By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: धामी का भू कानून आया – यशपाल का पारा गर्माया
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > धामी का भू कानून आया – यशपाल का पारा गर्माया
उत्तराखण्ड

धामी का भू कानून आया – यशपाल का पारा गर्माया

नियमों को तोडा तो होगी कड़ी कार्रवाई - पुष्कर सिंह धामी

admin
Last updated: 2025/02/20 at 5:25 AM
admin
Share
5 Min Read
भू कानून
भू कानून
SHARE
Highlights
  • संसदीय परंपराओं का कहीं भी पालन नहीं हो रहा - यशपाल आर्य
  • भू-कानून पर विपक्ष का बड़ा हमला!
  • यशपाल आर्य ने धामी सरकार पर साधा निशाना!

धामी का भू कानून आया – यशपाल का पारा गर्माया : भाजपा प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में सशक्त भू कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की जनता की लंबे समय से उठ रही मांग और उनकी भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है।संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कहा कि हमारी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

उत्तराखंड में मौजूदा भू-कानून के मुताबिक नगर निकाय क्षेत्र के बाहर कोई भी व्यक्ति ढाई सौ वर्ग मीटर तक जमीन बिना अनुमति के खरीद सकता है। वहीं, वर्ष 2018 में भूमि खरीद संबंधी नियमों में बदलाव किया गया था। जिसके तहत बाहरी लोगों के लिए जमीन खरीदने की अधिकतम सीमा 12.5 एकड़ को खत्म कर इसकी परमिशन जिलाधिकारी स्तर से देने का प्रावधान किया गया था। इस कानून के लागू होने के बाद बाहरी लोगों के बेहिसाब जमीन खरीदने पर रोक लगेगी और स्थानीय लोगों के हितों को भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

नए कानून के प्रभावी होने के बाद बाहरी लोगों द्वारा अंधाधुंध भूमि खरीद पर रोक लग जाएगी। जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में भूमि का बेहतर प्रबंधन होगा और राज्य के निवासियों को उसका अधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही भूमि की कीमतों में और अप्राकृतिक बढ़ोतरी पर नियंत्रण रहेगा और राज्य के मूल निवासियों को भूमि खरीदने में सहूलियत होगी। सरकार को खरीद बिक्री पर अधिक नियंत्रण प्राप्त होगा जिससे अनियमितताओं पर भी रोक लग सकेगी।

अब इस मामले में नेता विपक्ष यशपाल आर्य की प्रतिक्रया भी सामने आई जो कुछ और ही मोड़ लेती दिख रही है क्योंकि उनके मुताबिक उन्हें समाचार पत्रों से ये पता चला है कि, राज्य की कैबिनेट ने विधानसभा में भू-कानून से संबधित विधेयक लाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में संसदीय परंपराओं का कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। परम्परा यह थी कि, जब राज्य में विधानसभा का सत्र चल रहा हो तो कैबिनेट के फैसलों की ब्रीफिंग भी नहीं होती थी। बकौल आर्या यहां तो विधानसभा का सत्र चल रहा है। भू कानून मामले में विधेयक आएगा या संशोधन विधेयक आएगा और उस विधेयक के महत्वपूर्ण अंश मीडिया को पहले ही लीक कर दिए हैं। पहले ऐसे मामलों को विधानसभा अध्यक्ष संज्ञान में लेते थे। पर अब इस राज्य में विधाई परंपराओं से कोई लेना देना नहीं था।

यशपाल आर्या ने कहा है कि भू- कानून पर प्रतिक्रिया बिल के सदन में पेश होने के बाद देंगे लेकिन समाचार माध्यमों से पता चला है कि, 2018 में कि किए परिवर्तनों को सरकार वापस ले रही है। कांग्रेस ने तब भी परिवर्तनों का विरोध किया था। 2018 में हुए इन परिवर्तनों के बाद राज्य की हजारों एकड़ भूमि बाहरी लोगों को बेच दी गई है। सरकार को श्वेत पत्र लाकर स्थिति साफ करनी चाहिए कि, 2018 से लेकर अब तक राज्य की कितनी जमीन लुटवाई है किसको लुटाई है सरकार सारी जानकारी सार्वजनिक करे जिससे प्रदेश की जनता को पता चले की कैसे विगत वर्षों में राज्य की जमीन कीं कितनी बंदरबाट हुई है और राज्य को उसका क्या लाभ मिला ।

You Might Also Like

schools : क्षतिग्रस्त प्राथमिक विद्यालयों की बदलेगी सूरत – डाॅ. धन सिंह रावत

NandaSunandaProject : 34 बेंटियों की बाधित शिक्षा डीएम ने फिर से की पुनर्जीवित

UttarakhandNews : कांग्रेस कर रही डेमोग्राफी से ध्यान भटकाने की कोशिश: भट्ट

DhaulasLandScam : धौलास भूमि प्रकरण, प्रशासन का बड़ा एक्शन, जांच शुरू

UttarakhandNews : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में चिकित्सा शिविर आयोजित

TAGGED: #Bhukanoon, #CongressVsBJP, #DhamiGovernment, #DhamiVsYashpal, #Governance, #inc uttarakhand, #LandLaw, #LandReforms, #LandRights, #narendra modi, #NewLaw, #OppositionAttack, #PoliticalDebate, #PoliticalNews, #PublicReaction, #StatePolitics, #YashpalArya, breakingnews, dehradun, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar singh dhami, uttarakhand, UttarakhandDevelopment, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin February 20, 2025 February 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article सख्त भू-कानून बड़ी ख़बर : धामी कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी
Next Article लाइव सर्जरी में मिली ट्रेनिंग कैसे होती है सर्जरी – लाइव सर्जरी में मिली ट्रेनिंग

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

PulwamaAttack
PulwamaAttack : एक धमाका… और पूरे देश की धड़कन थम गई — और खुशियों से भरा दिन बदल गया मातम में
राष्ट्रीय February 14, 2026
TollTaxRelief
TollTaxRelief : नागरिकों को टोल टैक्स के मामले में बड़ी राहत
राष्ट्रीय February 14, 2026
HotTeaCancer
HotTeaCancer : गर्म चाय से कैंसर का खतरा – रिसर्च
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 14, 2026
RahulGandhi
RahulGandhi : राहुल गांधी को भारत की कोई चिंता नहीं – पीयूष गोयल
खोजी नारद कहिंन February 14, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?