By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
  • उत्तराखण्ड
    • देहरादून
    • रुड़की
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी गढ़वाल
    • पौड़ी गढ़वाल
    • उत्तरकाशी
    • अल्मोड़ा
    • उधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • बागेश्वर
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
  • अंतराष्ट्रीय
  • तत्काल प्रभाव
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • More
    • बकैती
    • भांडा फोड़
    • लफ्फाज़ी
    • वीडियो
Reading: हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ का खतरा बढ़ता जा रहा,,प्रतिदिन इतनी मौतें
Share
Notification Show More
Aa
khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Aa
Search
  • उत्तराखण्ड
  • खोजी नारद कहिंन
  • तत्काल प्रभाव
  • इंटरव्यू
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो
Follow US
  • Advertise
© 2024 Khoji narad. All Rights Reserved.
khojinarad HIndi News > खोजी नारद कहिंन > हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ का खतरा बढ़ता जा रहा,,प्रतिदिन इतनी मौतें
खोजी नारद कहिंन

हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ का खतरा बढ़ता जा रहा,,प्रतिदिन इतनी मौतें

admin
Last updated: 2024/07/30 at 6:02 AM
admin
Share
4 Min Read
SHARE

विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ का खतरा लगातार बढ़ रहा है और इससे रोजाना दुनिया भर में 35000 लोग काल का ग्रास बन रहे है।

रविवार को पूरे विश्व में हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि अब हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ने का वक्त आ गया है।

Contents
विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने चेतावनी दी है कि हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ का खतरा लगातार बढ़ रहा है और इससे रोजाना दुनिया भर में 35000 लोग काल का ग्रास बन रहे है।जाने इस बीमारी के कारणआइए जानिए हेपेटाइटिस के बचाव

इसकी थीम भी ‘कार्रवाई का वक्त आया’ रखी गई है। रविवार को दक्षिण एशिया के देशों से वायरल हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ की रोकथाम टीकाकरण रोग की पहचान और इलाज तक सभी को पहुंच देने की कोशिश को तुरंत बढ़ाने को कहा है।

संगठन के अनुसार रोकथाम और इलाज लायक होने के बाद भी यह पुराने संक्रमण तेजी से गंभीर बीमारियों सहित लिवर कैंसर सिरोसिस से म्यूट की वजह बन रहे हैं।

मौजूदा वक्त में लिवर कैंसर दक्षिण पूर्व एशिया में कैंसर से होने वाली म्यूट की चौथी सबसे बड़ी वजह है।

पुरुषों में कैंसर से होने वाली म्यूट की दूसरी सबसे आम वजह भी यही है। वहीं, लगभग 75 प्रतिशत लिवर शुरू से लिवर का स्थाई तौर पर क्षतिग्रस्त होना हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ संक्रमण की वजह से होता है।

इस क्षेत्र में 2022 वायरल हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ से पीड़ित 7.05 करोड़ लोग हैं।

दुनिया भर में 25.5 करोड़ लोग हेपेटाइटिस ‘बी’ और 5 करोड़ लोग हेपेटाइटिस ‘सी’ से ग्रस्त हैं।

हेपेटाइटिस ‘बी’ से ग्रस्त केवल 2.5% मरीजों में 2022 में रोग की पहचान की गई थी और इसमें से 3.5% को इलाज मिल सका था।

हेपेटाइटिस और तपेदिक साल 2022 के संचारी रोगों में कोविड-19 के बाद मौत की अहम् वजह रहे। वर्ष 2022 में लगभग 13 लाख लोगों ने वायरल हेपेटाइटिस से जान गवाई। यह तपेदिक से होने वाली म्यूट के बराबर है।

यदि हेपेटाइटिस बी और सी से कोई मरीज ग्रसित है तो जल्द से जल्द इलाज शुरू करना चाहिए। हमारे देश में वायरल हेपिटाइटिस को रोकने निदान करने और इसका इलाज करने के लिए तकनीकी ज्ञान और उपकरण भी उपलब्ध है।

