By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: एलिवेटेड सड़क पर दौड़ेगा देहरादून , फर्राटा भरेगी गाड़ियां
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > एलिवेटेड सड़क पर दौड़ेगा देहरादून , फर्राटा भरेगी गाड़ियां
वीडियो

एलिवेटेड सड़क पर दौड़ेगा देहरादून , फर्राटा भरेगी गाड़ियां

"अब देहरादून की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, जल्द शुरू होगा एलिवेटेड रोड"

admin
Last updated: 2025/05/19 at 12:12 PM
admin
Share
3 Min Read
SHARE
Highlights
  • "देहरादून में एलिवेटेड रोड का निर्माण"
  • "जाम से राहत देगा एलिवेटेड रोड"
  • "देहरादून एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट"

एलिवेटेड सड़क पर दौड़ेगा देहरादून , फर्राटा भरेगी गाड़ियां : स्मार्ट देहरादून की फर्राटा भरती सड़कों पर जाम का झाम खत्म करने के लिए धामी सरकार राजधानी में एलिवेटेड सड़क प्रोजेक्ट को साकार करने जा रही है। 14 मई से रिस्पना और बिंदल नदी के किनारे डिमार्केशन की कार्यवाही शुरू हो गई है. इसके साथ ही चिन्हीकरण भी किया जा रहा है. दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग ने देहरादून डीएम को एक पत्र लिखा है, जिसमें प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में लैंड यूज चेंज और खरीद फरोख्त पर रोक लगाने की मांग की गई है, ताकि इस प्रोजेक्ट के प्रभावित भूमि पर कोई भी मुआवजा पाने के लिए लैंड यूज चेंज ना करवा सके. इसके साथ ही यहां जमीनों की खरीद फरोख्त न की जा सके।

स्मार्ट देहरादून की जिम्मेदारी मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की सबसे ज्यादा है लिहाजा वीसी बंशीधर तिवारी से जब खोजी नारद ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बात की तो उन्होंने विस्तार से इसके फायदे बताये और आम जनता को होने वाली समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए राज्य सरकार की योजनाओं को भी महत्वपूर्ण बताया है….

इस मामले पर जिलाधिकारी कार्यालय से जानकारी मिली है कि कार्यदायी संस्था से विभाग को अधिग्रहण का प्रस्ताव मिल गया है और इस पर लगातार कार्यवाही चल रही है, जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा.अफसरों का कहना है की जब भी इस तरह से कोई बड़ा प्रोजेक्ट धरातल पर उतर जाता है तो वहां पर भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के दौरान ही धारा 11 लागू हो जाती है. जिसके तहत प्रभावित क्षेत्र में लैंड यूज चेंज करना और वहां पर जमीनों की खरीद फरोख्त पर स्वाभाविक तरीके से रोक लग जाती है. यह एक तरह से रजिस्ट्री सीज हो जाती है।

आपको यहां ये बता दें की बिंदाल नदी पर बनने वाले 15 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड के चलते कारगी ग्रांट, ब्राह्मण वाला, निरंजनपुर, कमली रोड, देहरा खास, डोभाल वाला, चुक्खू मोहल्ला, विजयपुर, हाथीबड़कला जौहरी मलसीस और किशनपुर सहित डाकपत्ति वाला क्षेत्र प्रभावित होगा. यहां पर जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है. रिस्पना नदी के ऊपर बनने वाले 11 किलोमीटर के एलिवेटेड रोड के चलते धर्मपुर, डालनवाला, कंडोली, झज्जरा, धोरन खास, भगत सिंह कॉलोनी, राजीव नगर इत्यादि इलाकों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, निर्माण कार्य शुरू होने के बाद एक साल के भीतर यह निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा. इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत तकरीबन 6100 करोड़ रुपए है. बिंदल नदी पर बनने वाले एलिवेटेड रोड की अनुमानित लागत 4000 करोड़ रुपए और रिस्पना नदी पर बननी वाले एलिवेटेड रोड की कीमत 2100 करोड़ रुपए रखी गई है.उम्मीद की जानी चाहिए की इस मेगा प्रोजेक्ट के पूरा होने से देहरादून की खूबसूरती और सहूलियत काफी सुकून देने वाली होगी।

You Might Also Like

KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी

UttarakhandNews : उत्तराखंड में 2.54 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

UttarayaniKauthik : उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ने लोक संस्कृति को एक सूत्र में पिरोया

UttarakhandGhostVillage :जहां उम्मीद लौटे, वहां गांव फिर से बसते हैं

GoluDevta : जहां घंटियों की गूंज में मिलते है सच्चे न्याय की पुकार वही है गोलू देवता का दरबार

TAGGED: #Banshidhar Tiwari, #CityInMotion, #CityTransformation, #DehradunDevelopment, #DehradunElevatedRoad, #DehradunLive, #DevelopmentAlert, #DevelopmentNews, #DriveSmooth, #ElevatedCityRoad, #ElevatedHighway, #ElevatedRoadsIndia, #FastTrackRoads, #FlyoverConstruction, #FlyoverUpdate, #FutureOfTravel, #HighSpeedRoad, #HighwayExpansion, #HighwayProgress, #HighwayUpgrade, #IndiaInfra, #IndianRoads, #InfrastructureBoost, #InfrastructureIndia, #InfrastructureReform, #narendramodi, #NewFlyoverDehradun, #NewIndia, #NextGenRoads, #NoMoreTraffic, #NorthIndiaGrowth, #RoadConnectivity, #RoadProjectsIndia, #RoadToProgress, #RoadTransportIndia, #RoadWonders, #SmartCityDehradun, #SmartCityMission, #SmartDehradun, #SmartIndia, #SpeedUpCity, #TopNewsIndia, #TrafficFreeDehradun, #TrafficSolutions, #TransportRevolution, #TravelSmart, #UrbanDevelopment, #UrbanFuture, #UrbanInfra, #UrbanPlanning, dehradun, dehradunnews, DM Savin Bansal, khoji narad, khoji narad breaking news, pushkar isngh dhami, uttarakhand, uttarakhandnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin May 19, 2025 May 19, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला
Next Article भारतीय सेना को भेड़ बकरी देंगे किसान भारतीय सेना को भेड़, बकरी देंगे किसान !

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

KanpurNews
KanpurNews : क्या तेज रफ्तार और पैसे की ताकत आम लोगों की सुरक्षा से बड़ी
वीडियो February 9, 2026
PanchayatZameenKabjaMukt
PanchayatZameenKabjaMukt : पंचायत जमीनों को कब्ज़ों से मुक्त कराएँगे महाराज
Uncategorized February 9, 2026
RashiFayda
RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा
खोजी नारद ब्रेकिंग न्यूज़ February 9, 2026
AuliNationalWinterGames
AuliNationalWinterGames : औली में 12 से 16 फरवरी तक होंगे नेशनल विंटर गेम्स
Uncategorized February 9, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?