साथ ही एक बार में यह ड्रोन 1900 किलोमीटर इलाके की निगरानी कर सकता है।
सबसे खास बात यह है कि यह मानव रहित है. यह खतरनाक ड्रोन अपने इलेक्ट्रिक सेंसर की मदद से दुश्मन की पहचान कर सकता है।
इसमें मिसाइल सिस्टम की भी व्यवस्था है, जो एक बार टार्गेट लॉक होने के बाद दुश्मन को खत्म करने की क्षमता रखता है।
MQ-9B Drone दो लोग कंट्रोल रूम से बैठकर कर सकते हैं ऑपरेटMQ-9B Drone भारतीय वायुसेना के अधिकारी इसे कंट्रोल रूम में बैठकर ऑपरेट कर सकते हैं।
बता दें कि यह ड्रोन अभी केवल इजराइल और अमेरिका के पास है. ड्रोन की डिलीवरी पूरी होने के बाद भारत की सुरक्षा ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।
बता दें कि यह ड्रोन इन-बिल्ट वाइड-एरिया मैरीटाइम रडार, ऑटोमेटिक आईडेंटिफिकेशन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक सपोर्ट मेजर्स और एक सेल्फ कंटेन्ड एंटी सबमरीन वॉरफेयर यानी ASW किट से लैस है।
MQ-9B Drone दुश्मनों को खोजकर नष्ट करता है यह अमेरिकी ड्रोन:
MQ-9B Drone यह ड्रोन 2721 किलोग्राम की मिसाइलों को लेकर उड़ान भर सकता है।
40 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर उड़ने के चलते दुश्मन इस ड्रोन को आसानी से पकड़ नहीं पाते है।
इसे ऑपरेट करने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है. इस ड्रोन की खासियत यह है कि जमीन पर मिसाइल से हमला करता है।
पंडुब्बियों को खोजकर नष्ट करता है. बारुदी सुरंगों का पता लगाता है. दूर के हवाई लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।

