By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
  • E-Paper
    E-PaperShow More
    E-Paper | 23 August 2026
    September 1, 2026
    E-Paper | 16 August 2026
    September 1, 2026
Reading: HoneyPathak : धामी सरकार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : हनी पाठक
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > उत्तराखण्ड > देहरादून > HoneyPathak : धामी सरकार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : हनी पाठक
उत्तराखण्ड

HoneyPathak : धामी सरकार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : हनी पाठक

इसी सत्र से रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई शुरू कराने को धामी सरकार गंभीर.

admin
Last updated: 2026/09/03 at 12:40 PM
admin
Share
4 Min Read
HoneyPathak
HoneyPathak : धामी सरकार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध : हनी पाठक
SHARE
Highlights
  • मेडिकल कॉलेजों को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम, छात्रों के हित सुरक्षित करने को प्रतिबद्ध धामी सरकार.
  • छात्रों के भविष्य को लेकर राजनीति नहीं, मेडिकल कॉलेजों के लिए गंभीरता से काम कर रही धामी सरकार.
  • उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के. नेतृत्व में सरकार का प्रयास केवल मेडिकल कॉलेजों की इमारतें खड़ी करना नहीं

HoneyPathak : धामी सरकार मेडिकल शिक्षा के विस्तार और छात्रों के भविष्य के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध :-  भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड में मेडिकल शिक्षा के विस्तार और प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज उत्तराखंड के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजनाएं हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के निर्माण और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि इसी शैक्षिक सत्र में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो, ताकि उत्तराखंड के मेधावी छात्र अपने ही प्रदेश में बेहतर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर सकें।

श्रीमती हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता करने का केवल राजनीतिक दिखावा कर रही है, जबकि धामी सरकार इस विषय पर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। मेडिकल कॉलेजों से संबंधित आवश्यक औपचारिकताओं और मान्यता की प्रक्रिया को लेकर राज्य सरकार लगातार संबंधित विभागों और केंद्रीय स्तर पर संपर्क एवं समन्वय बनाए हुए है। राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत पैरवी की जा रही है, ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों और छात्रों के हित पूरी तरह सुरक्षित रहें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार का प्रयास केवल मेडिकल कॉलेजों की इमारतें खड़ी करना नहीं, बल्कि उत्तराखंड में एक मजबूत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य ढांचा विकसित करना है। इसके लिए आवश्यक संसाधनों, फैकल्टी, बुनियादी ढांचे और अन्य मानकों को पूरा करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष को हर विकास कार्य में केवल राजनीति दिखाई देती है। जिन मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से उत्तराखंड के युवाओं को भविष्य में बड़े अवसर मिलने जा रहे हैं, उन परियोजनाओं को लेकर कांग्रेस भ्रम और आशंका फैलाने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि धामी सरकार छात्रों और अभिभावकों की चिंताओं को पूरी तरह समझती है और किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सरकार सभी आवश्यक कदम उठाते हुए यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में इसी शैक्षिक सत्र से मेडिकल शिक्षा प्रारंभ हो सके।

श्रीमती हनी पाठक ने कहा कि कांग्रेस को अनावश्यक बयानबाजी और भय का माहौल बनाने के बजाय उत्तराखंड के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के विस्तार में सरकार के सकारात्मक प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। धामी सरकार पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रदेश के युवाओं के भविष्य को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का संकल्प स्पष्ट है, प्रदेश के युवाओं को बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर भविष्य उपलब्ध कराना।

You Might Also Like

UttarakhandNews : 101 कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

RepublicOfMolossia : अनोखा देश जहां रहते हैं सिर्फ 3 इंसान और 3 कुत्ते

HouseOfHimalayas : भारतीय राजनयिकों ने देखा ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ आउटलेट

UPIReKYC : QR कोड से पेमेंट लेने वाले सावधान !

SwineFluAlert : H1N1 फ्लू हो सकता है जानलेवा ? पढ़िए पूरी जानकारी

TAGGED: #BJPUTTARAKHAND, #BreakingNewsUttarakhand, #CongressVsBJP, #DevbhoomiUttarakhand, #HoneyPathak, #khojinaradbreakingnews, #MedicalEducation, #MedicalStudents, #PithoragarhMedicalCollege, #pushkarsinghdhami, dehradunnews, DhamiGovt, khojinarad, RudrapurMedicalCollege, uttarakhandnews, UttarakhandPolitics, UttarakhandUpdates

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin September 3, 2026 September 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article RepublicOfMolossia RepublicOfMolossia : अनोखा देश जहां रहते हैं सिर्फ 3 इंसान और 3 कुत्ते
Next Article UttarakhandNews UttarakhandNews : 101 कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

UttarakhandNews
UttarakhandNews : 101 कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
उत्तराखण्ड September 3, 2026
RepublicOfMolossia
RepublicOfMolossia : अनोखा देश जहां रहते हैं सिर्फ 3 इंसान और 3 कुत्ते
राष्ट्रीय September 3, 2026
HouseOfHimalayas
HouseOfHimalayas : भारतीय राजनयिकों ने देखा ‘हाउस ऑफ़ हिमालयाज़’ आउटलेट
राष्ट्रीय September 3, 2026
UPIReKYC
UPIReKYC : QR कोड से पेमेंट लेने वाले सावधान !
Uncategorized September 3, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?