लॉन्च होगी E-Aadhaar ऐप, क्या मिलेंगी सुविधाएं? :- आधार कार्ड को लेकर नया अपडेट आया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ई-आधार मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है और यह आधार मोबाइल एप्लीकेशन (ई-आधार ऐप) कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी मिल रही है। UIDAI के सूत्रों के अनुसार, मोबाइल एप्लीकेशन को जल्द से जल्द बनाने के निर्देश केंद्र सरकार ने दिए हैं, ताकि साल 2025 के आखिर तक इसे लॉन्च कर दिया जाए।
यह भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
ऐप में क्या सुविधाएं मिलेंगी?
बता दें ई-आधार ऐप से लोग घर बैठे कुछ क्लिक्स करके अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकेंगे। लोग मोबाइल ऐप के जरिए ही अपने आधार कार्ड में अपनी निजी जानकारियों में आवश्यक बदलाव और अपडेट कर सकेंगे, जैसे बर्थ डेट, घर का पता, मोबाइल नंबर आदि। ई-आधार मोबाइल ऐप सिंगल डिजिटल इंटरफेस टेक्नोलॉजी के आधार पर डिजाइन की गई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को फेस ID के साथ मिलाकर यूजर्स को सेफ और ऑनलाइन आधार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई है।
नवंबर 2025 से आधार कार्ड यूजर्स को सिर्फ बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैनिंग के लिए ही संपर्क सेंटर पर जाना पड़ेगा, बाकी अपडेशन के लिए उन्हें मोबाइल ऐप इस्तेमाल करनी होगी। UIDAI अपनी मोबाइल ऐप के जरिए ही बर्थ सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड और मनरेगा रिकॉर्ड को भी ऑनलाइन करने की योजना बना रहा है। बिजली बिल को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
क्या है ई-आधार ?
बता दें कि ई-आधार आधार कार्ड का डिजिटल या ऑनलाइन वर्जन है, जिसे UIDAI की वेबसाइट से PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके फोन में सेव रखा जा सकता है। पासवर्ड होने के कारण ई-आधार तक कोई पहुंच नहीं सकता और इसक दुरुपयोग होने का खतरा भी नहीं होगा। ई-आधार को myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट या mAadhaar ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।

