By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: देहरादून में दुनिया का सबसे महंगा पौधा घोटाला !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > देहरादून में दुनिया का सबसे महंगा पौधा घोटाला !
मसूरी

देहरादून में दुनिया का सबसे महंगा पौधा घोटाला !

वन प्रभाग में योजना को दुनिया का सबसे महंगा पौधरोपण का प्रस्ताव बताने के साथ मामले की तत्काल जांच कराने की आवश्यकता.

admin
Last updated: 2025/06/16 at 7:46 AM
admin
Share
4 Min Read
पौधा घोटाला
पौधा घोटाला
SHARE
Highlights
  • प्रकरण की जांच कराई जा रही.
  • मसूरी वन प्रभाग में सवा चार करोड़ से पौधरोपण योजना बनाई गई.
  • सीसीएफ कार्ययोजना के पत्र में कहा गया है कि देहरादून वन प्रभाग में एक हेक्टेयर में मियावाकी पौधरोपण के लिए 18333 पौधों को 100 रुपये प्रति पौधे की दर से 1833300 खरीद प्रस्तावित.

देहरादून में दुनिया का सबसे महंगा पौधा घोटाला ! : देहरादून वन प्रभाग और मसूरी वन प्रभाग में मियावाकी तकनीक से पौधरोपण की योजना सवालों में है। मुख्य वन संरक्षक कार्ययोजना ने प्रमुख वन संरक्षक को पत्र भेजा है, इसमें देहरादून वन प्रभाग में योजना को दुनिया का सबसे महंगा पौधरोपण का प्रस्ताव (तीन वर्ष में योजना पर कुल खर्च 52 लाख) बताने के साथ मामले की तत्काल जांच कराने की आवश्यकता को बताया था। इसके बाद वन मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू कराई है।

Contents
मसूरी वन प्रभाग में सवा चार करोड़ से पौधरोपण योजना बनाई गईप्रकरण की जांच कराई जा रही : पीसीसीएफ

यह ख़बर भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे

सीसीएफ कार्ययोजना के पत्र में कहा गया है कि देहरादून वन प्रभाग में एक हेक्टेयर में मियावाकी पौधरोपण के लिए 18333 पौधों को 100 रुपये प्रति पौधे की दर से 1833300 खरीद प्रस्तावित की गई है। जबकि मियावाकी तकनीक पौधरोपण की दरें तय की गई हैं उसमें मियावाकी तकनीक पौधरोपण के लिए पौधे नर्सरी में तैयार किए जाने थे और इसके लिए मैदानी क्षेत्र में प्रति पौधे की दर 10 रुपये रखी गई थी। जबकि इससे 11 गुना से ज्यादा दर का व्यय प्रस्ताव में प्रस्तावित किया गया है।

इस प्रस्ताव से यह भी स्पष्ट है कि विभाग को इतने बड़े स्तर की नर्सरियों पौधशालाओं के होने के बाद क्यों इतने अधिक दर पर बाहर से पौधे क्रय करने का प्रस्ताव किया गया है। यह बात पूरी तरह समझ से परे और संदेहास्पद है और जांच का विषय है। पत्र में सीसीएफ ने फैंसिंग में होने वाले खर्च पर भी सवाल उठाया है, इसमें कहा गया है कि मैदानी क्षेत्र मेें फैंसिंग के ललीए प्रति हेक्टेयर करीब 157554 प्रस्तावित किया गया, जबकि देहरादून वन प्रभाग में इससे अधिक दर प्रस्तावित की गई है।

मसूरी वन प्रभाग में सवा चार करोड़ से पौधरोपण योजना बनाई गई

मसूरी वन प्रभाग में सवा चार करोड़ से प्रस्तावित मियावाकी पौधरोपण की योजना पर भी सवाल उठाया गया है। पत्र में कहा गया है कि मियावाकी पौधरोपण में 7 से 8 फीट की ऊंचाई के पौधे 100 से 400 प्रति पौध की दर से क्रय प्रस्तावित की गई है। जो अत्यंत आपत्तिजनक है। इसके अलावा प्रारंभ में सात- आठ फीट के पौधे प्रारंभ में ही रोपित करना हास्यास्पद है। क्योंकि इस तकनीक का आधार ही नजदीक रोपण कर पारस्परिक प्रतिस्पर्द्धा द्वारा दो से तीन वर्षों में इस ऊंचाई तक लाना है। इससे सिद्ध होता है कि बिना तकननीकी ज्ञान, विचार विमर्श कर सरकारी धनराशि का अपव्यय अनुचित दरों में प्रस्ताव सृजित किया गया।

