By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: भगवान् का डिजिटल मंदिर जहां है सोने का पेंडेंट एटीएम
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ > भगवान् का डिजिटल मंदिर जहां है सोने का पेंडेंट एटीएम
खोजी नारद कहिंन

भगवान् का डिजिटल मंदिर जहां है सोने का पेंडेंट एटीएम

दर्शन के साथ गोल्ड का लॉकेट, मंदिर में नई डिजिटल सुविधा!

admin
Last updated: 2025/03/10 at 5:07 AM
admin
Share
3 Min Read
भगवान् का डिजिटल मंदिर
भगवान् का डिजिटल मंदिर
SHARE
Highlights
  • मंदिर में गोल्ड पेंडेंट एटीएम!
  • भगवान का डिजिटल मंदिर, सोने का एटीएम!
  • टेक्नोलॉजी का कमाल – मंदिर में सोने का लॉकेट एटीएम!

भगवान् का डिजिटल मंदिर जहां है सोने का पेंडेंट एटीएम : अब तक आप एटीएम से केवल नोट निकालते रहे हैं. लेकिन जल्द ही एटीएम से आप सोने और चांदी के पेंडेट भी हासिल कर सकेंगे.  तिरुमाला तिरुपति देवस्थानमतिरुमाला मंदिर में दुनिया का पहला सोने और चांदी का पेंडेंट एटीएम शुरू करने जा रहा है. भगवान वेंकटेश्वर और देवी लक्ष्मी देवी की तस्वीर वाले पेंडेंट इन एटीएम मशीनों से खरीदा जा सकेगा जिसकी बदौलत आस्था को टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा सकेगा।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी जे श्यामला राव के पहल पर तिरुमाला मंदिर, तिरुपति में गोविंदराज मंदिर और तिरुचनूर में पद्मावती अम्मावरी मंदिर में डिजिटल ट्रांसफॉरर्मेशन को अंजाम दिया जा रहा है. जे श्यामला राव ने मीडिया को बताया कि, इस एटीएम मशीन के लिए सॉफ्टवेयर को डिजाइन किया गया है जिससे कोई भी व्यक्ति कैश एटीएम के मुकाबले एक या दो ज्यादा स्टेप्स में इस एटीएम को ऑपरेट कर सोने और चांदी का पेंडेट हासिल कर सकेगा. हालांकि, उन्होंने ये साफ किया कि प्रोजेक्ट तभी आगे बढ़ेगी जब यह पवित्र शास्त्रों और आगमों के साथ मंदिर की परंपराओं के पालन को सुनिश्चित करेगा।

यूएई में कमर्शियल सोने के एटीएम से अलग, सोने और चांदी का पेंडेट वाले एटीएम में बैंकिंग एटीएम के समान एआई-सक्षम इंटरफेस है, जिसके लिए न्यूनतम अतिरिक्त चरणों की आवश्यकता होती है. तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम टेक्नोलॉजी को अंतिम रूप देने के लिए सॉफ्टवेयर फर्मों और एआई स्टार्टअप के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रहा है. कई कंपनियां प्रस्ताव पेश करने और मशीन प्रोटोटाइप का प्रदर्शन करने की योजना बना रही हैं. गोल्ड और सिल्वर पेंडेंट एटीएम 2 ग्राम, 5 ग्राम, और 10 ग्राम वैरिएंट में पेंडेंट प्रदान करेंगे. मानवीय हस्तक्षेप के बिना खरीदारी को अंजाम दिया जा सकेगा।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम में पहले से ही दान कियोस्क चल रहा है जो बेहद सफल रहा है. इसमें भक्तों को यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से योगदान करने की इजाजत देता है. ये कियोस्क अन्नाप्रसादम कैंटीन, वकाउला मठ मंदिर और तिरुचनूर मंदिर में चालू हैं और इसे और भी विस्तार देने की योजना पर काम चल रहा है. यानि आप कह सकते हैं कि टेक्नोलॉजी ने न सिर्फ हमारी ज़िंदगी को हाईटेक बनाया है बल्कि अब भगवान् के मंदिर भी डिजिटल हो गए हैं।

You Might Also Like

RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा

Apkscam : कोई भी .apk(application) भूल कर भी ना खोलें !

VedantaPhilosophy ; जीवन में वेदांत के अभ्यास के लाभ

ReelsEffectDivorce : Reels का असर – तलाक की अजीबोगरीब वजह

WhatsAppiPhoneFeature : WhatsApp  ‘ग्रुप चैट हिस्ट्री शेयरिंग’ फीचर शुरू

TAGGED: #ATMMachine, #BhaktiAndTechnology, #DigitalTemple, #DivineInnovation, #FaithAndTech, #GoldATM, #GoldForDevotees, #GoldInvestment, #GoldJewelry, #GoldPendantATM, #ModernMandir, #SpiritualInnovation, #TechBlessings, #TechInFaith, #TempleATM, #TempleJewelry, #TempleTechnology, #WorshipWithTech, DigitalIndia, khoji narad, khoji narad breaking news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin March 10, 2025 March 10, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं – मुख्यमंत्री
Next Article प्रयागराज से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयागराज से हरिद्वार तक गंगा एक्सप्रेस-वे

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

MysteryVillage
MysteryVillage : जहाँ नींद नहीं आती, वहाँ नींद खुद आती है
खोजी नारद कहिंन February 18, 2026
DMSavinBansal
DMSavinBansal : डीएम ने पकडी दवा कारोबारी की अजब ग़ज़ब होशियारी 
उत्तराखण्ड February 18, 2026
RojgarMela
RojgarMela : रोजगार मेला 19 फरवरी को गरुड़ में , आप भी कीजिए आवेदन
उत्तराखण्ड February 18, 2026
SamudrikShastra
SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 18, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?