By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हर घर में होगा होमस्टे के लिए एक कमरा
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > हर घर में होगा होमस्टे के लिए एक कमरा
उत्तराखण्ड

हर घर में होगा होमस्टे के लिए एक कमरा

अब हर घर बनेगा होटल! सरकार का बड़ा ऐलान - हर घर में एक होमस्टे रूम जरूरी

admin
Last updated: 2025/06/27 at 7:42 AM
admin
Share
4 Min Read
हर घर में होगा होमस्टे के लिए एक कमरा
हर घर में होगा होमस्टे के लिए एक कमरा
SHARE
Highlights
  • हर घर बनेगा होटल! सरकार की नई स्कीम से आएगी कमाई की बारिश
  • अब हर गांव बनेगा टूरिस्ट हब!" एक कमरे से हर घर बनेगा होटल
  • कमरा नहीं रखा तो पछताओगे! सरकारी स्कीम से हर महीने लाखों की कमाई

हर घर में होगा होमस्टे के लिए एक कमरा : चारधाम यात्रा मार्गों पर देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए सरकार यात्रा मार्गों से सटे गांवों में होमस्टे को बढ़ावा देगी। सरकार का प्रयास है कि हर घर में लोग एक कमरा होमस्टे के लिए रखें। प्रदेश सरकार की ओर से आतिथ्य प्रशिक्षण देने के साथ बागवानी, पशुपालन व्यवसाय शुरू करने में भी मदद की जाएगी।

Contents
पिथौरागढ़ के नाभी व कुटी गांव सफल रहा प्रयोगकैंची धाम के लिए शुरू की जाएगी पंजीकरण की व्यवस्था

पर्यटन सुविधाओं को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने 2018 में दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक छह हजार से अधिक होमस्टे खुल चुके हैं। जहां पर चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों को सस्ते दरों पर ठहरने की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा पर्यटक उत्तराखंड की लोक संस्कृति से भी रूबरू हो रहे हैं। प्रदेश में हर साल तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटन विभाग होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए नई पहल पर काम करने जा रहा है।

यह ख़बर भी पढ़ें :- नशे को रोकने के लिए पुलिस विभाग कड़े कदम उठाए

चारधाम यात्रा मार्गों पर ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जहां पर पर्यटकों की भीड़ अधिक रहती है। ऐसे स्थानों के आसपास सड़क से सटे प्रत्येक गांव में होमस्टे के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि हर घर में एक कमरा होमस्टे के लिए रखा जाए। संचालकों को कौशल विकास का प्रशिक्षण, बागवानी, पशुपालन व्यवसाय से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पर्यटन, बागवानी, पशुपालन, कौशल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे।

पिथौरागढ़ के नाभी व कुटी गांव सफल रहा प्रयोग

प्रदेश सरकार ने पिथौरागढ़ जिले के नाभी व कुटी गांव में होमस्टे में इस पहल को शुरू किया था। जो कामयाब रहा। होमस्टे संचालन के साथ ही बागवानी, पशुपालन से प्रति परिवार को सालाना 80 लाख आमदनी हो रही है। इस तर्ज पर चारधाम यात्रा मार्गों में होमस्टे को बढ़ावा दिया जाएगा।

यह ख़बर भी पढ़ें :- तहसील में जुआ खेलते वीडियो वायरल , तत्काल सख्त एक्शन

कैंची धाम के लिए शुरू की जाएगी पंजीकरण की व्यवस्था

नैनीताल जिले के कैंची धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से यातायात जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके लिए पर्यटन विभाग कैंची धाम की धारण क्षमता के आधार प्रतिदिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय करने और चारधाम यात्रा की तर्ज पर पंजीकरण की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है।चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना सरकार की प्राथमिकता है। चारधाम यात्रा मार्गों पर सड़क सटे गांवों में होमस्टे को बढ़ावा देने पर पर्यटन के साथ अन्य विभाग एकीकृत योजना के तहत काम करेंगे। इससे पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे – धीराज गर्ब्याल, सचिव पर्यटन ।

You Might Also Like

NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन

PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

ModelAyushState : मॉडल आयुष चिकित्सा विकसित करेगा उत्तराखंड

ShriJhandeJiMela2026 : श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें

STFDehradunPoliceSuccess : एसटीएफ व देहरादून पुलिस को मिली बडी सफलता

TAGGED: #BreakingUpdate, #EarnFromHome, #GovtInitiative, #india, #NewsUpdate, #RealEstateNews, #TourismGrowth, boosttourism, homebusiness, homestayindia, indianvillagelife, khoji narad news, khoji narad news breaking, khoji narad today news, newpolicyindia, news, RuralDevelopment, SustainableTourism, todaynews, tourismrevolution

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 27, 2025 June 27, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article पुलिस विभाग कड़े कदम नशे को रोकने के लिए पुलिस विभाग ने कड़े कदम उठाए
Next Article छात्रों की ओपन हाउस बैठक - पुलिस सेवा पर चर्चा छात्रों की ओपन हाउस बैठक – पुलिस सेवा पर चर्चा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?