Dharmendra Health Update : धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती | हेमा मालिनी ने दी हेल्थ अपडेट :- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra ) की तबीयत को लेकर फैंस की चिंता अब थोड़ी कम हो गई है. हाल ही में उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया ( Social Media) पर हर जगह सिर्फ एक ही सवाल गूंज रहा था — “धर्मेंद्र (Dharmendra ) जी अब कैसे हैं?”
हेमा मालिनी (Hema Malini) ने दी हेल्थ अपडेट
सोमवार की सुबह हेमा मालिनी (Hema Malini) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. जैसे ही पैपराज़ी ने उन्हें देखा, सबने धर्मेंद्र की सेहत के बारे में पूछना शुरू कर दिया, हेमा मालिनी ने मुस्कुराते हुए बताया — “धर्मेंद्र एकदम ठीक हैं, खतरे की कोई बात नहीं है।” उन्होंने हाथ जोड़कर भगवान का धन्यवाद किया और कहा कि “भगवान की कृपा से अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है।”
उनका यह बयान सुनते ही फैंस ने राहत की सांस ली. सोशल मीडिया पर अब लगातार लोग धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
हेमा मालिनी (Hema Malini) का ये वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है. कमेंट्स में लोग कह रहे हैं — “भगवान धर्मेंद्र जी को लंबी उम्र दें।” हालांकि, कुछ लोगों ने हेमा मालिनी को ट्रोल भी किया, किसी ने लिखा — “पति बीमार हैं और ये घूमने निकली हैं।” लेकिन फैंस ने तुरंत ऐसे ट्रोल्स को जवाब दिया — “वो बस एयरपोर्ट से लौटी हैं, धर्मेंद्र जी अब ठीक हैं!”
क्या हुआ था धर्मेंद्र को?
दरअसल, 89 साल के धर्मेंद्र को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया। वह कुछ समय के लिए आईसीयू में भी भर्ती रहे. हॉस्पिटल स्टाफ के मुताबिक अब उनकी हालत स्थिर है — ब्लड प्रेशर और हार्टबीट दोनों नॉर्मल हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है।
धर्मेंद्र बॉलीवुड के सबसे प्यारे और सम्मानित अभिनेताओं में से एक हैं, और फैंस की दुआओं ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया. अब सब यही चाहते हैं कि धरम पा जल्द से जल्द घर लौटें और पहले की तरह सबका दिल जीतें।

