By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: Dhami Government : पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करेगी धामी सरकार
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > Dhami Government : पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करेगी धामी सरकार
देहरादून

Dhami Government : पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करेगी धामी सरकार

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों जो पांचवें और छठवें वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे हैं.

admin
Last updated: 2025/11/12 at 5:15 AM
admin
Share
3 Min Read
Dhami Government
Dhami Government पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करेगी धामी सरकार
SHARE
Highlights
  • मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 17 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए.
  • देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत गंगोत्री विहार में नलकूप खनन, राइजिंग-मेन एवं तत्संबंधी कार्यों के निर्माण के लिए 2.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया.
  • मुख्यमंत्री ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर SASCI के अन्तर्गत प्रस्तावित जोन प्रथम शिवालिक नगर पम्पिंग जलापूर्ति योजना की पुनर्गठन योजना के तहत 6.81 करोड़ की स्वीकृति.

Dhami Government : पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करेगी धामी सरकार :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजाजी राष्ट्रीय पार्क में वन आरक्षी (सामयिक मज़दूरों से भर्ती) परीक्षा–2013 में हुई अनियमितताओं की दोबारा जांच के लिए आरोपित सेवानिवृत्त IFS अधिकारी एच. के. सिंह के मामले में रंजन कुमार मिश्र, प्रमुख वन संरक्षक/मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, उत्तराखण्ड को जांच अधिकारी और वैभव कुमार, उप वन संरक्षक, चकराता वन प्रभाग को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

साथ ही, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 के अंतर्गत धन शोधन से संबंधित मामलों में आरोपित लोक सेवकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में, सेवानिवृत्त IFS अधिकारी अखिलेश तिवारी, तत्कालीन उप वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी, कालागढ़ टाइगर रिजर्व, लैन्सडाउन के विरुद्ध अभियोजन स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुमोदन मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार और राज्य सरकार के स्वायत्तशासी निकायों/उपक्रमों के कर्मचारियों जो पांचवें और छठवें वेतनमान में वेतन आहरित कर रहे हैं, को महंगाई भत्ते की दर 01 जुलाई, 2025 से क्रमशः पांचवें वेतनमान में 466 प्रतिशत से बढ़ाकर 474 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है. सीएम ने उत्तराखण्ड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किये जाने के लिए प्रथम चरण में नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी (पर्यटक स्थल) और नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

बड़ी ख़बर एक क्लिक में :- चॉकलेट खाने के बेमिसाल फायदे

मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत 17 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 13.46 करोड़, जनपद देहरादून की उत्तर शाखा के अन्तर्गत गंगोत्री विहार में नलकूप खनन, राइजिंग-मेन एवं तत्संबंधी कार्यों के निर्माण के लिए 2.22 करोड़ की धनराशि स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया है।

मुख्यमंत्री ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर SASCI के अन्तर्गत प्रस्तावित जोन प्रथम शिवालिक नगर पम्पिंग जलापूर्ति योजना की पुनर्गठन योजना के तहत 6.81 करोड़ की स्वीकृति, अमृत 2.0 State Water Action Plan-2 के अन्तर्गत 05 योजनाओं के लिए 3.25 करोड़, जनपद देहरादून की केन्द्रीय भण्डार शाखा के अन्तर्गत नगरीय पेयजल योजनाओं के अघरेलू जल संयोजनों पर AMR वाटर मीटर अधिष्ठापन के कार्यों के लिए 10.00 करोड़ के साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की आन्तरिक 10 किमी. सड़कों का सुधारीकरण कार्य हेतु 3.94 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

You Might Also Like

Theftgangbusted : टोटके के नींबू मिर्च बेचने वाले निकले लुटेरे

UttarakhandNews : सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प – डॉ आर राजेश कुमार

InfoDeptUttarakhand : सूचना विभाग की अभिनव पहल सीएम ने जारी किया पंचांग कैलेंडर

Kumbh2027 : कुंभ कार्यों के जीओ तत्काल जारी करने के निर्देश

LPGBlackmarket : कन्ट्रोलरूम से गैस वितरण, आपूर्ति की सख्त मॉनिटिरिंग

TAGGED: adventure tourism boost, affordable housing Uttarakhand, clean air initiatives, clean energy projects, clean energy vehicles, climate resilient infrastructure, Community Participation, dehradun, Dhami Government, digital connectivity, digital infrastructure, digital literacy hills, disaster resilience, eco-friendly urbanization, education upliftment, forest conservation, Gairsain smart city, green city projects, heritage preservation, hill agriculture support, hill area development, hill tourism, hill water conservation, innovation in hills, khoji narad, khoji narad breaking news, local to global vision, mountain economy, mountain region growth, PM GatiShakti, public transport upgrades, pushkar singh dhami, regional development plan, remote area connectivity, renewable energy Uttarakhand, rural electrification, Rural infrastructure, skill development Uttarakhand, smart city initiative, smart city mission, smart governance, smart lighting, smart mapping, smart roads Uttarakhand, smart sanitation, smart water management, Sustainable development, Sustainable tourism, telemedicine in hills, urbanization in hills, uttarakhand, uttarakhand cm dhami, Uttarakhand development, Uttarakhand policy reforms, waste management hills

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin November 12, 2025 November 12, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Uttarakhand Healthcare Uttarakhand Healthcare : स्वास्थ्य क्रांति की ओर बढ़ता उत्तराखंड
Next Article Uttarakhand Congress Uttarakhand Congress : गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए अध्यक्ष

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

SundayHolidayHistory
SundayHolidayHistory : एक दिन जब पूरा देश थम जाता है?
राष्ट्रीय March 24, 2026
PositiveMindSet
PositiveMindSet : दिमाग में रोज आते हैं 6,000 विचार
राष्ट्रीय March 24, 2026
WhatsappNewUpdate
WhatsappNewUpdate : पढ़ते ही 15 मिनट में गायब हो जाएंगे मैसेज
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
ElectionCommission
ElectionCommission : चुनाव आयोग देगा दूरदर्शन-आकाशवाणी पर फ्री ‘टाइम वाउचर’
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ March 24, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?