By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: DoonMedicalCollege : दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > DoonMedicalCollege : दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
रुद्रपुर

DoonMedicalCollege : दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले विशेषज्ञ चिकित्सक

मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति.

admin
Last updated: 2026/01/13 at 11:17 AM
admin
Share
4 Min Read
DoonMedicalCollege
DoonMedicalCollege दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले विशेषज्ञ चिकित्सक
SHARE
Highlights
  • कॉलेजों में शैक्षिक, शोध व क्लीनिकल गुणवत्ता में होगा सुधार.
  • चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में राज्य सरकार द्वारा निरंतर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है.
  • इसी क्रम में चयन समिति ने एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया है.

DoonMedicalCollege : दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले विशेषज्ञ चिकित्सक :-  राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व पं0 रामसुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर में विभिन्न संकायों में एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्तिय से मेडिकल कॉलेज में संकाय सदस्यों की कमी दूर होगी साथ ही मेडिकल छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा व प्रशिक्षण मिलेगा। इसके साथ ही कॉलेजों में शोधात्मक कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा और सम्बद्ध चिकित्सालयों में मरीजों को और बेहतर उपचार मिल सकेगा।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित प्रदेशभर के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में राज्य सरकार द्वारा निरंतर विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है, ताकि मेडिकल कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों को उच्च स्तरीय पढ़ाई के साथ बेहतर प्रशिक्षण दिया जा सके। जिसके लिये सरकार ने हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में एक साक्षात्कार समिति का गठन किया है, जो वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन कर रही है।

इसी क्रम में चयन समिति ने एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया है। जिनकी नियुक्ति की मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है। जिनमें से 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज तथा 4 विशेषज्ञ चिकित्सकों को रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति दी गई है। साक्षात्कार समिति द्वारा दून मेडिकल कॉलेज में रेडियो डायग्नोसिस विभाग में प्रोफेसर पद पर डॉ. ब्रजेन्द्र नाथ त्रिपाठी का चयन किया है, जबकि माइक्रोबायोलॉजी विभाग में डॉ. मनीष कुमार, बल्ड बैंक में डॉ. सनोबर शमीम, आर्थोपीडिक्स में डॉ. मयंक सिंघल, एन्टीनेटल चाइल्ड केयर में डॉ. सारा गुलेरिया, मेटरनिटी चाइल्ड हैल्थ केयर में डॉ. रूचि कर्नाटक, एनेस्थिसिया में डॉ. पूजा सांगोले व डॉ. इशिता बहुखण्डी का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
इसी प्रकार रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज में आब्स एंड गायनी विभाग में डा. प्रेरणा छाबड़ा, ईएनटी में डॉ. ललित सिंह पोखरिया, माइक्रोबायोलॉजी में डॉ. मयूरी श्रीवास्तव तथा स्किन रोग विभाग में डॉ. चिराग सैनी का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन किया गया है। इन सभी चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति संविदा के माध्यम से आगामी तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये की गई है।

चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों सहित शोध व क्लीनिकल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। जिसका लाभ कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलेगा साथ ही अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार भी मिल सकेगा।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज में एक दर्जन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। संकाय सदस्यों की नियुक्ति न केवल चिकित्सा छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षण प्राप्त होगा बल्कि कॉलेजों में रिसर्च और क्लीनिकल सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

You Might Also Like

haldwanicontroversy : शुद्धिकरण विवाद ने पकड़ा तूल, FIR दर्ज

LalitSharmaNews : Lalit Sharma के विवादित बयान पर भड़का आक्रोश

KhatimaGoliKand : खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि – धामी

ShuddhikaranControversy ; ‘शुद्धिकरण’ विवाद कांग्रेस के सचिवालय कूच, कई हिरासत में

Hotel Prem Ratan विवाद में नया मोड़, दूसरे पक्ष की शिकायत पर युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

TAGGED: #DhanSinghRawat, #khojinaradbreakingnews, #UttarakhandMedicalEducation, ClinicalServicesEnhancement, ContractBasisAppointment, dehradun, DoonMedicalCollege, ExpertDoctorsAppointment, FacultyRecruitmentApproval, GovernmentMedicalHiring, HealthMinisterQuote, khojinarad, MedicalCollegeFaculty, ProfessorAssistantPositions, ResearchQualityBoost, RudrapurMedicalCollege, StudentTrainingImprovement, uttarakhand, WalkInInterviewSelection

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin January 13, 2026 January 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article DistrictMagistrateDirectives DistrictMagistrateDirectives : राशन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश
Next Article ParthParmar ParthParmar : देहरादून के पार्थ उत्तराखंड अंडर-14 टीम में सेलेक्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

haldwanicontroversy : शुद्धिकरण विवाद ने पकड़ा तूल, FIR दर्ज
देहरादून September 1, 2026
LalitSharmaNews : Lalit Sharma के विवादित बयान पर भड़का आक्रोश
देहरादून September 1, 2026
KhatimaGoliKand
KhatimaGoliKand : खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि – धामी
उत्तराखण्ड September 1, 2026
ShuddhikaranControversy
ShuddhikaranControversy ; ‘शुद्धिकरण’ विवाद कांग्रेस के सचिवालय कूच, कई हिरासत में
उत्तराखण्ड September 1, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?