By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > भांडा फोड़ > DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
इंटरव्यू

DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !

पैरों और हाथों में अजीब झनझनाहट.

admin
Last updated: 2026/04/13 at 10:53 AM
admin
Share
3 Min Read
DiabetesBrainDamage
DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव !
SHARE
Highlights
  • आंखों में धुंधलापन.
  • घाव भरने में देरी और बहुत थकान.
  • डायबिटीज के दूसरे सामान्य लक्षण.

DiabetesBrainDamage : डायबिटीज के कारण दिमाग पर बुरा असर संभव ! :-  आज के समय में डायबिटीज एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जो हर उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले रही है। जब भी हम डायबिटीज की बात करते हैं, तो अक्सर लोगों के दिमाग में ज्यादा प्यास लगना या बार-बार टॉयलेट जाना जैसे लक्षण ही आते हैं।

Contents
दिमाग की काम करने की क्षमता पर असरपैरों और हाथों में अजीब झनझनाहटआंखों में धुंधलापनघाव भरने में देरी और बहुत थकानडायबिटीज के दूसरे सामान्य लक्षण

हालांकि, बार-बार प्यास लगना इसका एक मुख्य संकेत है, लेकिन इसके और भी कई ऐसे संकेत होते हैं, जिन्हें अक्सर छोटी-मोटी समस्या समझकर लोग टाल देते हैं। डायबिटीज के कारण आपके दिमाग पर भी असर होता है, जिस तरफ लोग कम ध्यान देते हैं। आइए जानें इन संकेतों के बारे में।

दिमाग की काम करने की क्षमता पर असर

खून में शुगर का स्तर सामान्य से कम या ज्यादा होना सीधे आपके दिमाग को प्रभावित कर सकता है। जिस तरह डायबिटीज शरीर के अन्य हिस्सों की नसों को नुकसान पहुंचाती है, ठीक उसी तरह यह दिमाग की नसों को भी डैमेज कर सकती है।

अक्सर लोग इसे काम का तनाव या बढ़ती उम्र मान लेते हैं, लेकिन चीजों को भूलना या फोकस में कमी आना डायबिटीज का शुरुआती संकेत हो सकता है। साथ ही, नई बातों को समझने या मुश्किल समस्याओं को सुलझाने में आने वाली परेशानी दिमाग की नसों पर पड़ रहे प्रभाव का नतीज हो सकती है।

पैरों और हाथों में अजीब झनझनाहट

पैरों में होने वाली हल्की जलन या झनझनाहट को अक्सर थकान या गलत जूते पहनने का कारण मान लिया जाता है। हालांकि, यह डायबिटिक न्यूरोपैथी का शुरुआती संकेत हो सकता है। हाथों या पैरों में सुई चुभने जैसा महसूस होना, सुन्नपन या अचानक होने वाला दर्द व पैरों के तलवों में जलन होना इसके संकेत हैं। ये लक्षण बताते हैं कि हाई ब्लड शुगर आपकी नसों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर चुका है।

आंखों में धुंधलापन

अगर आपको अचानक सब कुछ धुंधला दिखाई देने लगे, तो इसे सिर्फ चश्मे का नंबर बढ़ने से न जोड़ें। ब्लड में शुगर ज्यादा होने से आंखों के लेंस में सूजन पैदा कर सकती है, जिससे धुंधला दिखाई देने की समस्या हो जाती है। समय पर इलाज न मिलने पर यह रेटिना को नुकसान पहुंचा सकता है।

घाव भरने में देरी और बहुत थकान

हाई शुगर लेवल शरीर की इन्फेक्शन से लड़ने की क्षमता और सेल रिपेयर को धीमा कर देता है। इसके साथ ही, दिन भर भरपूर मात्रा में खाने और सोने के बाद भी बहुत थकान महसूस होना इस बात का संकेत है कि आपका शरीर शुगर का सही ढंग से इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है।

डायबिटीज के दूसरे सामान्य लक्षण

खाना खाने के बावजूद बार-बार भूख लगना।
बार-बार यूरिन आना, खासकर रात के समय बार-बार उठना।
बिना किसी कोशिश के वजन का तेजी से गिरना।

You Might Also Like

DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !

DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा

BudhPurnima : ‘बुध पूर्णिमा’ पर देवी-देवता आते हैं पृथ्वी पर

TBvaccine : पूरी तरह सुरक्षित है टीबी की नई वैक्सीन

SuperFoods : ‘सुपरफूड्स’ जिन्हें थाली का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, BlurryVisionDiabetes, BrainFogDiabetes, ControlDiabetesNow, DiabetesBrainDamage, DiabetesFatigue, DiabetesNerves, DiabetesNeuropathy, DiabetesNumbness, DiabetesSymptoms, DiabetesThirst, FrequentUrineDiabetes, HighSugarEffects, khojinarad, SugarBrainImpact, UnexplainedWeightLoss, WoundHealingDelay

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin April 13, 2026 April 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article BudhPurnima BudhPurnima : ‘बुध पूर्णिमा’ पर देवी-देवता आते हैं पृथ्वी पर
Next Article DieselExportDutyHike DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

DigitalPaymentScam
DigitalPaymentScam : 10000 से ज्यादा के पेमेंट पर अब लगेगा होल्ड !
तत्काल प्रभाव April 13, 2026
DieselExportDutyHike
DieselExportDutyHike : डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क बढ़ा
Uncategorized April 13, 2026
BudhPurnima
BudhPurnima : ‘बुध पूर्णिमा’ पर देवी-देवता आते हैं पृथ्वी पर
राष्ट्रीय April 13, 2026
TBvaccine
TBvaccine : पूरी तरह सुरक्षित है टीबी की नई वैक्सीन
लफ्फाज़ी April 13, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?