By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
बागेश्वर

BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे

जनपद में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने और कौसानी की चाय को व्यापक बाजार दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे.

admin
Last updated: 2026/03/12 at 12:45 PM
admin
Share
3 Min Read
BageshwarTeaHeritage
BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे
SHARE
Highlights
  • जिलाधिकारी ने चाय की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रभावी मार्केटिंग रणनीति तैयार करने के निर्देश.
  • बिजनेस प्रमोटर्स को जोड़ा जाए तथा एक समर्पित मार्केटिंग टीम बनाई जाए.
  • जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कौसानी चाय के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए.

BageshwarTeaHeritage : कौसानी की चाय को नई पहचान दे रही डीएम आकांक्षा कोंडे :-  बागेश्वर की पहचान चाय बागान और उसकी खुशबु को उत्तराखंड की विरासत माना जाता है इसी को नयी दिशा देते हुए अब जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने चाय बागान व फैक्ट्री का निरीक्षण कर दिए मार्केटिंग व पर्यटन से जोड़ने के निर्देश दिए हैं…

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
जनपद में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने और कौसानी की चाय को व्यापक बाजार दिलाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने कौसानी स्थित चाय बागान तथा चाय फैक्ट्री का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चाय बागान में कार्यरत महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं तथा उनके कार्य की सराहना की। इसके पश्चात उन्होंने चाय फैक्ट्री का निरीक्षण कर श्रमिकों से बातचीत की और वहां उत्पादित विभिन्न प्रकार की चाय तथा वार्षिक उत्पादन की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने चाय की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रभावी मार्केटिंग रणनीति तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि बिजनेस प्रमोटर्स को जोड़ा जाए तथा एक समर्पित मार्केटिंग टीम बनाई जाए।

उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से चाय की बिक्री को बढ़ावा देने, जनपद में चाय के आउटलेट स्थापित करने और स्थानीय होटलों से टाई-अप करने के निर्देश दिए। साथ ही पैकेजिंग और ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने 30 अप्रैल तक 50 लाख रुपये की चाय बिक्री का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कौसानी चाय के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही चाय बागान को पर्यटन से जोड़ते हुए बागान से बर्ड वॉचिंग साइट तक ट्रैक विकसित करने और स्कूली बच्चों के लिए बर्ड वॉचिंग विजिट आयोजित कराने को कहा। उन्होंने पर्यटन विभाग के माध्यम से बर्ड वॉचर्स और स्थानीय गाइड तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे
चाय फैक्ट्री के प्रबंधक प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में 23 हेक्टेयर क्षेत्र में चाय की खेती की जा रही है। गत वर्ष 3 हेक्टेयर क्षेत्र में विस्तार किया गया था और इस वर्ष भी 3 हेक्टेयर क्षेत्र बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कौसानी की चाय का प्रमुख बाजार कोलकाता है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, जिला उद्यान अधिकारी हरीश चंद्र, कृषि अधिकारी राजेन्द्र उप्रेती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन

AIIMSMBBSAdmission : AIIMS दिल्ली में कैसे मिलता है MBBS में दाखिला

BKTC : देवभूमि में बनेगा ‘तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष’

GasShortageIndia : लकड़ी पर खाना पकाओ – बीजेपी मंत्री का ऑफर

MinisterControversy : विधान सभा में शादी ! मंत्री के बयान पर बवाल

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, 50LakhSalesTarget, AkankshaKondeInspection, BageshwarTeaHeritage, BirdWatchingTrack, BrandingPackagingFocus, BusinessPromotersTeam, EcoTourismPromotion, KausaniTeaGarden, khojinarad, KolkataTeaMarket, MarketingStrategyBoost, SHGTeaSales, TeaFactoryVisit, TeaTourismLink, UttarakhandTeaLegacy, WomenWorkersDialogue

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 12, 2026 March 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UttarakhandVikas UttarakhandVikas : गैरसैंण उम्मीदों का प्रतीक – मुख्यमंत्री
Next Article HaridwarNews HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

HaridwarNews
HaridwarNews : हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का भव्य समापन
उत्तराखण्ड March 12, 2026
UttarakhandVikas
UttarakhandVikas : गैरसैंण उम्मीदों का प्रतीक – मुख्यमंत्री
देहरादून March 12, 2026
LPGGasCylinder
LPGGasCylinder : घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं – धामी सरकार
उत्तराखण्ड March 12, 2026
AIIMSMBBSAdmission
AIIMSMBBSAdmission : AIIMS दिल्ली में कैसे मिलता है MBBS में दाखिला
राष्ट्रीय March 12, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?