By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: ‘डिजिटल मोहब्बत , न बाबा न!
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > तत्काल प्रभाव > ‘डिजिटल मोहब्बत , न बाबा न!
खोजी नारद कहिंन

‘डिजिटल मोहब्बत , न बाबा न!

"डिजिटल मोहब्बत के जाल में कैसे फंसते हैं लोग?"

admin
Last updated: 2024/11/14 at 5:24 AM
admin
Share
3 Min Read
डिजिटल मोहब्बत
डिजिटल मोहब्बत
SHARE
Highlights
  • "ऑनलाइन रोमांस या धोखाधड़ी का फंदा? डिजिटल मोहब्बत पर सोचें दोबारा!"
  • "लव इन इंटरनेट: डिजिटल मोहब्बत या ठगी का जाल?"
  • "डिजिटल मोहब्बत का धोखा: ऑनलाइन डेटिंग का काला सच!"

क्या आपने कभी सोचा है कि किसी भी रिलेशनशिप की शुरुआत इतनी अच्छी कैसे होती है और फिर ऐसा क्या हो जाता है कि धीरे-धीरे पार्टनर एक दूसरे से बोर होने लगते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, नए रिश्ते से ही लोग लगातार मैसेजिंग की आदत डाल लेते हैं जो कि रिलेशनशिप के संतुलन को बिगाड़ने का काम करती है। जी हां, अगर आप भी पार्टनर को एक पल टेक्स्ट किए बिना रह नहीं पाते हैं या फिर उनसे भी इस काम की उम्मीद रखते हैं तो जानिए कैसे यह ‘डिजिटल प्यार’ आप दोनों के रिश्ते के लिए मुसीबत बन सकता है।

Contents
तुरंत रिप्लाई की उम्मीदप्यार का इजहार करें, लेकिन…बढ़ सकती हैं दूरियां

तुरंत रिप्लाई की उम्मीद

पार्टनर को मैसेज करने पर अगर तुरंत जवाब नहीं मिलता है तो अक्सर कई लोग बेचैन हो उठते हैं। अगर आपका पार्टनर भी आपके मैसेज का रिप्लाई करने में थोड़ा समय लेता है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उसे आपकी परवाह या फिर आपसे प्यार नहीं है। हो सकता है कि वे किसी काम में व्यस्त हों या फिर उन्हें हर वक्त ऑनलाइन एक्टिव रहना पसंद न हो। ऐसे में, आप उनके शेड्यूल को समझने की कोशिश करें और बार-बार मैसेजिंग से बचें क्योंकि इससे रिश्ते पर काफी बुरा असर पड़ता है।

प्यार का इजहार करें, लेकिन…

पार्टनर की याद आने पर उन्हें मैसेज करना बिल्कुल नॉर्मल है, लेकिन ध्यान रहे कि कई बार जरूरत से ज्यादा मैसेज और कॉल के चलते आप उनके लिए परेशानी भी खड़ी कर सकते हैं। दिनभर ऐसा करने से पार्टनर इरिटेट हो सकता है और आप दोनों के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं। आपको यह समझना जरूरी है कि हर व्यक्ति की पर्सनल लाइफ होती है और उन्हें भी अपने काम और अन्य जिम्मेदारियों को निभाना होता है। यही वजह है कि प्यार का इजहार करते हुए आपको थोड़ा संतुलन भी बनाकर रखना होता है, नहीं तो रिश्ते में कड़वाहट घुल सकती है।

बढ़ सकती हैं दूरियां

जब हम अपने साथी को बार-बार मैसेज करते रहते हैं, तो ऐसा लगता है कि हम उनसे कहते हैं, “तुम मुझे हर समय जवाब दो और मेरी हर बात मानो।” यकीन मानिए, यह उन पर प्रेशर डालने जैसा है। हर इंसान को अपनी जिंदगी में कुछ समय अकेले रहने की और अपनी मनमर्जी करने की जरूरत होती है। जब हम उन्हें बार-बार मैसेज करते रहते हैं, तो हम उनकी इस जरूरत को समझ नहीं पाते हैं। इससे वे परेशान हो सकते हैं और हमसे दूर भी हो सकते हैं।

You Might Also Like

ChaitraNavratri2026 : ऐसे करें मां दुर्गा को खुश और पाएं आशीर्वाद

ShivDhanush : शिव के धनुष से कितना अलग था श्रीराम का धनुष ?

ChaitraNavratri2026 : हिंदू नववर्ष पर ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी समृद्धि

ChaitraNavratri2026 : चैत्र नवरात्रि 2026 पूजा विधि सहित पूरी डिटेल

WhatsAppHideOnline : व्हाट्सअप पर तुरंत कीजिये खुद को गायब !

TAGGED: finding love online, khoji narad, khoji narad breking news, love on the line, love online, online dating, online love scam, online love scams, online love scams documentary, online love story

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 14, 2024 November 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अस्पताल अभिनव छापे से अस्पताल में हड़कंप
Next Article ऐतिहासिक मंदिर कोटद्वार में प्रेत बाधाओं से मिलती है मुक्ति

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

NiraiMataTemple
NiraiMataTemple : घना जंगल, पहाड़ी, सुबह का अंधेरा, भक्तों की भीड़
छत्तीसगढ़ March 26, 2026
DeepThinkingLoss
DeepThinkingLoss :दिमाग सुन्न कर रहा है रील का चस्का
हेल्थ March 26, 2026
LoksabhaSeatsIncrease
LoksabhaSeatsIncrease : लोकसभा सीटों की संख्या डेढ़ गुना बढ़ जाएगी
तत्काल प्रभाव March 26, 2026
24KGoldRate
24KGoldRate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में भारी गिरावट दर्ज
खोजी नारद कहिंन March 26, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?