LoanEMI : EMI बन चुकी आधुनिक जिंदगी का अहम हिस्सा :- EMI एक ऐसा शब्द है जो आजकल लगभग हर व्यक्ति सुनता है, खासकर जब बात लोन लेने की हो। EMI का पूरा नाम Equated Monthly Installment होता है, जिसे हिंदी में “समान मासिक किस्त” कहा जाता है। इसका मतलब है कि जब आप बैंक या किसी फाइनेंस कंपनी से लोन लेते हैं, तो आपको हर महीने एक तय रकम चुकानी होती है, जिसे EMI कहते हैं।
सरल भाषा में समझें तो EMI वह निश्चित राशि है, जो आप हर महीने लोन चुकाने के लिए देते हैं। यह रकम पूरे लोन की अवधि के दौरान एक जैसी रहती है, यानी हर महीने आपको लगभग समान पैसा देना होता है।
शुरुआत में आपकी EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में है जाता
इससे लोगों के लिए अपना बजट बनाना आसान हो जाता है। EMI में दो हिस्से होते हैं। पहला हिस्सा होता है मूलधन, यानी वह रकम जो आपने उधार ली है। दूसरा हिस्सा होता है ब्याज, जो बैंक या कंपनी आपसे लोन देने के बदले लेती है। खास बात यह है कि शुरुआत में आपकी EMI का बड़ा हिस्सा ब्याज चुकाने में जाता है और धीरे-धीरे मूलधन का हिस्सा बढ़ने लगता है। इसे एक उदाहरण से समझ सकते हैं। मान लीजिए आपने 5 लाख रुपये का लोन लिया है, जिसे आपको 5 साल में चुकाना है।
यह एक बहुत ही सुविधाजनक तरीका
ऐसे में बैंक एक निश्चित EMI तय करेगा, जैसे हर महीने 10,000 रुपये। आपको यह रकम हर महीने समय पर देनी होगी, जब तक पूरा लोन खत्म नहीं हो जाता। आज के समय में घर, गाड़ी या किसी जरूरी खर्च के लिए लोग EMI का सहारा लेते हैं। यह एक सुविधाजनक तरीका है, जिससे आप बड़ी रकम को छोटे-छोटे हिस्सों में आसानी से चुका सकते हैं। यही वजह है कि EMI आधुनिक जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुकी है।

