IndiaGovtEvacuationDrive : खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंडियों को वापस लाने की कवायत :- भारत सरकार द्वारा उन प्रवासी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जो पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में निवास कर रहे हैं और भारत लौटना चाहते हैं।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- भिंडी का पानी पीने के फायदे
इस संबंध में सचिव उत्तराखण्ड शासन, राजेन्द्र कुमार द्वारा समस्त जिलाधिकारियों को जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में ईरान एवं इजरायल के मध्य चल रहे संघर्ष को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रवासी नागरिकों का विवरण एकत्र करने की प्रक्रिया प्रारम्भ की गई है, जो वर्तमान में पश्चिम एशिया के देशों जैसे संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजरायल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत तथा कतर आदि में रह रहे हैं और भारत वापस आना चाहते हैं।
सचिव राजेन्द्र कुमार द्वारा पत्र में अपेक्षा की गई है कि ऐसे प्रवासी नागरिकों की जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि भारत सरकार को समय पर सूचना प्रेषित कर उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- केला खाने के अचूक फायदे
इसके लिए जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए नागरिकों से जानकारी प्राप्त की जाए, साथ ही इच्छुक प्रवासियों का विवरण भी निर्धारित प्रारूप में प्रेषित किए जाने की अपेक्षा सभी जिलाधिकारियों से की गई है।

