By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: जोशीमठ में कभी भी गिर सकता हैं जर्जर मकान: धंस रही हैं जमीन, फिर भी उसमें रहने को मजबूर 70 साल की महिला:
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > जोशीमठ में कभी भी गिर सकता हैं जर्जर मकान: धंस रही हैं जमीन, फिर भी उसमें रहने को मजबूर 70 साल की महिला:
उत्तराखण्डतत्काल प्रभाव

जोशीमठ में कभी भी गिर सकता हैं जर्जर मकान: धंस रही हैं जमीन, फिर भी उसमें रहने को मजबूर 70 साल की महिला:

admin
Last updated: 2023/02/24 at 12:59 PM
admin
Share
4 Min Read
in joshimath
in joshimath
SHARE

मंजू देवी के मुताबिक उनकी शिकायत पर घर का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम ने उनके घर के अन्य दो कमरों को सुरक्षित बताते हुए कहा कि वे वहीं रह सकती हैं।

Contents
15 दिनों से दफ्तर के चक्कर काट रहीं 70 वर्षीय मंजू:इलाकों में नहीं रुक रहा दरारों का आना:

जोशीमठ में पड़ रही दरारों का दंश झेल रही मंजू देवी की कहानी रूह कपा देने वाली है। जोशीमठ के गांधी नगर वार्ड में रहने वाली 70 वर्षीय मंजू देवी अपनी आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गई।

मंजू देवी ने कहा कि उनके चार कमरों के मकान में दरार पड़ी हुई है। एक महीने का समय गुजर गया है और वह आज भी अपने दो छोटे नीतियों और बहू के साथ उन दरारों के जाल के बीच रह रही हैं।

मंजू बताती हैं कि जनवरी माह में हुई बर्फबारी के बाद उनका मकान पूरी तरह से जर्जर हो गया था। मकान की दीवारों पर मोटी मोटी दरारे पड़ गई थी और फर्श फट गया था। वह प्रशासन से गुहार लगा रही थी कि उनको रहने के लिए कोई अन्यत्र ठिकाना दे दिया जाए। क्योंकि उनका घर रहने लायक नहीं बचा है।

मंजू देवी के मुताबिक उनकी शिकायत पर घर का निरीक्षण करने पहुंची प्रशासन की टीम ने उनके घर के अन्य दो कमरों को सुरक्षित बताते हुए कहा कि वे वहीं रह सकती हैं।

पर मंजू देवी का कहना है कि उनके जर्जर आशियाने के नीचे की जमीन खिसक रही है।

उन्होंने बताया कि मकान के ऊपर बनी बिल्डिंग कभी भी टूट कर उनके मकान पर गिर सकती है क्योंकि उस बहुमंजिला इमारत की स्थिति भी ठीक नहीं है।

15 दिनों से दफ्तर के चक्कर काट रहीं 70 वर्षीय मंजू:

मंजू देवी बताती हैं उन्होंने सुना था कि जिनके भवनों में दरारें पड़ी है उन लोगों को सरकार द्वारा डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

उस आर्थिक सहायता के लिए उनको कुछ कागजात तहसील दफ्तर में जमा करने होंगे जिसके बाद उन तक वह आर्थिक मदद पहुंच जाएगी।

जिसके बाद पिछले 15 दिनों से मंजू देवी अपने कागजों का गट्ठर लेकर तहसील कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। पर अभी तक उनको आर्थिक सहायता भी मुहैया नहीं हो सकी है।

चारों तरफ से हाथ लगी हताशा और निराशा के बाद अपनी आपबीती सुनाते हुए मंजू देवी बोल पड़ी कि अब उनको सिर्फ भगवान पर भरोसा है और ईश्वर को अगर यही मंजूर है, कि वह अपने इस ही टूटे-फूटे मकान में रह कर मर जाए तो उनको यह मंजूर है।

इलाकों में नहीं रुक रहा दरारों का आना:

दूसरी ओर जोशीमठ के कई इलाकों में दरारों का आना नहीं थम रहा है। नगर के वार्ड गांधीनगर, मनोहरबाग, सिंहधार के साथ कई अन्य जगहों पर प्रतिदिन दरारे चौड़ी हो रही है।

मनोहर बाग के खेतों में पड़ी दरारों पर प्रशासन द्वारा कई बार पन्नी बिछा दी गई है। पर दरारें निरंतर बढ़ रही है यह दरारे 4 से 5 इंच तक चौड़ी और लगभग 6 फीट तक गहरी है।

प्रशासन द्वारा बार-बार इन दरारों को ढकने के लिए इन पर मिट्टी और पनिया बिछाई जा रही है पर दरारें रुकने का नाम नहीं ले रही है। सिंहधार के आवासीय भवनों पर पड़ी दरारों में निरंतर वृद्धि हो रही है।

मकान की दीवारों पर पड़ी दरारों के साथ आंगन में पड़ी दरारें भी चौड़ी हो रही है।

You Might Also Like

PanchachuliAdventure : एडवेंचर चाहिए तो उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत आइये

NonHinduEntryBan : चार धाम मंदिर परिसर में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन

UPCLCAGReport : उत्तराखंड में बिजली वितरण पर कैग की बड़ी रिपोर्ट

KuldeepYadavWedding : क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी में वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे

MahilaCongressProtest : भाजपा ने चूल्हा बुझाने का किया है कामःज्योति रौतेला

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 24, 2023 February 24, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 500 note 500 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई ने जारी कर दी नई गाइडलाइन:
Next Article worrying news came out from joshimath, uttarakhand उत्तराखंड जोशीमठ से सामने आई चिंताजनक खबर: विशाल शीला झुकने लगी, अगर नीचे गिरि तो मचेगी तबाही:

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

IASIPSShadi
IASIPSShadi : IPS या IAS आपस में शादी कर लें तो
खोजी नारद कहिंन March 13, 2026
JapanCycleUmbrellaBan
JapanCycleUmbrellaBan : साइकिल चलाते समय नहीं पकड़ सकते छाता
अंतराष्ट्रीय March 13, 2026
WhatsAppHideOnline
WhatsAppHideOnline : व्हाट्सअप पर तुरंत कीजिये खुद को गायब !
राष्ट्रीय March 13, 2026
PanchachuliAdventure
PanchachuliAdventure : एडवेंचर चाहिए तो उत्तराखंड के पंचाचूली पर्वत आइये
उत्तराखण्ड March 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?