By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर मंथन
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर मंथन
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर मंथन

कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए डॉ0 मनोज कुमार पन्त, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सी0पी0पी0जी0जी0 द्वारा उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट की संभावनाओं का लाभ उठाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर राज्य का वन आवरण.

admin
Last updated: 2025/07/25 at 6:00 AM
admin
Share
3 Min Read
उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर मंथन
उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर मंथन
SHARE
Highlights
  • उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 सुबुद्धि ने कार्बन बाजारों से जुड़े आर्थिक और सामाजिक-पर्यावरणीय जोखिम और लाभ तथा इस दिशा में स्वैच्छिक कार्बन विपणन हेतु.
  • डॉ0 सुन्दरम् द्वारा वर्ष 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 50 प्रतिशत तक कम करने तथा वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन को प्राप्त करने हेतु इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों का क्रियान्वयन.
  • उत्तराखण्ड़ की संभावनाओं के दृष्टिगत कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर ’’कार्बन क्रेडिट पोटेंशियल अपॉर्चुनिटी फॉर उत्तराखण्ड़’’ विषयक कार्यशाला आयोजित.

उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर मंथन :-  सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एण्ड गुड गवर्नेंस (CPPGG), नियोजन विभाग द्वारा हरित उत्तराखण्ड़ की संभावनाओं के दृष्टिगत कार्बन क्रेडिट के संभावित अवसरों पर ’’कार्बन क्रेडिट पोटेंशियल अपॉर्चुनिटी फॉर उत्तराखण्ड़’’ विषयक कार्यशाला आयोजित की गई।

यह ख़बर भी पढ़ें :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुये प्रमुख सचिव, नियोजन, डॉ0 आर0 मीनाक्षी सुन्दरम् ने शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने पर बल देते हुये कहा कि सभी विभागों को कार्बन क्रेडिट तंत्र के बारे में जागरुक होना आवश्यक है, ताकि राज्य के वित्तीय संसाधनों में वृद्धि के साथ ही कार्बन क्रेडिट सम्बन्धी गतिविधियों में संलग्न व्यक्तियों को भी यथोचित लाभ प्राप्त हो सके। डॉ0 सुन्दरम् द्वारा वर्ष 2030 तक कार्बन उत्सर्जन को 50 प्रतिशत तक कम करने तथा वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन को प्राप्त करने हेतु इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और नवीकरणीय ऊर्जा नीतियों का क्रियान्वयन तथा कार्बन क्रेडिट पर राज्य में संस्थागत उपायों के सृजन पर जोर दिया।

उत्तराखंड जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष डॉ0 सुबुद्धि ने कार्बन बाजारों से जुड़े आर्थिक और सामाजिक-पर्यावरणीय जोखिम और लाभ तथा इस दिशा में स्वैच्छिक कार्बन विपणन हेतु प्रस्ताव तैयार करने हेतु विशेषज्ञों का सहयोग लेने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही इस कार्य हेतु स्पेशल पर्पज व्हीकल (SPV) बनाये जाने का आग्रह किया।

कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए डॉ0 मनोज कुमार पन्त, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सी0पी0पी0जी0जी0 द्वारा उत्तराखंड में कार्बन क्रेडिट की संभावनाओं का लाभ उठाने हेतु प्राथमिकता के आधार पर राज्य का वन आवरण, नवीकरणीय ऊर्जा, जैविक कृषि को बढ़ावा आदि सहित विभागों के क्षमता विकास, ईको सिस्टम सेवाओं हेतु विश्वसनीय डाटा पर ध्यान केंद्रित करने पर जोर दिया गया।

यह ख़बर भी पढ़ें :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

कार्यशाला के विभिन्न तकनीकी सत्रों यथा उत्तराखण्ड में कॉर्बन मार्केट हेतु संस्थागत तथा पॉलीसी फ्रेमवर्क का विकास, स्वैच्छिक कॉर्बन मार्केट हेतु रणनीति, फारेस्ट्री, एग्रो फारेस्ट्री, ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन आदि क्षेत्रों पर पैनल डिस्कशन तथा केस स्टडी प्रस्तुत की गयी। कार्यशाला में टोनी ब्लेयर इंस्टीटयूट, CEEW, GIZ, ONGC, BIS, SUVIDHA, TERI, कॉर्बन बिज़नैस, देसाई एसोसिएट आदि जैसे राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय संस्थानों के विषय विशेषज्ञों के साथ-साथ उत्तराखण्ड राज्य के वन, परिवहन, शहरी विकास, ग्राम्य विकास, उद्यान, पशुपालन इत्यादि विभागों के अधिकारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

You Might Also Like

UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण

UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल

chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान

Kumbh2027 : कुंभ क्षेत्र में यातायात, पार्किंग और रूट प्लान पर निर्देश

LiveInRelationship : लिव-इन रिलेशन कपल को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा

TAGGED: #CarbonAwareness, #CarbonCredit, #CarbonCreditsIndia, #CarbonEmission, #CarbonFinance, #CarbonFootprint, #CarbonFuture, #CarbonGoals, #CarbonManagement, #CarbonMarkets, #CarbonNeutral, #CarbonOffset, #CarbonOpportunities, #CarbonPlanning, #CarbonPolicy, #CarbonProjects, #CarbonReduction, #CarbonRevenue, #CarbonSavings, #CarbonSequestration, #CarbonSolutions, #CarbonStrategies, #CarbonTrading, #CleanEnergy, #CleanEnvironment, #ClimateAction, #ClimatePositive, #ClimateResilient, #EcoConservation, #EcoDevelopment, #EcoFarming, #EcoFriendly, #EcoInvestment, #Ecosystem, #Environment, #GreenBusiness, #GreenEconomy, #GreenEnergy, #GreenGrowth, #GreenInitiatives, #GreenInnovation, #GreenProjects, #narendra modi, #NatureBasedSolutions, #NetZero, #RenewableEnergy, #SustainableForests, #SustainableLiving, ClimateChange, dehradun, EcoTourism, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, SustainableDevelopment, uttarakhand

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 25, 2025 July 25, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान पर बड़ी बैठक गोल्ज्यू देवता कॉरिडोर मास्टर प्लान पर बड़ी बैठक
Next Article उपराष्ट्रपति सचिवालय का एक-एक रूम किया गया लॉक उपराष्ट्रपति सचिवालय का एक-एक रूम किया गया लॉक

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttrakhandPolitics
UttrakhandPolitics : हरीश रावत को अच्छा लगा प्रधानमंत्री का भाषण
देहरादून April 16, 2026
UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : सुरक्षित और सफल चारधाम यात्रा को तैयार- सुबोध उनियाल
देहरादून April 16, 2026
chardhamyatra2026
chardhamyatra2026 : राज्यों में शुरू हुआ हेल्थ अलर्ट अभियान
उत्तराखण्ड April 16, 2026
CervicalPain
CervicalPain : गर्दन का दर्द, क्या दिमाग तक डाल सकता है असर ?
खोजी नारद कहिंन April 16, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?