By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: जानवरों को भी आते हैं सपने !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > लफ्फाज़ी > जानवरों को भी आते हैं सपने !
तत्काल प्रभाव

जानवरों को भी आते हैं सपने !

OMG! जानवरों को भी आते हैं डरावने सपने!

admin
Last updated: 2025/04/15 at 5:12 AM
admin
Share
3 Min Read
जानवरों को भी आते हैं सपने
जानवरों को भी आते हैं सपने
SHARE
Highlights
  • सपनों में बिल्लियां.
  • जानवरों की दुनिया.
  • जानवर भी सपने देखते हैं.

जानवरों को भी आते हैं सपने !  : 1950 में वैज्ञानिकों ने REM टर्म की खोज की थी, जिसका मतलब है रैपिड आई मूवमेंट. यह नींद का वो चरण हैं जिसमें इंसान सपने देखते हैं. वैज्ञानकों का कहना है कि जानवर भी REM नींद का अनुभव करते हैं.इंसानी दुनिया में सपनों का अस्तित्व क्या है? इसकी सटीक जानकारी अब तक पता नहीं चली है. लेकिन क्या आपको पता है कि जानवर भी सपने देखते हैं. कुछ वैज्ञानिक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि इंसानों की तरह जानवर भी सपने देखते हैं और कल्पनाओं की दुनिया में खो जाते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि जानवर जब गहरी नींद में होते हैं तो उनके दिमाग का एक हिस्सा सक्रिय रहता है, जिससे उन्हें सपने आने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसा ज्यादातर पालतू कुत्तों और बिल्लियों के साथ देखने को मिलता है।

नींद में चौंकते हैं जानवर

अगर आपके घर में कोई कुत्ता या बिल्ली पली है तो आपने अक्सर देखा होगा कि सोते वक्त ये जानवर चौंक जाते हैं. कई बार कुत्ते नींद में ही भौंकने लगते हैं या फिर पैर हिलाने लगते हैं. वहीं बिल्लियां नींद में म्यांऊं-म्यांऊं करने लगती हैं. वैज्ञानिकों की रिसर्च कहती है कि ये जानवरों के सपने देखने के संकेत होते हैं।

1950 में वैज्ञानिकों ने REM टर्म की खोज की थी, जिसका मतलब है रैपिड आई मूवमेंट. यह नींद का एक चरण हैं और इंसान सपने इसी चरण के दौरान देखते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह नींद का वह वक्त होता है, जब सोते वक्त पलकों के पीछे हमारी आंखे तेज गति से घूम रही होती हैं और हार्ट रेट बढ़ जाता है।

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट के साथ की गई स्टडी में निष्कर्ष निकाला है कि इंसानों की तरह जानवर भी REM नींद का अनुभव करते हैं और इसी दौरान वे सपने भी देखते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि स्तनधारी जीव, कुछ पक्षी और कुछ रेप्टाइल्स REM नींद का अनुभव करते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि इंसानों की तरह जानवरों को भी अच्छे से लेकर डरावने सपने आते हैं. अगर जानवर नींद में चौंक जाते हैं तो इसका मतलब है कि उन्होंने कोई डरावना सपना देखा, जैसे कोई शिकारी उनका शिकार करने वाला हो. वहीं जब कुत्ते पैर हिलाते हैं तो उसका मतलब हो सकता है कि सपने में वे किसी काल्पनिक जानवर का शिकार करने के लिए उसका पीछा कर रहे हो।

You Might Also Like

OperationSmileChamoli : चमोली में “ऑपरेशन स्माइल” फिर हुआ तेज

GangaBoatWedding : ये तो गजब है – गंगा में नाव पर विदेशी शादी 

AIImpactSummit2026 : ये हैं सबसे महंगी AI चिप्स

CongressProtest : कांग्रेसी प्रदर्शन, खोदा पहाड़ निकली चुहिया- दीप्ति रावत भारद्वाज

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

TAGGED: #AnimalBehavior, #AnimalDreams, #AnimalFacts, #AnimalLovers, #AnimalMind, #AnimalPsychology, #AnimalsAndDreams, #AnimalSleepPatterns, #AnimalSleepStudy, #AnimalWonders, #AnimalWorld, #BrainActivity, #CatDreams, #CatLife, #CutePets, #DoAnimalsDream, #DogBehavior, #DogDreams, #DogLife, #DreamingPets, #DreamsInSleep, #PetLovers, #PetsAndScience, #PetScience, #ScienceFacts, #ScienceNews, #SleepingAnimals, #SleepingPets, #SleepScience, #WildlifeResearch, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 15, 2025 April 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Google Google सुन रहा है बातें – ऐसे करें बंद
Next Article धामों में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा धामों में हेलीकॉप्टर से होगी पुष्प वर्षा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

RanaBaaliFirstLook
RanaBaaliFirstLook : विजय देवरकोंडा की पहली फिल्म Ranabaali से फर्स्ट लुक आउट, यूजर्स को खटकी ये बात
मुंबई February 28, 2026
NandaDeviRajJaat
NandaDeviRajJaat : राजजात 2026 या 2027? बधाण में गहन मंथन
उत्तराखण्ड February 28, 2026
PurnagiriMela
PurnagiriMela : मां पूर्णागिरि मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
खोजी नारद कहिंन February 28, 2026
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : धामी सरकार के फैसले को हरदा ने आड़े हाथों लिया
Uncategorized February 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?