यह ख़बर भी पढ़ें :- नाशपाती खाने के बेमिसाल फायदे

प्रकरण की जांच कराई जा रही : पीसीसीएफ

मुख्य वन संरक्षक के पत्र में कहा गया है कि देहरादून जिले के कालसी में उच्चकोटी का एक हेक्टेयर में मियावाकी वन पर पांच साल में 1483651 खर्च हुई है, यह दोनों प्रस्ताव से काफी कम है। ऐसे में वन अनुसंधान वृत्त ने प्रति हेक्टेयर की मियावाकी रोपण की दरें तय की है, उन दरों से व्यय कराना सुनिश्चित कराया जाए।प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन का कहना है कि प्रकरण में जांच कराने के साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ नीरज शर्मा का कहना है कि मानकों के हिसाब से योजना पर कार्य हो रहा है। डीएफओ मसूरी वन प्रभाग अमित कंवर का कहना है कि सीसीएफ कार्ययोजना के योजना को लेकर सवाल थे, उसके बाद नए सिरे से योजना को तैयार किया जा रहा है, जो कमियां होगी उसे सुधार लिया जाएगा।

You Might Also Like

DelhiDehradunExpressway : PM मोदी करेंगे दिल्ली- दून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

KainchiDham : श्री कैंची धाम मंदिर पहुंचे मुख्य सचिव

KuldeepYadavWedding : क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे

USSLiberty : USS Liberty मिस्ट्री

TAGGED: #BotanicalCorruption, #BotanicalScam, #BotanyNews, #BreakingNewsIndia, #BreakingScamNews, #CorruptionAlert, #CorruptionInIndia, #CostliestPlantNews, #CostliestPlantScandal, #DehradunCrime, #DehradunLatest, #DehradunScam, #DehradunUpdates, #EcoCrime, #EcoScandal, #EnvironmentalCrime, #ExpensivePlantScam, #FloraFraud, #FloralHeist, #ForestScam, #FraudAlertIndia, #GovernmentScam, #GreenCrime, #GreenGoldScam, #GreenMafiaExposed, #HighProfileScam, #IllegalFloraTrade, #IllegalPlantTrade, #IndiaBotanyScandal, #IndiaGreenScam, #IndiaNewsToday, #IndiaScams, #narendra modi, #NatureMafia, #PlantBlackMarket, #PlantFraud, #PlantHeist, #PlantMafia, #PlantScamDehradun, #PlantSmuggling, #PlantTradeScandal, #RarePlantFraud, #RarePlantLoot, #RarePlantScam, #ScamBusted, #ScamExposed, #ScamInIndia, #SmugglingExposed, #Subodh Uniyal, #WorldsMostExpensivePlant, dehradun, dehradunnews, khoji narad, khoji narad breaking news, Mussoorie, pushkar singh dhami, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin June 16, 2025 June 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गणनाथ मंदिर उत्तराखंड गूंगे को आवाज़ देने वाला गणनाथ मंदिर उत्तराखंड में !
Next Article बाबा के जयकारों बारिश के बीच बाबा के जयकारों से गुंजा कैंची धाम

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

AllahabadHighCourt
AllahabadHighCourt : पिता का पता लगाने के लिए DNA जांच जरूरी
राष्ट्रीय March 28, 2026
Mandatorygroomtest
Mandatorygroomtest : शादी से पहले लड़कों का मेडिकल टेस्ट जरूरी !
तत्काल प्रभाव March 28, 2026
COVIDCicadaVariant
COVIDCicadaVariant : सावधान! आ गया नया वेरिएंट ‘सिकाडा’, जानिए लक्षण
राष्ट्रीय March 28, 2026
ToiletSeatPuja
ToiletSeatPuja : आखिर क्यों टॉयलेट सीट की करते हैं पूजा ?
राष्ट्रीय March 28, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?