By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > Uncategorized > DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized

DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा

निजी रिफाइनरी के निर्यात पर पड़ेगा असर.

admin
Last updated: 2026/04/13 at 11:01 AM
admin
Share
4 Min Read
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
SHARE
Highlights
  • यह फैसला देश की सबसे बड़ी निजी रिफाइनरी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी सीधा असर डालेगा.
  • नतीजतन कंपनी को या तो निर्यात की मात्रा घटानी पड़ेगी या फिर घरेलू बाजार में ज्यादा उत्पाद बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा.
  • भारत अपनी जरूरत का 90 फीसद तक कच्चा तेल और 60 फीसद तक गैस बाहर से आयात करता है.

DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा :-  भारत सरकार ने डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क को बढ़ा दिया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक अब डीजल पर निर्यात शुल्क 21.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 55.5 रुपये प्रति लीटर हो गया है।इसी तरह एटीएफ (विमान ईंधन) पर शुल्क 29.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। हालांकि पेट्रोल पर निर्यात शुल्क अभी भी शून्य ही रखा गया है।

Contents
घरेलू बाजार पर नहीं कोई असरनिजी रिफाइनरी के निर्यात पर पड़ेगा असर

घरेलू बाजार पर नहीं कोई असर

सरकार का यह फैसला मौजूदा पश्चिमी विवाद के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने के संदर्भ में लिया गया है। यह इस बात का संकेत है कि देश में पेट्रोल-डीजल-एटीएफ की घरेलू आपूर्ति सामान्य बनी हुई है लेकिन वैश्विक स्तर पर आपूर्ति ठीक नहीं हो पाई है। भारत ने पहले ही कहा था कि उसके पास 70 दिनों का कच्चे तेल का भंडार है। यह बात दो हफ्ते पहले कही गई थी।

अभी ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता जारी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाए, लेकिन इस बारे में कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह कदम राजस्व बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि पेट्रोलियम कंपनियों को घरेलू बाजार को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। सरकार नहीं चाहती कि कंपनियां निर्यात को बढ़ावा देकर घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता प्रभावित होने दें।

पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारी रोजाना यह बयान जारी कर रहे हैं कि ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने के बावजूद उसने घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की है। वहीं, भारत के पड़ोसी देशों समेत दुनिया के लगभग सभी देशों में पेट्रो उत्पादों की खुदरा कीमतें काफी बढ़ चुकी हैं।

हाल ही में पेट्रोलियम मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि भारतीय तेल कंपनियां पेट्रोल पर 24 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 104 रुपये प्रति लीटर की अंडर-रिकवरी (घाटा) झेल रही हैं। ऐसे में इस बात की आशंका है कि तेल कंपनियां मुनाफा कमाने के लिए भारत से पेट्रो उत्पादों की दूसरे देशों की तरफ भेज सकती हैं।

निजी रिफाइनरी के निर्यात पर पड़ेगा असर

यह फैसला देश की सबसे बड़ी निजी रिफाइनरी रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी सीधा असर डालेगा। रिलायंस भारत में पेट्रो उत्पादों की सबसे बड़ी निर्यातक कंपनी है और उसका डीजल निर्यात का हिस्सा काफी बड़ा है।निर्यात शुल्क में इस भारी बढ़ोतरी से कंपनी के डीजल निर्यात की लागत बढ़ जाएगी, जिससे निर्यात पर मिलने वाला मुनाफा कम हो जाएगा।

नतीजतन कंपनी को या तो निर्यात की मात्रा घटानी पड़ेगी या फिर घरेलू बाजार में ज्यादा उत्पाद बेचने पर मजबूर होना पड़ेगा।गौरतलब है कि सरकार ने कुछ समय पहले उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में कटौती करके तेल कंपनियों को राहत दी थी, ताकि वे घरेलू बाजार में कीमतें स्थिर रख सकें। अब निर्यात शुल्क बढ़ाकर सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कंपनियां निर्यात के चक्कर में घरेलू सप्लाई को नजरअंदाज न करें।

भारत अपनी जरूरत का 90 फीसद तक कच्चा तेल और 60 फीसद तक गैस बाहर से आयात करता है। दुनिया की प्रमुख इकोनोमी में कोई भी दूसरा देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए बाहरी देशों पर इतना निर्भर नहीं है।भारत में अभी रोजाना 55-56 लाख बैरल कच्चे तेल की खपत है। दुनिया में इसकी जितनी मांग बढ़ रही है, उसका 30 फीसद सिर्फ भारत में आ रहा है। अभी भारत 40 से ज्यादा देशों से क्रूड खरीद रहा है। लेकिन पश्चिम एशियाई देश प्रमुख आपूर्तिकर्ता बने हुए हैं।

You Might Also Like

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !

BudhPurnima : ‘बुध पूर्णिमा’ पर देवी-देवता आते हैं पृथ्वी पर

TBvaccine : पूरी तरह सुरक्षित है टीबी की नई वैक्सीन

SuperFoods : ‘सुपरफूड्स’ जिन्हें थाली का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, ATFExportDutyIncrease, CrudeOilStockpile, DieselExportDutyHike, DomesticFuelSupply, EnergyImportDependency, ExportDuty55Rupees, FuelUnderRecovery, GlobalEnergyCrisis, HormuzStraitTension, IndiaFuelPolicy, IranUSTalks, khojinarad, OilRefineriesExport, PetroleumMinistry, PetrolZeroDuty, RelianceIndustriesImpact

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 13, 2026 April 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DiabetesBrainDamage DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
Next Article DigitalPaymentScam DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
भांडा फोड़ April 13, 2026
BudhPurnima
BudhPurnima : ‘बुध पूर्णिमा’ पर देवी-देवता आते हैं पृथ्वी पर
राष्ट्रीय April 13, 2026
TBvaccine
TBvaccine : पूरी तरह सुरक्षित है टीबी की नई वैक्सीन
लफ्फाज़ी April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?