दिल्ली अस्पताल घोटाले पर ईडी का बड़ा एक्शन | सौरभ भारद्वाज के घर छापेमारी :- दिल्ली में सत्ता बदलने के बाद आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, आज सुबह ईडी ने आप नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर पर छापेमारी की है, यह कार्रवाई अस्पताल निर्माण घोटाले से जुडे मामले में की गई है, ईडी की टीम ने दिल्ली के कई इलाकों में तेरह ठिकानों पर एक साथ रेड डाली, यह छापेमारी 2018-19 में पास हुए अस्पताल निर्माण प्रोजेक्ट्स से जुडी है, आरोप है कि चौबीस अस्पतालों के लिए पाँच हज़ार पाँच सौ नब्बे करोड रुपये मंजूर हुए, लेकिन काम अधूरा रह गया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- दिल्ली मेट्रो का नया किराया लागू
कई अस्पतालों पर 8 सौ करोड खर्च होने के बावजूद सिर्फ 50 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ, आरोप और विपक्ष का पलटवार, सौरभ भारद्वाज का नाम इस घोटाले में सामने आया है, लेकिन आम आदमी पार्टी का कहना है कि जब ये प्रोजेक्ट पास हुए तब सौरभ मंत्री ही नहीं थे, आप सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, यह रेड सिर्फ ध्यान भटकाने की रणनीति है, वहीं, पूर्व सीएम आतिशी ने भी इसे “झूठा केस” करार दिया, अन्य घोटाले भी जांच के घेरे में, ईडी की जांच सिर्फ अस्पताल तक सीमित नहीं है।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- गूगल ने बदला फोन ऐप का इंटरफेस, बिना अपडेट बदली यूजर्स की स्क्रीन, सोशल मीडिया पर नाराज़गी
पार्टी के नेताओं पर सीसीटीवी घोटाले और शेल्टर होम डूसिब घोटाले के भी आरोप हैं, सीसीटीवी प्रोजेक्ट में पाँच सौ इकहत्तर करोड की हेराफेरी का दावा है, शेल्टर होम प्रोजेक्ट में दो सौ सात करोड के फर्जी एफडीआर और दो सौ पचास करोड के घोस्ट वर्कर घोटाले की बात सामने आई है।
इन सभी मामलों में पहले से ही एसीबी और सीबीआई जांच कर रही हैं, और अब ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज करके छापेमारी कर रही है, दिल्ली में अस्पताल से लेकर शेल्टर होम तक, कई बडे प्रोजेक्ट्स पर भ्रष्टाचार के आरोपों ने आम आदमी पार्टी को घेर लिया है, अब देखने वाली बात होगी कि इन रेड्स के बाद, क्या सच में कोई बडा घोटाला उजागर होगा, या यह सिर्फ एक राजनीतिक कार्रवाई बनकर रह जाएगी।

