जानलेवा साबित हो सकता है ‘डेंगू हेमरेजिक फीवर’ : बरसात का मौसम आते ही कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है जिनमें सबसे ऊपर नाम आता है डेंगू का। सामान्य डेंगू तो ठीक हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका एक खतरनाक रूप भी है जिसे Dengue Hemorrhagic Fever कहते हैं? बता दें यह इतना जानलेवा हो सकता है कि अगर समय पर इलाज न मिले तो जान भी जा सकती है।
बारिश का मौसम जहां एक ओर ठंडक और ताजगी लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर कई बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। इन्हीं में से एक है डेंगू, जो मच्छर के काटने से फैलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेंगू का एक और घातक रूप होता है जिसे डेंगू हेमरेजिक फीवर (Dengue Hemorrhagic Fever) कहा जाता है? यह सामान्य डेंगू से कहीं ज्यादा जानलेवा हो सकता है। ऐसे में, आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किन लोगों को इसका ज्यादा जोखम रहता है और बचाव के लिए आप कौन-से तरीके अपना सकते हैं।
क्या होता है डेंगू हेमरेजिक फीवर?
डेंगू हेमरेजिक फीवर, डेंगू वायरस का एक गंभीर रूप है। यह स्थिति तब होती है जब शरीर की ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं और प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से गिरने लगती है। इससे अंदरूनी ब्लीडिंग, ऑर्गन फेलियर और यहां तक कि समय रहते इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है।
डेंगू हेमरेजिक फीवर का इलाज
डेंगू हेमरेजिक फीवर का कोई खास एंटीवायरल इलाज नहीं है, लेकिन इसका समय रहते पता चल जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। डॉक्टर द्वारा दिए गए सपोर्टिव ट्रीटमेंट, जैसे कि IV ड्रिप, प्लेटलेट्स की निगरानी, बुखार और दर्द के लिए पैरासिटामोल, गंभीर मामलों में ICU देखरेख काफी मददगार साबित हो सकती है।ध्यान रहे, इस बुखार में आप खुद से कोई दवाएं न लें, खासकर एस्पिरिन या ब्रूफेन जैसी दवाएं, क्योंकि इनसे ब्लीडिंग का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है। ऊपर बताए गए लक्षण दिखने पर सबसे पहले तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, इसके बाद ब्लड टेस्ट (CBC, प्लेटलेट काउंट) कराएं। इसके अलावा भरपूर पानी पिएं और जितना हो सके आराम करें।