हमें प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा स्तर पर समुदायों को सामान सेवाएं देने में कोशिशों में तेजी लाने की जरूरत है। जल्द जांच और इलाज से हेपेटाइटिस बी को सिरोसिस और कैंसर पैदा करने से रोका जा सकता है।

जाने इस बीमारी के कारण

  • दूषित सिरिंज का उपयोग करना।
  • दूषित रेजर या टूथब्रश का इस्तेमाल।
  • दूषित रक्तदान, अंगदान या लंबे समय तक डायलिसिस द्वारा।
  • असुरक्षित यौन संबंध बनाना।
  • दूषित सूई से टैटू बनवाना या एक्यूपंक्चर करवाना।
  • सेविंग करते समय दूषित रेजर से कट जाने के कारण।

आइए जानिए हेपेटाइटिस के बचाव

साफ-सफाई का रखे विशेष ध्यान।

अपने टूथब्रश और रेजर किसी के साथ साझा न करें।

शराब का सेवन न करें या अत्यंत कम मात्रा में करें। विशेष कर टॉयलेट में जाने के बाद सफाई का ध्यान रखें।

कभी इंजेक्शन की जरूरत पड़े तो दूषित सिरिंज का उपयोग न करें।

हेपेटाइटिस ‘बी’ और ‘सी’ को काला पीलिया भी कहते है। यह एक संक्रामक रोग है। जो हेपेटाइटिस सी वायरस एचसीवी की वजह से होता है और यकृत को प्रभावित करता है।

 

You Might Also Like

CoughSyrup : उत्तराखंड में कोडीन युक्त कफ सिरप पर बड़ी कार्रवाई

RashiFayda : ब्रह्मांड में हो रही हलचल से इन राशियों को फायदा

Apkscam : कोई भी .apk(application) भूल कर भी ना खोलें !

VedantaPhilosophy ; जीवन में वेदांत के अभ्यास के लाभ

ReelsEffectDivorce : Reels का असर – तलाक की अजीबोगरीब वजह

TAGGED: #latestnews, #viralnews, health, healthcarenews, Hepatitis 'B' and 'C', khoji narad

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
admin July 30, 2024 July 30, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article भारी बारिश से उथल-पुथल, भूस्खलन से 131 मार्ग बंद
Next Article आज मुख्यमंत्री पहुंचेंगे हरिद्वार,,कांवड़ियों के चरण धोकर करेंगे स्वागत

Advt.

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1.mp4

Advt.

https://khojinarad.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1.mp4

Latest News

ZeroTicket27Years
ZeroTicket27Years : यहां सिर्फ ‘पितरों’ के लिए रुकती हैं ट्रेनें! 27 साल से नहीं बिका एक भी टिकट!
राष्ट्रीय February 11, 2026
DehradunMurder
DehradunMurder : तिब्बती मार्किट में युवक की गोली मारकर हत्या
देहरादून February 11, 2026
UttarakhandSchools
UttarakhandSchools : उत्तराखंड के जर्जर विद्यालयों के आएंगे अच्छे दिन !
उत्तराखण्ड February 11, 2026
ProfessionalMD
ProfessionalMD : सहकारी संघों में तैनात होंगे प्रोफेशनल एमडीः डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून February 11, 2026
//

Khoji Narad is a Uttarakhand-based news website that delivers comprehensive coverage of national and international news. With a focus on accurate, timely, and in-depth reporting, Khoji Narad offers insights into politics, business, culture, and more, while also highlighting the unique stories from the heart of Uttarakhand.

Quick Link

  • इंटरव्यू
  • खोजी नारद कहिंन
  • बकैती
  • भांडा फोड़
  • लफ्फाज़ी
  • वीडियो

Top Categories

  • उत्तराखण्ड
  • अंतराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • महाराष्ट्र

Contact

Smriti Sahgal (Editor)
Address: 207/4, Vijaypur, Gopiwala, Anarwala Dehradun-248001, Uttarakhand
Phone: 9837663626
Email: indiankhojinarad@gmail.com

 

khojinarad HIndi Newskhojinarad HIndi News
Follow US
© 2024 Khoji Narad. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?