHeatwave : उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 1, 2022 July 1, 2022
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गोपालगंज Small Saving Schemes में निवेश करन वालों को झटका, जानिए सुकन्या, PPF और NSC पर अब कितना मिलेगा ब्याज
Next Article the role of markaz of kanpur is also doubtful, know the update उदयपुर हत्याकांड मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, कानपुर के मरकज की भूमिका भी संदिग्ध, जानें अपडेट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UPSC2026
UPSC2026 : इस बार Prelims ने बढ़ाई धड़कनें, क्या कम जाएगी Cutoff?
राष्ट्रीय May 25, 2026
Heatwave
Heatwave : रात की गर्मी! नींद और सेहत पर डबल अटैक की चेतावनी
अंतराष्ट्रीय May 25, 2026
BhagatSinghKoshyari
BhagatSinghKoshyari : पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को राष्ट्रपति करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
देहरादून May 25, 2026
SIRExercise
SIRExercise : मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने ली SIR की समीक्षा बैठक
उत्तराखण्ड May 25, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?