By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: तुर्की जैसा भूकंप, आ सकता है, उत्तराखंड में धरती में हो रही भयंकर हलचल:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > तुर्की जैसा भूकंप, आ सकता है, उत्तराखंड में धरती में हो रही भयंकर हलचल:
उत्तराखण्ड

तुर्की जैसा भूकंप, आ सकता है, उत्तराखंड में धरती में हो रही भयंकर हलचल:

admin
Last updated: 2023/02/21 at 8:11 AM
admin
Share
4 Min Read
earthquake like turkey may occur,
earthquake like turkey may occur,
SHARE

उत्तराखंड की जोशीमठ आपदा अभी हमारे जेहन से उतरी भी नहीं थी कि वैज्ञानिकों ने एक और अंदेशा जताया है. तुर्की और सीरिया भयंकर भूकंप से बुरी तरह टूट गए हैं।

Contents
जीपीएस से पता चल रही है एक्टिविटी:सटीक समय का अभी अनुमान नहीं:अगले दो महीने में शुरू हो जाएगी चार धाम यात्रा:तबाही का आकलन अभी मुश्किल:

तुर्की में बीती शाम फिर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था. राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान के साइंटिस्ट डॉ एन पूर्णचंद्र राव ने एक वॉर्निंग जारी की है।

उत्तराखंड में भी तुर्की जैसा भूकंप आ सकता है. उनकी एक वॉर्निंग ने लोगों की नींद उड़ा दी है।

उत्तराखंड क्षेत्र में सतह के नीचे बहुत तनाव पैदा हो रहा है।

ये तनाव तभी दूर होगा जब एक बड़ा भूकंप आएगा. टीओआई की रिपोर्ट ने उनका हवाला देते हुए लिखा कि हालांकि भूकंप की तारीख और समय की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है।

विनाश कई कारकों पर निर्भर करेगा जो एक भौगोलिक क्षेत्र से दूसरे भौगोलिक क्षेत्र में भिन्न होते हैं।

जीपीएस से पता चल रही है एक्टिविटी:

हमने उत्तराखंड पर केंद्रित हिमालयी क्षेत्र में लगभग 80 भूकंपीय स्टेशन स्थापित किए हैं. हम इसकी रियल टाइम निगरानी कर रहे हैं।

हमारा डेटा दिखाता है कि तनाव काफी समय से जमा हो रहा है. हमारे पास क्षेत्र में जीपीएस नेटवर्क हैं. जीपीएस पॉइंट हिल रहे हैं, जो सतह के नीचे होने वाले परिवर्तनों का संकेत दे रहे हैं।

सटीक समय का अभी अनुमान नहीं:

पृथ्वी के साथ क्या हो रहा है, ये निर्धारित करने के लिए वेरियोमेट्रिक जीपीएस डाटा प्रोसेसिंग विश्वसनीय तरीकों में से एक है।

हम सटीक समय और तारीख की भविष्यवाणी नहीं कर सकते, लेकिन उत्तराखंड में कभी भी भारी भूकंप आ सकता है. वेरियोमीटर पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में भिन्नता को मापते हैं।

अगले दो महीने में शुरू हो जाएगी चार धाम यात्रा:

बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसे तीर्थ स्थलों के एंट्री गेट माने जाने वाले जोशीमठ में भू-धंसाव के बारे में बात करते हुए शीर्ष वैज्ञानिक की टिप्पणी आई है।

चार धाम यात्रा अगले दो महीने में शुरू हो जाएगी. इस दौरान लाखों तीर्थयात्री उत्तराखंड के पहाड़ों पर आते हैं. 8 और उससे अधिक तीव्रता के भूकंप विनाशकारी होते हैं।

तु्र्की में 7.8 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था. यहां पर हजारों इमारतें जमींदोज हो गईं. अब 45000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. साइंटिस्ट ने कहा कि तकनीकी रूप से इसे एक बड़ा भूकंप नहीं कहा जा सकता है।

लेकिन खराब गुणवत्ता वाले निर्माण सहित कई कारकों के कारण तुर्की में तबाही अधिक थी।

उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र में जो जम्मू-कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैला हुआ है 8 से अधिक तीव्रता का भूकंप आने की संभावना है।

तबाही का आकलन अभी मुश्किल:

उन्होंने कहा कि नुकसान कई मानकों पर निर्भर करता है. जैसे जनसंख्या घनत्व, इमारतों की बनावट, पहाड़ों या मैदानों में निर्माण की गुणवत्ता।

पूरे हिमालयी क्षेत्र में भूकंप की संभावना अधिक है, जिसने पहले 1720 के कुमाऊं भूकंप और 1803 के गढ़वाल भूकंप सहित चार बड़े भूकंप देखे थे।

हिमालय की सीमा भारत के भूकंप ज़ोनिंग मानचित्र के ज़ोन V और ज़ोन IV में आती है. क्योंकि राज्य बीते 100 से अधिक वर्षों के लिए 8 और उससे अधिक तीव्रता के बड़े भूकंप का अनुभव नहीं किया है।

हालांकि 1991 और 1999 में उत्तरकाशी और चमोली में हाल ही में कम तीव्रता के दो भूकंप आए थे।

 

You Might Also Like

UttarakhandTeaFarming : लहराई चाय की हरी पत्ती, महिलाओं की मेहनत लाइ रंग

GymDeathCase : हे भगवान् ! अब जिम में हुई पुलिसकर्मी की मौत !

UttarakhandYogaHub : उत्तराखण्ड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प – मुख्यमंत्री

CityForestParkMDDA : सिटी फॉरेस्ट पार्क में स्वास्थ्य, आध्यात्म और प्रकृति का हुआ संगम

UttarakhandDevelopment : तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है उत्तराखण्ड – मुख्यमंत्री

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 21, 2023 February 21, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article pauri garhwal' सरकारी स्कूल के शिक्षक ने कर दी हद पार, बच्चे क़ो इतना मारा की टूट गया हाथ: पौड़ी
Next Article Mostbet Türkiye Çevrimiçi Kumarhane Mostbet Casin Reyhan Online Sipari

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandTeaFarming
UttarakhandTeaFarming : लहराई चाय की हरी पत्ती, महिलाओं की मेहनत लाइ रंग
रुद्रप्रयाग June 23, 2026
DrinkingStrawProsCons
DrinkingStrawProsCons : स्ट्रॉ से पीने के नुकसान है या फायदे -पढ़िए काम की खबर
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ June 23, 2026
GymDeathCase
GymDeathCase : हे भगवान् ! अब जिम में हुई पुलिसकर्मी की मौत !
उत्तराखण्ड June 23, 2026
IntellectualInfrastructure
IntellectualInfrastructure : क्या है अडानी का ‘इंटेलेक्चुअल इंफ्रास्ट्रक्चर’ फॉर्मूला?
राष्ट्रीय June 23, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?