By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भांडा फोड़ > DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम
भांडा फोड़

DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम

admin
Last updated: 2024/09/16 at 8:14 AM
admin
Share
3 Min Read
DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम
DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम
SHARE

DM की नई पहल ने हिला दिया सिस्टम : आपने जय वीरू की जोड़ी के बारे में तो सुना ही होगा फ़िल्मी परदे का वो सीन देहरादून की सड़कों पर लोगों ने असल में देखा तो दंग रह गए। बाइक चला रहे थे डीएम सविन बंसल और पीछे सवार थे खुद एसएसपी अजय सिंह पीछे हाँफते भाग रहा था प्रशासनिक काफिला दरअसल जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने मोटरसाईकिल पर सवार होकर एकसाथ शहर के ट्रैफिक हालात का रियलिटी चेक किया जिसके लिए बाकायदा जिलाधिकारी आवास से एक ही मोटरसाईकिल पर सवार होकर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घंटाघर पंहुचे, यंहा उन्होंने जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था हेतु संभावनाएं देखी।

सबसे पहले दोनों अफसरों ने घंटाघर से पैदल भीड़भरे संडे मार्किट वाले पल्टन बाजार का निरीक्षण किया, जहां जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए, वहीं पार्किंग हेतु छोटे-2 स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिए। ऑन द स्पॉट उन्होंने शहर में जाम के लिए जिम्मेदार घटकों एवं संरचनाओं को चिन्हिकरण कर हटाने तथा फूटओवर ब्रिज की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कार्यदायी एजेंसियों को हिदायत दी कि शहर में चल रहे सीवर और पेयजल लाइन के कार्यों हेतु खोदी गई सड़कों को पहले ठीक करें, आगे के कार्यों की तभी मिलेगी अनुमति।

सड़कों में जलभराव गढ्ढो की शिकायतों पर सम्बन्धितों को चेताया सड़क दुरूस्त करें, नही तो होगी कार्यवाही। जिलाधिकारी ने घंटाघर से बिंदाल चौक, बल्लुपुर चौक, बल्लीवाला चौक का निरीक्षण करते हुए यातायात समस्या, पार्किंग एवं जलभराव की स्थिति जानी तथा इसमें सुधार हेतु प्रभावी कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।

शहर की यातायात समस्या, जलभराव, सड़कों के गढ्ढे आदि समस्याओं के निस्तारण हेतु 04 जोन में बांटा गया, जिन पर जिलाधिकारी कभी भी निरीक्षण किया जाएगा इसके लिए अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। चौराहों के सौन्दर्यीकरण कार्य करने को भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पल्टन बाजार एवं सीएमआई चौक में पिंक बूथ बनाने के निर्देश दिए साथ ही पल्टन बाजार में महिलाओं हेतु अलग से टायलेट बनाने को निर्देशित किया।

 

You Might Also Like

HaridwarRudkiMahayojna2041 : हरिद्वार एवं रुड़की महायोजना–2041 पर सचिव आवास ने किया मंथन

UttarakhandNews : सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कार्य कर रही है – रेखा आर्य

Jan-JanKiSarkar : “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बना मददगार

CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

Madrasa : मदरसों में पढ़ाई का उत्तराखंड मॉडल

TAGGED: #latestnews, #narendra modi, #pushkarsinghdhami, dehradun, DGP Uttarakhand, dmdehradun, khoji narad, SSP Dehradun, today trending news, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 16, 2024 September 16, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UPI पेमेंट्स में हुआ बड़ा बदलाव UPI पेमेंट्स में हुआ बड़ा बदलाव
Next Article मोटर साइकिल सवार आतंकी ने किया पुलिस पर हमला मोटर साइकिल सवार आतंकी ने किया पुलिस पर हमला

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?