By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: DhaulasLandScam : धौलास भूमि प्रकरण, प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच शुरू
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > DhaulasLandScam : धौलास भूमि प्रकरण, प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच शुरू
उत्तराखण्ड

DhaulasLandScam : धौलास भूमि प्रकरण, प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच शुरू

देहरादून धौलास स्थित शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कृषि भूमि के कथित अनियमितता विक्रय के मामले.

admin
Last updated: 2026/02/14 at 11:16 AM
admin
Share
4 Min Read
DhaulasLandScam
DhaulasLandScam धौलास भूमि प्रकरण, प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच शुरू
SHARE
Highlights
  • अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने कहा कि शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को पूर्व में शैक्षणिक प्रयोजनों हेतु.
  • प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ट्रस्ट द्वारा लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि का विक्रय 15 व्यक्तियों को बड़े भूखंडों के रूप में किया.
  • उल्लेखनीय है कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने हरियावाला स्थित धौलास गांव में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध पूर्व में सख्त कार्रवाई.

DhaulasLandScam : धौलास भूमि प्रकरण, प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच शुरू :- सीएम के निर्देश पर डीएम का त्वरित एक्शन, धौलास में संयुक्त टीम ने की विस्तृत पैमाइश ट्रस्ट को शैक्षणिक उद्देश्य से मिली थी भूमि, अब शर्तो के पालन की होगी जांच: एडीएम20 एकड़ जमीन का बड़ा सौदा, पहले 15 को बिक्री, फिर सैकड़ों में बंटी जमीन, प्रशासन करेगा गहन पडतालभूमि प्रकरण में कानून का डंडा, पैमाइश रिपोर्ट के बाद जमींदारी एक्ट में होगी सख्त कार्रवाई बिना मानचित्र स्वीकृति के धौलास भूमि पर अवैध प्लाटिंग, एमडीडीए पहले ही कर चुका ध्वस्त।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे
देहरादून धौलास स्थित शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कृषि भूमि के कथित अनियमितता विक्रय के मामले में मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप जिला प्रशासन ने गंभीर संज्ञान लेते हुए व्यापक कार्रवाई प्रारंभ की है। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्वरित एक्शन लेते हुए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के.के. मिश्रा के नेतृत्व में प्रशासन की संयुक्त टीम का गठन किया और ग्राम धौलास में संबंधित भूमि का स्थलीय निरीक्षण एवं पैमाइश कराई गई।

अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा ने कहा कि शेखुल हिंद एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट को पूर्व में शैक्षणिक प्रयोजनों हेतु भूमि आवंटित की गई थी। वर्तमान में यह जांच की जा रही है कि आवंटन के समय निर्धारित शर्तों एवं उद्देश्यों का अनुपालन किया गया है अथवा नहीं तथा भूमि की वर्तमान स्थिति क्या है। इस संबंध में तहसील प्रशासन, वन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विस्तृत पैमाइश एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ट्रस्ट द्वारा लगभग 20 एकड़ कृषि भूमि का विक्रय 15 व्यक्तियों को बड़े भूखंडों के रूप में किया गया। तत्पश्चात इन व्यक्तियों द्वारा उक्त भूमि को 70-80 अन्य व्यक्तियों को छोटे-छोटे भूखंडों में विक्रय किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। उल्लेखनीय है कि ट्रस्ट को पूर्व में भूमि विक्रय की अनुमति इस शर्त पर प्रदान की गई थी कि संबंधित भूमि का स्वरूप कृषि भूमि ही रहेगा तथा उसे अकृषि घोषित कर विक्रय नहीं किया जाएगा।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कराई गई पैमाइश की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत प्रकरण में जम्मीदारी एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- खाली पेट पपीता खाने के फायदे
उल्लेखनीय है कि मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने हरियावाला स्थित धौलास गांव में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध पूर्व में सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध बाउंड्री, आंतरिक मार्गों तथा अन्य संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है। यह कार्रवाई बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लाटिंग, आंतरिक सड़कों एवं बाउंड्री चिन्हांकन को हटाने के उद्देश्य से की गई।

एमडीडीए द्वारा धौलास क्षेत्र में विधिवत नोटिस बोर्ड भी चस्पा कर आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग में निवेश न करें तथा भूमि क्रय करने से पूर्व एमडीडीए से आवश्यक जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अन्यथा उत्पन्न परिस्थितियों के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं उत्तरदायी होगा।स्थलीय निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी विनोद कुमार, एसडीओ अभिषेक मैठाणी, तहसीलदार विवेक राजौरी सहित तहसील प्रशासन के राजस्व उप निरीक्षक एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

1September2026RuleChanges : 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम

SugarPriceHikeIndia : आसमान छू रही हैं चीनी की कीमतें

NepalFlood2026BankLoss : नेपाल बाढ़ में बह गईं बैंक की तिजोरियां

September2026BollywoodReleases : सितम्बर 2026 में रिलीज होंगी धुआंधार फ़िल्में

ManishaKoiralaNepalFloodAppeal : ‘नेपाल को आपकी जरूरत… मनीषा कोइराला की अपील

TAGGED: #khojinaradbreakingnews, AgriculturalLandViolation, CMDhamiAction, DehradunLandProbe, DemographicChangeUttarakhand, DhaulasLandScam, DMsavinBansal, IMANearbyLand, IrregularLandSale, khojinarad, MDDAIllegalPlotting, MuslimEducationTrust, SheikhulHindTrust, SubdividedPlots80, TrustLandSale15, ZamindariActAction, ZeroTolerancePolicy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 14, 2026 February 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Astrologer Astrologer : गर्लफ्रेंड घुमा रहे ज्योतिष पति की पत्नी ने की धुनाई
Next Article UttarakhandNews UttarakhandNews : कांग्रेस कर रही डेमोग्राफी से ध्यान भटकाने की कोशिश: भट्ट

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

1September2026RuleChanges
1September2026RuleChanges : 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम
खोजी नारद कहिंन August 31, 2026
SugarPriceHikeIndia
SugarPriceHikeIndia : आसमान छू रही हैं चीनी की कीमतें
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 31, 2026
NepalFlood2026BankLoss
NepalFlood2026BankLoss : नेपाल बाढ़ में बह गईं बैंक की तिजोरियां
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ August 31, 2026
September2026BollywoodReleases
September2026BollywoodReleases : सितम्बर 2026 में रिलीज होंगी धुआंधार फ़िल्में
मुंबई August 31, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?