By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: प्रेग्नेंसी में जीका वायरस के खतरनाक प्रभाव और बचाव के उपाय..
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > अंतराष्ट्रीय > प्रेग्नेंसी में जीका वायरस के खतरनाक प्रभाव और बचाव के उपाय..
अंतराष्ट्रीय

प्रेग्नेंसी में जीका वायरस के खतरनाक प्रभाव और बचाव के उपाय..

admin
Last updated: 2024/07/18 at 6:36 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र के पुणे में इन दिनों जीका वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं में सामने आते इसके मामले चिंता का विषय बने हुए हैं।

यह मच्छरों से होने वाली एक बीमारी है जो कई बार जानलेवा तक साबित हो सकती है।

Contents
महाराष्ट्र के पुणे में इन दिनों जीका वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। खासकर प्रेग्नेंट महिलाओं में सामने आते इसके मामले चिंता का विषय बने हुए हैं।जानिए क्या है जीका वायरस?कैसे करें जीका वायरस से अपना बचाववायरस के लक्षणआईए जानिए प्रेग्नेंसी में क्यों खतरनाक जीका वायरस?कैसे फैलता है वायरस?

आज हम आपको बता रहे हैं प्रेग्नेंसी में जीका के खतरनाक प्रभाव और इससे बचाव के तरीके।

महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों जीका वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। यह मच्छरों से होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो आमतौर पर मानसून के दिनों में तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेती है।

इस मौसम में सिर्फ जीका ही नहीं, मच्छरों से होने वाली अन्य बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, येलो फीवर का भी प्रकोप देखने को मिलता है।

यह बीमारियां किसी को भी अपना शिकार बना सकती हैं, खासकर उन लोगों को जिनकी इम्युनिटी अन्य लोगों की तुलना में कम हो।

गर्भवती महिलाएं इन्हीं में से एक है, जिनपर इन बीमारियों का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में कई समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। जीका वायरस इन्हीं में से एक है, जो अन्य लोगों की तुलना में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

जानकारी के अनुसार,,जीका वायरस प्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

जानिए क्या है जीका वायरस?

जानकारी के मुताबिक जीका एक बीमारी है, जो एक वायरस की वजह से होती है। यह बीमारी आमतौर पर दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले एडीज मच्छरों से फैलती है।

इसके अलावा यह सेक्स से भी फैल सकती है। अगर कोई प्रेग्नेंट हैं और इस वायरस से संक्रमित है, तो यह बीमारी भ्रूण तक पहुंच सकती है।

कैसे करें जीका वायरस से अपना बचाव

  • मच्छरों के काटने से बचने के लिए मॉस्किटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें।
  • लंबी आस्तीन के कपड़े पहनें और एयर कंडीशनिंग या ऐसी जगह रहें, जहां मच्छर न हों।
  • घर या उसके आसपास पानी जमा न होने दें और रुके हुए पानी को तुरंत हटा दें।
  • गर्भवती महिलाएं उन स्थानों की यात्रा न करें, जहां जीका वायरस सक्रिय रूप से फैल रहा है।
  • अजन्मे बच्चे की सुरक्षा के लिए गर्भवती महिलाओं और उनके पार्टनर को यह सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए।

वायरस के लक्षण

बुखार , सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, कंजंक्टिवाइटिस,  त्वचा के उभरे हुए और सपाट दाने, जिसमें खुजली हो सकती है।

आईए जानिए प्रेग्नेंसी में क्यों खतरनाक जीका वायरस?

जानकारी के अनुसार,, जीका वायरस गर्भवती महिलाओं के लिए एक विशेष खतरा पैदा करता है क्योंकि यह गंभीर जन्म संबंधी असामान्यताएं पैदा कर सकता है।

जिसमें माइक्रोसेफली भी शामिल है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बच्चे का सिर और मस्तिष्क सामान्य से काफी छोटा होता है।

कैसे फैलता है वायरस?

इस वायरस की वजह से ज्वाइंट एब्नार्मेलिटी, खराब विकास, विजन और हीयरिंग लॉस और अन्य विकास संबंधी विकार हो सकते हैं।

आमतौर पर जीका मुख्य रूप यौन संपर्क और गर्भवती महिला से उसके भ्रूण तक फैलता है, लेकिन मच्छर का काटना भी इसके फैलने का एक मुख्य कारण है।

 

You Might Also Like

AntarcticaJob : 6 महीने काम करने की सैलरी 1.31 करोड़ !

PutinNuclearBriefcase : ‘चेगेत’ सूटकेस क्या है ? और कैसे होता है ऑपरेट ?

Blockbuster Movies : 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्में!

Bollywood : बाजीगर के अनकहे सच!

Chamoli Teacher Arrest : अश्लील टीचर को चमोली पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बिजनौर से किया गिरफ्तार, भेजा जेल

TAGGED: #viralnews, health, healthcarenews, khoji narad, pregnancy

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 18, 2024 July 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article यहाँ भारी बारिश का कहर,, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी..
Next Article दुबई की राजकुमारी ने पति को दिया तलाक,, ‘मैं तुम्हें तलाक देती हूं,, अपना ख्याल रखना..

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

WomenEmpowerment
WomenEmpowerment : आज का युग सूचना और संवाद का – ऋतु खंडूड़ी भूषण
उत्तराखण्ड December 15, 2025
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : ‘अटल-मोदी सुशासन यात्रा’ में आंध्र पहुंचे मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड December 15, 2025
DrRRAjeshKumar
DrRRAjeshKumar : डॉ. आर. राजेश कुमार को मिला राष्ट्रीय सम्मान
उत्तराखण्ड December 15, 2025
AntarcticaJob
AntarcticaJob : 6 महीने काम करने की सैलरी 1.31 करोड़ !
अंतराष्ट्रीय December 15, 2025
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?