By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: White Collar Criminals के खिलाफ दून पुलिस का शिकंजा जारी, थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में एक और गिरोह गिरफ्तार : SSP
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > White Collar Criminals के खिलाफ दून पुलिस का शिकंजा जारी, थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में एक और गिरोह गिरफ्तार : SSP
उत्तराखण्डतत्काल प्रभावदेहरादून

White Collar Criminals के खिलाफ दून पुलिस का शिकंजा जारी, थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में एक और गिरोह गिरफ्तार : SSP

admin
Last updated: 2023/11/01 at 6:01 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
देहरादून : White Collar Criminals के खिलाफ जारी हैं दून पुलिस का शिकंजा : एसएसपी 

थाईलेंड में निवेश कराने के नाम पर करोडों की धोखाधड़ी मामलें में गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, पूर्व में मुख्य अभियुक्त-भाई अपनी पत्नी सहित 03 लोग गिरफ्तार।

दून पुलिस के गिरफ्त से नहीं बचेगा कोई White Collar Crimina, दून एसएसपी ने कहा, लोगों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले चाहे कितनी भी बचने की कोशिश करे लेकिन हर हाल में जेल जायेंगे।

अभियुक्त के गैंग के खिलाफ़ अलग-अलग राज्यों में लोगों से निवेश के नाम पर धोखाधडी के कई मुकदमें दर्ज:पुलिस अभियुक्त द्वारा अपने परिजनों के अलग-अलग नामों के आधार कार्ड व पासपोर्ट किये थे तैयार।

दून पुलिस ने थाईलैंड देश में प्रॉपर्टी खरीदने व रेस्टोरेंट जैसे अन्य व्यवसायों में निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले शातिर गिरोह के एक और सदस्य को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा है।

डालनवाला पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर तंत्र के माध्यम से उक्त मुकदमें में फरार चल रहे अभियुक्त अनिल उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी आर्यनगर डालनवाला के देहरादून आने की जानकारी प्राप्त हुई..इसी सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अनिल उपाध्याय को कालीदास मार्ग हाथीबडकला से गिरफ्तार किया गया।

3 करोड़ 38 लाख की धोखाधड़ी कर विदेश फ़रार की योजना.. पुलिस पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसने अपने भाई विजय उपाध्याय और साथी राजीव कुमार सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में कम्पनियां खोली थीं।

इन्हीं कम्पनियों के माध्यम से वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगो को भारत और विदेश में प्रापर्टी, रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसायो में निवेश करने के लिये प्रेरित कर उनके साथ धोखाधडी करते थे।

अभियुक्त द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिये अपना व अपने परिजनो का नाम बदलकर अलग-अलग पासपोर्ट व आधार कार्ड तैयार किये गये थे।

इन्ही दस्तावेजों के आधार पर वह विदेश भागने की फिराक में था.. थाना डालनवाला प्रभारी राजेश शाह के अनुसार 24 अगस्त 2023 को वादी रमेश मनोचा द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया।

जिसमें उनके द्वारा अनिल उपाध्याय,विजय उपाध्याय,राजीव कुमार, सोनिया पत्नी राजीव कुमार व अन्य अभियुक्तों द्वारा थाईलैंड में प्रापर्टी व अन्य व्यवसायों में निवेश के नाम पर उनसे 03 करोड 38 लाख रू- की धोखाधडी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला में अभियुक्तगणों के खिलाफ़ धारा 420,406,467,468,471,120 (बी) आईपीसी व 12 पासपोर्ट अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

संगठित गैंग बनाकर लोगों से धोखाधडी करने वाले अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी करने के लिए देहरादून SSP अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया।

इन आदेशों के अनुपालन में थाना डालनवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा दर्ज मुकदमें में कार्यवाही करते हुए पूर्व में 02 अभियुक्तों राजीव कुमार पुत्र सोमप्रकाश,सोनिया पत्नी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इतना ही नहीं गिरोह के मुख्य अभियुक्त विजय उपाध्याय के खिलाफ साक्ष्य संकलन करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

दर्ज मुकदमें में नामजद अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार सभी सम्भावित स्थलों पर दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम के प्रयास परिणामस्वरूप मंगलवार को मुखबिर के माध्यम से फरार चल रहे अभियुक्त अनिल उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश उपाध्याय निवासी आर्यनगर को कालीदास मार्ग हाथीबडकला से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

You Might Also Like

gascrisis2026 : गैस मामले में पैनिक न हों जनता – केके मिश्रा , एडीएम (FR) :- 

LanguageTrainingCenter : अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर

UttarakhandFarmersWin : किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़

UttarakhandYogaLand : योग और अध्यात्म की भूमि है उत्तराखंड – मुख्यमंत्री

PoliceSuspension : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 1, 2023 November 1, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘राष्ट्रीय एकता दिवस में पुलिसकर्मियों का संकल्प,  मुख्यमंत्री ने किया लौह पुरुष को नमन’
Next Article ‘राष्ट्रपति ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर मेजर को किया बर्खास्त’

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandFestival
UttarakhandFestival : फूलदेई: उत्तराखंड की एक अनोखी लोकपरंपरा
उत्तराखण्ड March 14, 2026
CyberBlackmail
CyberBlackmail : क्या आपकी निजी फोटो-वीडियो से कोई ब्लैकमेल कर रहा है ?
Uncategorized March 14, 2026
InductionRoti
InductionRoti : इंडक्शन चूल्हे पर कैसे बनाएं रोटी ?
तत्काल प्रभाव March 14, 2026
TrumpEconomy
TrumpEconomy : क्या आप जानते हैं कितने कर्जदार हैं अमेरिकी नागरिक ?
Uncategorized March 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?