By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 6 September 2026
    September 7, 2026
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: BadrinathDJConcert : बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के डॉ मुरली मनोहर जोशी
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > BadrinathDJConcert : बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के डॉ मुरली मनोहर जोशी
चमोली

BadrinathDJConcert : बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के डॉ मुरली मनोहर जोशी

बद्रीनाथ धाम में संगीत समारोह को अनुमति प्रदान करना ना केवल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उन्लंघन है.

admin
Last updated: 2026/09/26 at 10:54 AM
admin
Share
4 Min Read
BadrinathDJConcert
BadrinathDJConcert : बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के डॉ मुरली मनोहर जोशी
SHARE
Highlights
  • मैं भारतीय संस्कृति के अनुयायीयों तथा विशेषकर पूजनीय शंकराचार्यों तथा महात्माओं से यह अनुरोध करता हूँ.
  • आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में रील बनाने की सख्त पाबंदी लगाई गयी है.
  • बदरीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को अवर हेरिटेज आवर फ्यूचर थीम पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

BadrinathDJConcert : बद्रीनाथ धाम में DJ कॉन्सर्ट पर भड़के डॉ मुरली मनोहर जोशी :-  जिस प्रदेश के पर्यटन और धर्मस्व मंत्री खुद एक संत हों , जिनके हाईप्रोफाइल बर्थडे और प्रवचनों में मोर्डर्न संस्कृति की झलक दिखाई देती हो उन्हें भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता और देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी ने अप्रत्यक्ष रूप से जमकर खरी खोटी सुनाई है। पहले आपको बताते हैं क्यों बेहद गुस्से में हैं डॉ मुरली मनोहर जोशी , इसके लिए आप उनका फेसबुक पोस्ट पढ़ लीजिये अंदाजा लगाना आसान हो जायेगा।

डॉ मुरली मनोहर जोशी  लिखते हैं कि ——- बद्रीनाथ धाम में संगीत समारोह को अनुमति प्रदान करना ना केवल सांस्कृतिक मर्यादाओं का उन्लंघन है अपितु धाम की पवित्रता पर भी सीधा आघात है। आदि गुरु शंकराचार्य महाराज जी द्वारा इस धाम की स्थापना हिमालयी पर्यावरण मे शांतिपूर्ण तरीके से भगवत भजन के लिए की थी उल्लेखनीय है की इस स्थान पर शंख बजाना भी मना है परंतु हम उसे भूलकर शोर शराबे वाले संगीत कार्यक्रमों का आयोजन कर भारतीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय मूल्यों की घोर उपेक्षा तो कर ही रहे है साँथ में इतनी ऊचाई पर हजारों लोगो के नाचने से उनके स्वास्थ पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की भी उपेक्षा कर रहे है। यह इस बात का प्रतीक है कि अब देवभूमि को बाजारू संस्कृती के रूप में परिणीत किया जा रहा है।

मैं भारतीय संस्कृति के अनुयायीयों तथा विशेषकर पूजनीय शंकराचार्यों तथा महात्माओं से यह अनुरोध करता हूँ कि वह संस्कृति के इस क्षरण को रोकने के लिए प्रभावी आवाज उठाये, मैं केंद्र एवं राज्य सरकार से भी आग्रह करूँगा कि वह ऐसे आयोजनों पर प्रतिबंध लगा कर देवभूमि की मर्यादा को बनाये रखें, हिमालय देवात्मा है भगवान शंकर का निवास माँ गंगा का उद्गम है इसे नाच ग्रह बनाना करोड़ो भारतीयों की आस्था पर गहरा आघात है।

आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में रील बनाने की सख्त पाबंदी लगाई गयी है तो वहीँ उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में डीजे कॉन्सर्ट के आयोजन को लेकर विवाद गहरा गया है। दरअसल, बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर लगातार बयान सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में तेज संगीत, डीजे और लोगों के डांस करने का माहौल दिखा है। इसको लेकर साधु-संतों और मंदिर से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि बदरीनाथ जैसे धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल की अपनी मर्यादाएं और परंपराएं हैं। इस प्रकार के आयोजन यहां नहीं होने चाहिए।

बदरीनाथ धाम में 19 और 20 सितंबर को अवर हेरिटेज आवर फ्यूचर थीम पर दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारतीय सेना के आपरेशन सद्भावना पहल के तहत चमोली जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन के सहयोग से आयोजित हुआ था।  ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्यों संत और विभागीय मंत्री के रूप में सतपाल महाराज ने इसकी इजाजत दी और अगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी तो पर्यटन विभाग ने ऐसा आयोजन किसकी रजामंदी से आयोजित किया। इसका जवाब देवभूमि के चारों धामों में गहरी धार्मिक आस्था रखने वाले करोड़ों भक्तों को कौन देगा ये देखना होगा।

You Might Also Like

CaptainAmarinderSingh : ‘भाजपा में मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर

YamiGautam : यामी गौतम का नया गाना ‘भाभी तबाही’ रिलीज

MadrasaRegistration : मदरसों का कराएं रजिस्ट्रेशन, नहीं तो होंगे सील

TejPratapYadav : तेज प्रताप यादव  पेंटहाउस में लगाएंगे अपना ‘दरबार’

Horoscope2026 : 27 सितंबर से  इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत

TAGGED: #BadrinathNews, #BadrinathTemple, #Devbhoomi, #HimalayanCulture, #khojinaradbreakingnews, #ReligiousTourism, #TempleNews, BadrinathControversy, badrinathdham, BadrinathDJConcert, chamolinews, DevbhoomiCulturalFestival, khojinarad, MurliManoharJoshi, OperationSadbhavana, uttarakhandnews, UttarakhandTourism

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 26, 2026 September 26, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article MBBS सीट के लिए फर्जी सर्टिफिकेट का खेल, पुलिस का खुलासा
Next Article AlmoraNews AlmoraNews : विद्यार्थियों को मिले बेहतर शैक्षिक सुविधाएं – डीएम अंशुल सिंह

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CaptainAmarinderSingh
CaptainAmarinderSingh : ‘भाजपा में मुझे कुछ नहीं मिला’, कैप्टन अमरिंदर
तत्काल प्रभाव September 26, 2026
YamiGautam
YamiGautam : यामी गौतम का नया गाना ‘भाभी तबाही’ रिलीज
महाराष्ट्र September 26, 2026
MadrasaRegistration
MadrasaRegistration : मदरसों का कराएं रजिस्ट्रेशन, नहीं तो होंगे सील
उत्तराखण्ड September 26, 2026
TejPratapYadav
TejPratapYadav : तेज प्रताप यादव  पेंटहाउस में लगाएंगे अपना ‘दरबार’
राज्य September 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?