By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: HospitalSurpriseInspection : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के DM
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भांडा फोड़ > HospitalSurpriseInspection : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के DM
देहरादून

HospitalSurpriseInspection : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के DM

आईसीयू में एसी बंद, रजिस्टर अधूरे, वार्डों में गंदगी; डीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश.

admin
Last updated: 2026/07/02 at 11:34 AM
admin
Share
4 Min Read
HospitalSurpriseInspection
HospitalSurpriseInspection : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के DM
SHARE
Highlights
  • लावारिस मरीज के लिए देवदूत बने जिलाधिकारी, तत्काल मिली इमरजेंसी चिकित्सा.
  • आईसीयू में उमस, रजिस्टर खाली और पीआरओ पर गिरी गाज.
  • गंभीर मरीज को अनावश्यक रेफर करने पर जताई नाराजगी .

HospitalSurpriseInspection : कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के DM :-  जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में लापरवाही, गंदगी और घोर अनियमितताओं की परतें खुलती चली गईं, जिस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की एक संयुक्त समिति गठित कर तत्काल रिपोर्ट तलब की है।

Contents
आईसीयू में उमस, रजिस्टर खाली और पीआरओ पर गिरी गाजगंभीर मरीज को अनावश्यक रेफर करने पर जताई नाराजगीलावारिस मरीज के लिए देवदूत बने जिलाधिकारी

आईसीयू में उमस, रजिस्टर खाली और पीआरओ पर गिरी गाज

जिलाधिकारी जब सबसे पहले आईसीयू वार्ड में पहुंचे, तो वहां की स्थिति बेहद चौंकाने वाली थी। जीवन रक्षक माने जाने वाले आईसीयू में मानक के विपरीत एयर कंडीशन बंद पड़ा था, जिससे मरीज उमस और सफोकेशन (घूटन) से बेहाल थे। हैरान करने वाली बात यह रही कि अस्पताल के पीआरओ (च्त्व्) को कई बार कहने के बाद भी एसी चालू नहीं कराया गया, जिस पर डीएम ने पीआरओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश देते हुए सीएमएस से जवाब मांगा है। इसके अलावा, आईसीयू के स्टॉक रजिस्टर में 29 जून से दवाओं का कोई विवरण नहीं था और सिस्टर इंचार्ज आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। कार्मिकों के उपस्थिति रजिस्टर में भी भारी खामियां मिलीं।

गंभीर मरीज को अनावश्यक रेफर करने पर जताई नाराजगी

अस्पताल के बाल रोग कक्ष, पुरुष, महिला और सर्जरी वार्डों का हाल भी बदतर मिला। पुरुष वार्ड में लीवर की बीमारी से पीड़ित एक ऐसे मरीज को रेफर करने की तैयारी थी, जो अस्पताल में ही रिकवर हो सकता था। इस अनावश्यक रेफरल पर डीएम ने सख्त आपत्ति जताई। यही नहीं, मरीज को ओढ़ने के लिए फटी हुई कंबल दी गई थी, जिस पर अस्पताल मैटर्न से स्पष्टीकरण मांगते हुए सभी फटे कंबलों को तत्काल कंडम (नष्ट) करने का आदेश दिया गया।

अस्पताल की लिफ्ट में चारों तरफ पान की पीक और गंदगी पसरी थी, जबकि सुरक्षा के लिहाज से लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा तक नहीं लगा था। महिला शौचालय में पुरुष यूरिनल लगा देख जिलाधिकारी ने व्यवस्था पर भारी नाराजगी व्यक्त की।

लावारिस मरीज के लिए देवदूत बने जिलाधिकारी

सर्जरी वार्ड में जिलाधिकारी एक लावारिस मरीज के लिए साक्षात देवदूत बनकर पहुंचे। उस वक्त मरीज की हालत बेहद नाजुक थी और उसका शुगर लेवल 40ः से भी कम हो चुका था, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। मरीज के पास गंदगी का अंबार था और बासी खाने की प्लेटें छूटी हुई थीं। जिलाधिकारी की सक्रियता के चलते मरीज को तुरंत आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। प्रशासनिक अमले के पहुंचने की भनक लगते ही डीएम के आने से महज पांच मिनट पहले वार्ड में आनन-फानन में पोछा लगाया जा रहा था।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सीएमओ और सीएमएस को संयुक्त रूप से अस्पताल की इन सभी परिलक्षित कमियों और व्यवस्थागत खामियों को तत्काल दूर करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं, ताकि आम जनता को बेहतर और सम्मानजनक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

इस दौरान जिलाधिकारी ने वार्ड में मरीजों से बात करते हुए उनका हाल जाना और अस्पताल से मिल रही सुविधाओं का फीडबैक भी लिया। निरीक्षण के दौरान आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी मनीष शर्मा सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

CrimeNews : देह व्यापार के आरोपों का खुलासा, Hotel के बाहर युवकों से मारपीट का आरोप

AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?

NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद

RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, CoronationHospitalDehradun, CoronationHospitalICU, CoronationHospitalNews, DehradunDistrictMagistrate, Dehradunlatestnews, DMAshishChauhanAction, DMAshishChauhanRaid, GovernmentHospitalCondition, GovernmentHospitalReality, HospitalSurpriseInspection, khojinarad, MedicalNegligenceExposed, PatientCareIndia, UttarakhandHealthDepartment, UttarakhandNews2026, ViralVideoUttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 2, 2026 July 2, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article AICentreOfExcellenceUttarakhand AICentreOfExcellenceUttarakhand : मेडिकल कॉलेजों में AI Centre of Excellence स्थापित करेंगे – सुबोध उनियाल
Next Article GovindaWifeEmotionalStatement GovindaWifeEmotionalStatement : Govinda की शादी का सबसे बड़ा सच? Sunita Ahuja का दर्द छलका

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

CrimeNews : देह व्यापार के आरोपों का खुलासा, Hotel के बाहर युवकों से मारपीट का आरोप
देहरादून August 27, 2026
AnukritiGusainBJPSpokesperson
AnukritiGusainBJPSpokesperson : भाजपाई बहु अनुकृति से क्या कांग्रेसी ससुर हरक को पड़ेगा फ़रक ?
देहरादून August 27, 2026
NepalFloodDisaster
NepalFloodDisaster : नेपाल जलप्रलय में अब तक 165 शव बरामद
तत्काल प्रभाव August 27, 2026
RoopkundSkeletonLake
RoopkundSkeletonLake : बर्फ पिघलते ही बाहर आते हैं सैकड़ों कंकाल
Uncategorized August 27, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?