By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: मंत्री का गुस्सा सब्र से झेल गए डीएम बंसल
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > मंत्री का गुस्सा सब्र से झेल गए डीएम बंसल
वीडियो

मंत्री का गुस्सा सब्र से झेल गए डीएम बंसल

वायरल वीडियो में मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि उच्च अधिकारियों और सीएम कार्यालय में फोन किया तो डीएम ने पलटकर बात की.

admin
Last updated: 2025/09/17 at 9:13 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE
Highlights
  • लेकिन तुम फोन नहीं उठाते हो.
  • जब जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच समन्वय नजर आना चाहिए.
  • वायरल वीडियो में मंत्री ने डीएम को फोन न उठाने पर सार्वजनिक स्थान पर गुस्सा जाहिर कर दिया.

मंत्री का गुस्सा सब्र से झेल गए डीएम बंसल :-  देहरादून में आपदा के बीच शासन, प्रशासन से लेकर पूरी मशीनरी जुटी हुई है। हर कोई अपने स्तर से इस आपदा की घड़ी में आपदा प्रभावितों को राहत दिलाने में जुटा है। लेकिन इस बीच एक वायरल वीडियो ने सिस्टम को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

जब जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के बीच समन्वय नजर आना चाहिए, ऐसे समय में दोनों के बीच आपसी बातचीत और व्यवहार को लेकर टकराव नजर आया है। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। देहरादून में आपदा के बीच मसूरी विधायक एवं मंत्री गणेश जोशी और डीएम सविन बंसल के बीच संवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- देहरादून में कुदरत का कोहराम , सहस्त्रधारा में फटा बादल

वायरल वीडियो में मंत्री ने डीएम को फोन न उठाने पर सार्वजनिक स्थान पर गुस्सा जाहिर कर दिया। डीएम ने भी सुनकर हाथ जोड़ा और आगे बढ़ गए। इस दौरान डीएम, एसएसपी समेत कई आलाधिकारी मौके पर मौजूद थे। अब इस वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। बताया जा रहा है कि मंत्री गणेश जोशी दिल्ली में थे, सोमवार रात को बादल फटने के बाद मंत्री देहरादून के लिए निकल गए। इस बीच मंत्री ने कई अधिकारियों और डीएम को फोन लगाया। डीएम का फोन नहीं उठा।

वायरल वीडियो में मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि उच्च अधिकारियों और सीएम कार्यालय में फोन किया तो डीएम ने पलटकर बात की। मंगलवार को मंत्री आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले। इस बीच उनका सामना डीएम और एसएसपी से हो गया। वायरल वीडियो में मंत्री गणेश जोशी डीएम देहरादून को कह रहे हैं कि कई बार कॉल किया, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं दिया।

उसके बाद गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया, तब कहीं जाकर सविन बंसल का फोन आया मंत्री गणेश जोशी ने सविन बंसल से कह दिया कि तुम्हारा एसडीएम फोन उठाता है एडीएम फोन उठाता है, लेकिन तुम फोन नहीं उठाते हो। जब मुख्यमंत्री कार्यालय में फोन किया, तब तुम फोन उठाते हो। सविन बंसल ने इतना सुना और नमस्कार कहकर आगे निकल गए।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- दून में कुदरत का कोहराम , लोगों को भारी नुकसान

सोशल मीडिया में मंत्री गणेश जोशी और डीएम का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग भी अपने अपने तरीके से इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का कहना है अफसरशाही राहत कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरा अमला ग्राउंड पर मौजूद था उस समय एक मंत्री का व्यवहार सही नहीं है।

आपको यहां बता दें कि देहरादून में आई आपदा के बीच मसूरी विधायक एवं मंत्री गणेश जोशी और डीएम सविन बंसल के बीच सड़क पर हुए इस संवाद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मंत्री ने डीएम को फोन न उठाने पर सार्वजनिक स्थान पर गुस्सा जाहिर कर दिया हाँलाकि डीएम ने भी सब्र और नॉर्मल व्यावहार करते हुए मंत्री जोशी की उलाहना को सुनकर हाथ जोड़ा और फिर आगे बढ़ गए।

You Might Also Like

SundayHolidayHistory : एक दिन जब पूरा देश थम जाता है?

Navratri2026 : नौ दिन नौ रूप एक ही शक्ति मां दुर्गा!

Kanyakumari : भारत का आखिरी छोर! Kanyakumari का अद्भुत संगम

Dhurandhar : जसकीरत सिंह रंगी की असली कहानी?

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

TAGGED: #AngryMinister, #BreakingNewsIndia, #CalmDM, #DMBansal, #DMHandling, #DMResilience, #DMVsMinister, #GovernmentActions, #GovernmentDrama, #GovernmentUpdates, #GovtBuzz, #GovtInteraction, #GovtInteractionNews, #GovtNews, #GovtOfficials, #LeadershipDrama, #LeadershipTest, #MinisterAnger, #MinisterVsDM, #MinisterVsOfficer, #narendra modi, #NewsAlert, #NewsFlash, #NewsUpdate, #OfficialAlert, #OfficialDrama, #OfficialHandling, #OfficialNews, #OfficialUpdates, #PoliticalBuzz, #PoliticalClash, #PoliticalDrama, #PoliticalEvents, #PoliticalHandling, #PoliticalIncident, #PoliticalNews, #PoliticalScenario, #PoliticalTension, #PoliticalUpdate, #PowerDynamics, #StateAdministration, #StateGovernance, #StateLeadership, #StateNews, #TrendingOfficials, #TrendingPolitics, dehradun, dehradun aapda news, DM Savin Bansal, Ganesh Joshi, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, SSP Dehradun, trendingnews, uttarakhand, uttarakhand aapda news, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 17, 2025 September 17, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया मुख्यमंत्री ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया
Next Article Mussoorie-Dehradun road blocked, tourists stranded मसूरी देहरादून मार्ग बाधित, फंसे पर्यटक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SundayHolidayHistory
SundayHolidayHistory : एक दिन जब पूरा देश थम जाता है?
राष्ट्रीय March 24, 2026
PositiveMindSet
PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार
राष्ट्रीय March 24, 2026
WhatsappNewUpdate
WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
ElectionCommission
ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?