Kalki2898AD : Kalki 2898 AD पार्ट 2 में दीपिका OUT :- दोस्तों, प्रभास (Prabhas ) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इसने भारतीय सिनेमा में नया चैंपियन बना दिया। अब सबकी नज़रें टिकी हैं इसके सीक्वल पर. लेकिन तभी एक बड़ी खबर आई—दीपिका पादुकोण फिल्म से बाहर!
और इससे फैंस का दिल टूट गया लेकिन… कहानी में ट्विस्ट है! क्योंकि दीपिका (DeepikaPadukone) की जगह अब जिसका नाम सामने आ रहा है, वो है भारत की ग्लोबल स्टार—प्रियंका चोपड़ा! (PriyankaChopra )
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!
प्रियंका चोपड़ा क्यों बनी पहली पसंद?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स मानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा का इंटरनेशनल फैनबेस, उनके बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स, और ग्लोबल पहचान फिल्म के अंतरराष्ट्रीय मार्केट में धमाका करा सकते हैं इसके अलावा, प्रियंका जल्द ही राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ में महेश बाबू के साथ नज़र आने वाली हैं, जहां वो ‘मंदाकिनी’ का दमदार रोल निभा रही हैं। इस फिल्म की लॉन्चिंग से ही प्रिंयका खूब सुर्खियां बटोर रही थीं इसी वजह से ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ के लिए प्रियंका का नाम मेकर्स को सबसे सही लगा।
दीपिका की जगह और कौन था रेस में?
दीपिका के जाने के बाद कई नाम चर्चा में थे— साई पल्लवी (SaiPallavi ) , अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) , और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ।
अनुष्का और प्रभास की जोड़ी ‘बाहुबली’ से सुपरहिट रही है। वहीं आलिया ने ‘आरआरआर’ में छोटी भूमिका के बावजूद जबरदस्त छाप छोड़ी थी. लेकिन डायरेक्टर नाग अश्विन चाहते हैं कि इस रोल में ऐसी एक्ट्रेस हो जो प्रभास की स्टार पावर के बराबर चमक सकेऔर फिल्म को ग्लोबल फ्रेंचाइज़ी बना सके। यहीं पर प्रियंका का नाम सबसे ऊपर आ गया।
बड़ी अपडेट एक क्लिक में :- RupeeDepreciation2025 : ₹90 के पार क्यों गया रुपया?
प्रियंका की फीस भी चर्चा में
रिपोर्ट्स कहती हैं कि प्रियंका ने राजामौली की ‘वाराणसी’ के लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. लंबे वक्त बाद वो इंडियन सिनेमा में शानदार वापसी कर रही हैं इसलिए ‘कल्कि सीक्वल’ में उनकी एंट्री को लेकर फैंस में उत्साह साफ़ दिख रहा है।
अब फैंस बेसब्र हैं यह देखने के लिए कि क्या प्रियंका सच में दीपिका की जगह लेंगी? क्या वो प्रभास के साथ नई केमिस्ट्री जमेगी? और क्या ‘कल्कि 2898 AD पार्ट 2’ पहले से भी बड़ी ब्लॉकबस्टर बनेगी दोस्तों, आपकी क्या राय है? क्या आप प्रियंका चोपड़ा को इस रोल में देखना चाहेंगे? कमेंट में ज़रूर बताएं!

